Skin को करना है टाइट तो रोज करें ये 1 काम, फिर देखिए कैसे चेहरे से झुर्रियों होती हैं गायब

क्या आप भी चेहरे की ढीली त्वचा और झुर्रियों से परेशान हैं? लेकिन, बाजार में मिलने वाली महंगी क्रीम और ट्रीटमेंट से नहीं, नेचुरल उपायों से त्वचा को टाइट और जवां बनाना चाहती हैं, तो इसका समाधान सदियो पुराने वैदिक योग में छिपा है।
जी हां, वैदिक योगा के फिटनेस एक्सपर्ट शिवम, 'कपोल शक्ति विकासक' नामक एक ऐसी प्राचीन योग तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं, जो त्वचा को टाइट करने के साथ आपको कई फायदे दे सकते हैं। यह कोई आधुनिक फेस योगा नहीं है, बल्कि सदियों पुरानी और असरदार तकनीक है, जिसे रेगुलर करने से आप अपनी बढ़ती उम्र को थाम सकती हैं। आइए इसे करने के तरीके और फायदों के बारे में जानते हैं।
कपोल शक्ति विकासक: झुर्रियों रहित चेहरे का राज
- कपोल शक्ति विकासक एक ऐसी फेशियल एक्सरसाइज है, जो आपके चेहरे की मसल्स को गहराई से टोन करती है।
- यह चेहरे के अंदरूनी हिस्सों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर त्वचा में कसाव लाती है और नेचुरल ग्लो देती है।
कपोल शक्ति विकासक कैसे करें?
- इसे बहुत ही आसानी से दिन में किसी भी समय किया जा सकता है।
- पीठ को सीधा करके आराम से बैठ जाएं।
- धीरे-धीरे नाक से गहरी सांस लें और गालों को फुलाएं, ठीक वैसे जैसे आप मुंह में हवा भर रही हों।
- हवा को मुंह में भरें और इसे 10-15 सेकंड के लिए रोककर रखें।
- अब, हवा को मुंह के अंदर ही धीरे-धीरे एक गाल से दूसरे गाल में घुमाएं।
- इसे 5-10 सेकंड तक करें।
- धीरे-धीरे मुंह को खोलकर हवा को बाहर निकाल दें।
- इस प्रोसेस को शुरुआत में 5 से 7 बार दोहराएं।
- धीरे-धीरे आप इसे 10 से 15 बार तक कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: उम्र से कम आएंगी नजर, रोज करें ये फेशियल एक्सरसाइज
कपोल शक्ति विकासक के अन्य फायदे
View this post on Instagram
- इसे करने से चेहरे की मसल्स एक्टिव होती है, जिससे लार ज्यादा बनती है और मुंह के बैक्टीरिया कम होते हैं, जिससे सांसों से बदबू नहीं आती है।
- इस एक्सरसाइज़ से चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होता है, जिससे ऑक्सीजन और पोषक तत्व त्वचा के सेल्स तक पहुंचते हैं और आपकी त्वचा अंदर से हेल्दी और शाइनी बनती है।
- TMJ (टेम्पोरोमैंडिबुलर जॉइंट वह जोड़ है, जो निचले जबड़े को सिर से जोड़ता है।) जबड़े का दर्द कम होता है। यह एक्सरसाइज जबड़े की मसल्स को आराम देती है और तनाव को कम करती है, जिससे TMJ के दर्द में राहत मिलती है।
- कपोल शक्ति विकासक सिर्फ चेहरे की त्वचा पर ही नहीं, बल्कि आपके कान और आंखों पर भी पॉजिटीव असर डालती है। यह इन अंगों के आसपास के ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करके हेल्थ को सही रखताा है।
इसे जरूर पढ़ें: चेहरे पर चाहिए चांद सा निखार, करें ये 2 फेशियल एक्सरसाइज
आप भी त्वचा को टाइट करने के साथ-साथ ये सारे फायदे पाने के लिए रोज कपोल शक्ति विकासक जरूर करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।