बोरिंग योगा सेशन को मजेदार बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अगर आपको योगा सेशन काफी बोरिंग लगता है तो ऐसे में आप उसे और भी अधिक दिलचस्प बनाने के लिए कुछ छोटे-छोटे टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

How to make yoga fun

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि चुस्त व तंदरूस्त रहने के लिए व्यक्ति को अधिक एक्टिव रहना चाहिए। अमूमन अपनी फिटनेस का ध्यान रखने के लिए हम सभी कोई ना कोई वर्कआउट अवश्य करते हैं। जहां तक बात योगाभ्यास की है तो योग आसन ना केवल तन को बल्कि आपके मन-मस्तिष्क को भी शांत करते हैं। इतना ही नहीं, योगाभ्यास छोटे बच्चों से लेकर बूढ़े व्यक्ति तक किसी के द्वारा भी किया जा सकता है। इसलिए, हर किसी को योगाभ्यास करने की सलाह दी जाती है।

अमूमन लोग योगासन करना शुरू तो करते हैं, लेकिन दो-तीन दिन बाद ही उसे छोड़ देते हैं। वास्तव में योग करना कठिन नहीं है, लेकिन अधिकतर लोगों को योगा सेशन के दौरान बोरियत का अहसास होता है। इसलिए, उन्हें ऐसा लगता है कि वे खुद को पुश कर रहे हैं। हो सकता है कि आपको भी योगा सेशन काफी बोरिंग लगता हो। लेकिन अगर आप कुछ छोटे-छोटे टिप्स अपनाते हैं तो इससे आपको योगा सेशन के दौरान बोरियत नहीं होगी-

ट्राई करें अलग-अलग योग

अमूमन योगा सेशन के दौरान बोरियत महसूस होने की एक मुख्य वजह होती है कि हम हर दिन एक ही योगाभ्यास करते हैं। जिसके कारण एक ही प्रैक्टिस करने में बिल्कुल भी मजा नहीं आता है और दो-तीन दिन बाद हमें खुद को पुश करना पड़ता है। हालांकि, यहां आपको यह समझने की जरूरत है कि योग महज कुछ आसन ही नहीं है, बल्कि इसमें आपके पास करने के लिए बहुत कुछ है। इसलिए, एक नएपन का अहसास करने के लिए आप अलग-अलग तरह के योग को ट्राई कर सकती हैं। मसलन, आप एरियल योगा करके देखें। इसमें आपको यकीनन काफी मजा आएगा।

yoga with partner

इसे जरूर पढ़ें- जानिए किस टाइम योगा करने से मिलता है मैक्सिमम बेनिफिट

जगह बदलें

यह भी एक छोटा सा बदलाव है जो आपके योगा सेशन को मजेदार बना सकता है। अमूमन हम एक बंद कमरे में योगाभ्यास करते हैं, जो यकीनन काफी बोरिंग होता है। इसलिए, अगर आप अपने योगा सेशन को मजेदार बनाना चाहती हैं तो ऐसे में जगह को बदलने का प्रयास करें। मसलन, आप सुबह पार्क में मैट बिछाकर योगाभ्यास कर सकती हैं। आसपास की हरियाली आपको अच्छा फील करवाएगी। इसके अलावा, अगर आप ध्यान नहीं कर रही हैं तो ऐसे में आप योगाभ्यास के दौरान हल्का संगीत भी लगा सकती हैं। इससे भी आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

अकेले योग करने से बचें

बहुत से लोगों को योगा सेशन इसलिए भी बोरिंग लगता है, क्योंकि वे घर में अकेले ही योगाभ्यास कर रहे होते हैं। इसलिए, इस अकेलेपन व बोरियत को दूर करने के लिए आप बच्चों के साथ मिलकर योग करें या फिर आप अपने पार्टनर को ही अपना योगा क्लॉस पार्टनर भी बनाएं। जब आप ऐसा करती हैं तो इससे ना केवल आपको मोटिवेशन मिलता है, बल्कि आप सबके साथ मिलकर कई नए योगा पोज भी ट्राई कर पाती हैं। मसलन, पार्टनर के साथ आप कपल योगा ट्राई कर सकती हैं, जो यकीनन आपको काफी मजेदार लगेगी।

yoga with children

इसे जरूर पढ़ें- शाम को करें ये योगासन, बॉडी हो जाएगी रिलैक्स

योगा रिट्रीट को करें अटेंड

यदि आपने कभी योगा रिट्रीट का अनुभव नहीं किया है, तो इसे एक बार अवश्य आजमाएं। दुनिया भर में कई योग रिट्रीट हैं। ऐसी जगह चुनें जहां आप जाना चाहते हैं। ऐसे में एक योगा रिट्रीट के जरिए आप थके हुए मन को शांत कर सकती हैं। साथ ही साथ, यह अपने दिमाग और शरीर के साथ समय बिताने का एक अच्छा समय है। योग रिट्रीट में आमतौर पर ध्यान, योग आसन और स्वस्थ भोजन शामिल होते हैं। एक बार जब आप योगा रिट्रीट अटेंड करते हैं तो इससे यकीनन आपको एक अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP