Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:13 PM IST

लाख कोशिशों के बावजूद नहीं बन रहा है फिटनेस रूटीन तो ये 5 टिप्स हैं आपके लिए

फिट रहना हर किसी के लिए जरूरी होता है। इससे हम न सिर्फ बीमारियों की चपेट में आने से बचते हैं बल्कि हमारी पर्सनेलिटी में भी इसका प्रभाव देखने को मिलता है।
Updated:- 2019-08-23, 12:47 IST
fitness  routine Main

कई लोग ऐसे होते हैं जो सिर्फ वजन घटाने के लिए ही नहीं बल्कि अपनी फिटनेस को बनाने के लिए भी नियमित रूप से एक्सरसाइज करना चाहते हैं। लेकिन कभी कम्फरटेबल जोन में फंसकर और अपनी बिजी लाइफस्टाइल के कारण उनका फिटनेस रूटीन सेट नहीं हो पाता है। जबकि फिट रहना हर किसी के लिए जरूरी होता है। इससे हम न सिर्फ बीमारियों की चपेट में आने से बचते हैं बल्कि हमारी पर्सनेलिटी में भी इसका प्रभाव देखने को मिलता है। लोग अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स के फिगर की तारीफ करते नहीं थकते हैं, लेकिन आपको यह भी पता होना चाहिए वह इसके लिए कई तरह के त्याग करते हैं। खैर, आज का यह आर्टिकल उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होने वाला है जो तमाम कोशिशों के बावजूद भी अपना फिटनेस रूटीन नहीं बना पा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: 'तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' की बबीता जी की फिटनेस का राज है ये वर्कआउट

दैनिक काम की योजना बनाएं

fitness  routine inside

कोई भी व्यक्ति उस काम में परफेक्ट नहीं होता जो वे पहली बार करते हैं। अपने वर्कआउट रूटीन को प्रभावी ढंग से प्लान करने के लिए एक दैनिक शेड्यूल का निर्माण आपको उन छोटे कदमों को उठाने में मदद कर सकता है ताकि आप उस बड़े लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। यानि कि अपनी फिटनेस के लिए आपको नियमित रूप से बहुत छोटे छोटे कदमों से शुरुआत करने की जरूरत होती है।

 

ये न भूलें कि आप अभी शुरुआत कर रहे हैं

fitness  routine inside

अगर आप अपने दिमाग में इस बात को साफ रखेंगे कि आप इस क्षेत्र में नए हैं तो जल्दबाजी का शिकार नहीं होंगे। इससे आपको एहसास होगा कि आपको सारी एक्सरसाइज एक दिन में नहीं करनी है। अक्सर शुरुआत के कुछ दिनों में लोग बहुत मेहनत करते हैं और खुद को इतना थका देते हैं कि तक बिस्तर से ही नहीं उठ पाते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। आपको हल्के व्यायामों से शुरुआत करनी चाहिए और धीरे धीरे आगे बढ़ना चाहिए।

फिटनेस के प्रति जुनूनी लोगों के साथ रहें

fitness  routine inside

ऐसे व्यक्ति को अपना वर्कआउट पार्टनर बनाएं या ऐसे लोगों के साथ रहें जो अपने वर्कआउट रूटीन को लेकर सक्रिय और उत्साही रहते हों। इससे आपको उनसे प्रेरणा भी मिलेगी, स्फूर्तिवान महसूस करेंगे और अपनी फिटनेस के प्रति ईमानदान भी रहेंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों से जुड़ें जो फिटनेस को लेकर अपनी स्टोरी साझा करते हैं। इससे आप भी अपने रूटीन को गंभीरता से फॉलो करेंगे।

इसे भी पढ़ें: पेट और हिप्स की चर्बी को तुरंत घटाती हैं ये 3 ब्रिज एक्सरसाइज! जानें क्या हैं ये

कम्फर्ट जोन से बाहर निकलें

fitness  routine inside

 

जब तक आप अपने कम्फर्ट जोन से बाहर नहीं निकलेंगे तब तक आप अपने फिटनेस रूटीन को सही तरह से फॉलो नहीं कर पाएंगे। जो इंसान कम्फर्ट जोन में रहकर खयाली पुलाव बनाता है वह कभी कुछ नहीं कर पाता है। कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने का मतलब है कि सुबह आपको अपनी नींद से ज्यादा अपना फिटनेस रूटीन प्यारा होना चाहिए, जीभ नहीं बल्कि पेट और अपने शरीर लिए खाएं, स्पासी चीजों से दूर रहें, दूध और दूध से बने उत्पाद खाएं आदि।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।