क्या आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है?
क्या आप पूरे शरीर की चर्बी कम करना चाहते हैं?
यह सुबह के रूटीन में थोड़ा लचीलापन डालने का समय है। हमारे पास शिल्पा शेट्टी का बताया योगासन है, जिसे आप सुबह के समय थोड़ी देर करके पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। यह एक ऐसी योग मुद्रा है जो आपको पूरी तरह से बदल सकती है। आइए उर्ध्व मुख पासासन के बारे में जानें-
जब फिटनेस की बात आती है, तब शिल्पा शेट्टी का नाम सबसे पहले जहन में आता है। वह अपने फैन्स को सोशल मीडिया के माध्यम से दिन की शुरुआत योग और मेडिटेशन से करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना सुबह का रूटीन शेयर किया है और बताया कि वह कैसे अपने दिन की शुरुआत उर्ध्व मुख पासासन या थ्रेड द नीडल पोज से करती हैं।
ऊर्ध्व मुख पासासन के फायदे
View this post on Instagram
एक्सरसाइज का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''कुछ दिन एनर्जी से भरपूर होते हैं, लेकिन कई दिन ऐसे भी होते हैं जब आपको आलस महसूस होता है। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप पूरे दिन इधर-उधर भागते रहते हैं या आप दिन पूरा दिन अपने डेस्क पर बैठे रहते हैं। हमेशा सुबह के समय पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग करें।''
आगे उन्होंने लिखा, ''मैं ऊर्ध्व मुख पासासन करती हूं। यह योगासन शरीर के मसल्स में आने वाले तनाव को दूर करने में मदद करता है, जो लंबे समय तक बैठे या खड़े रहने से टाइट हो जाते हैं। यह पीठ के ऊपरी हिस्से, सर्वाइकल, कंधों और रोटेटर कफ की मसल्स के दर्द और जकड़न को भी दूर करता है। इसके अलावा, पैरों को साइड में खींचने से हिप जॉइंट, पेल्विक और एडिक्टर्स मसल्स के लचीलेपन में सुधार होता है।''
इसे जरूर पढ़ें:47 की उम्र में भी 30 की दिखती हैं शिल्पा शेट्टी, Anti Ageing के लिए करें ये 3 योग
स्ट्रेचिंग हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जरूरी है और सुबह के रूटीन में पूरे शरीर को स्ट्रेच करने से कई फायदे हो सकते हैं। यह न केवल रात की नींद के बाद मसल्स और जोड़ों को ढीला करने में मदद करती है, बल्कि यह लचीलेपन और सर्कुलेशन में मदद करती है। रोजाना इसे करने से मसल्स में ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
इसके अलावा, पाचन क्रिया को दुरुस्त करने और पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए इस आसन का अभ्यास करना अच्छा होता है। यह संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार करता है। सुबह फुल बॉडी स्ट्रेच करने में यह योग मुद्रा कैसे मदद कर सकती है? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं-
उर्ध्व मुख पासासन कैसे करें?
- इसे करने के लिए एक मैट पर डॉग पोज में आ जाएं।
- फिर दाहिने हाथ को छत की ओर ऊपर उठाएं और शरीर को ऊपर की ओर देखने के लिए मोड़ें।
- अब हाथ को नीचे लाएं और हाथ को बाईं ओर फैलाने के लिए पैरों और बाएं हाथ के बीच ले जाएं। इस बात का ध्यान रखें कि जब आप शरीर को बाईं ओर मोड़ें तो सिर फर्श को छू रहा हो।
- दाहिनी हथेली को ऊपर की ओर रखें और बाएं पैर को उसे छूने के लिए लाएं। ऐसा करते समय सुनिश्चित करें कि आपका पैर और हाथ दोनों एक सीधी रेखा में हों।
- फिर धीरे से हाथ और पैर पीछे ले जाएं और फिर दूसरी तरफ से भी ऐसा ही दोहराएं।
- फिर चाइल्ड पोज में आ जाएं।
नियमित अभ्यास से, यह मुद्रा तनाव दूर करने, लचीलेपन में सुधार करने और दर्द और चोट के जोखिम को कम करने में मदद कर सकती है। तो अगली बार जब आप सुबह उठें, तो अपने शरीर को स्ट्रेच करने के लिए कुछ मिनट निकालें।
सावधानियां
निम्नलिखित समस्याओं से परेशान लोगों को इसे करने बचना चाहिए-
- घुटनों, कंधों या गर्दन में चोट वाले लोगों को इससे बचना चाहिए।
- ब्लड प्रेशर की समस्यावाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।
- जिन लोगों को गर्दन में अकड़न के कारण स्पॉन्डिलाइटिस होता है, उन्हें इसके अभ्यास से पूरी तरह बचना चाहिए।
आप भी इस योगासन को करके ये सारे फायदे पा सकते हैं। आपको भी किसी योगासन से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Recommended Video
Image Credit: Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों