भारत के फेमस योग स्थल


Megha Jain
02-03-2023, 12:22 IST
www.herzindagi.com

    योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। इसे करने से एक नई एनर्जी मिलती है। भारत में योग का इतिहास बेहद पुराना है। भारत में ऐसे बहुत ही पुराने और प्रसिद्ध योग स्थल है जहां योग प्रसिक्षण दिया जाता है। इसलिए, चलिए आपको आज भारत के प्रसिद्ध योग स्थलों के बारे में बताते हैं -

मैसूर

    मैसूर में योग शिक्षा और अभ्यास केंद्र के लिए भारी भीड़ आती है। आप यहां वन्य जीवन और समुद्र तटों का भी आनंद ले सकते हैं।

हिमालय

    हिमालय भी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां आप कई ट्रेकिंग स्थलों की तलाश कर सकते हैं। ये भारत में एक प्रमुख योगा रिट्रीट भी है।

केरल

    केरल की खूबसूरती देखने लायक है। ये दुनिया के टॉप 10 इंस्टाग्राम योगा डेस्टिनेशन में दूसरे नमबर पर आता है। यहां का शांत वातावरण लोगों को काफी पसंद आता है।

उत्तराखंड

    उत्तराखंड में हजारों लोगों को योग के साथ-साथ आध्यात्मिक आनंद भी प्राप्त होता है। यहां हर साल अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव आयोजित किया जाता है।

चेन्नई

    भारत के प्रमुख योग स्थल में से एक चेन्नई भी है। यहां कई प्रसिद्ध योग केंद्र हैं। चेन्नई के कृष्णामाचर्या योग मंदिर का हार्ट ऑफ योग कोर्स दुनियाभर में बहुत मशहूर है।

बैंगलोर

    बैंगलोर में भी योग के सर्वोत्तम स्थानों में से एक है। यहां के आर्ट ऑफ़ लिविंग आश्रम के ऑर्गेनिक फार्म, झील, पहाड़ की पगडंडी और आसपास के बगीचे मन को बहुत शांति देते हैं।

गोवा

    गोवा में भी बहुत से योग सेंटर्स हैं। यहां भारत और विदेश से भारी मात्रा में लोग आते हैं। यहां योग के आसन और ध्यानमुद्रा वाले अभ्यास करवाए जाते हैं।

    अगर आप भी योग का शौक रखते हैं तो, भारत की इन जगहों का रुख जरूर करें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। ट्रेवल से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com