tai chi chinese martial art practice benefits

यह मार्शल आर्ट सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद, महिलाओं को जरूर करना चाहिए इसका अभ्यास

इस मार्शल आर्ट के जरिए तन और मन दोनों को साधने का प्रयास किया जाता है, ऐसे में महिलाओं को शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूप से सेहतमंद बनाए रखने में लाभकारी होता है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-04-22, 16:27 IST

महिलाओं और बच्चियों के लिए आत्मरक्षा के गुर सीखना बेहद जरूरी है। दरअसल, आत्मरक्षा की तकनीक का अभ्यास बाहरी खतरों से सुरक्षा के साथ ही महिलाओं को एक्टिव और फिट रखने में भी लाभकारी साबित होती है। यहां हम ऐसी ही एक आत्मरक्षा की तकनीक के बारे में बात कर रहे हैं जोकि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं चाइना की मशहूर मार्शल आर्ट तकनीक ‘ताई ची’ (Tai Chi Internal Chinese Martial Art) की।

गौरतलब है कि चीन में विकसित मार्शल आर्ट तकनीक ‘ताई ची’ आत्मरक्षा के साथ ही सेहत और अध्यात्म विकास के लिए भी जानी जाती है। बता दें कि कराटे, कुंग फू, तायक्वोंडो और जूडो जैसी चीन की दूसरी मार्शल आर्ट तकनीक की तरह ही ‘ताई ची’ भी भारत और दूसरे देशों में काफी प्रचलित हो चुकी है। इसके सेहत को लाभ को देखते हुए दूसरे देशों ने इसे एक्सरसाइज के रूप में अपनाया है, जहां यह 'शैडो बॉक्सिंग' के नाम से भी जानी जाती है।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में घर से बाहर निकलना हो चुका है बंद तो इन एक्टिविटी से खुद को रखें फिट

इंटरनेट और सोशल मीडिया की दुनिया में भी यह मार्शल आर्ट तकनीक काफी लोकप्रिय है। हालांकि बहुत सारे लोग अभी भी इसके बारे में नहीं जानते हैं और इसके लाभ से वंचित रह जाते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद काम आ सकता है। यहां हम आपको इससे मिलने वाले सेहत लाभ के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। बता दें कि हमने इस बारे में फिटनेस ट्रेनर हर्षदीप गुर्जर से बात की है और उनसे मिली जानकारी यहां आपके साथ शेयर कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं ‘ताई ची’ से मिलने वाले सेहत लाभ के बारे में...

health benefits of tai chi

तनाव और मानसिक परेशानियों से राहत

‘ताई ची’ के अभ्यास के दौरान आपको अपनी सांसों को संयमित करते हुए ध्यान का अभ्यास करना होता है, ऐसे में यह मानसिक सेहत के लिए खासतौर पर लाभकारी है। इसका नियमित अभ्यास तनाव और मानसिक अवसाद को दूर करने में मददगार होता है। चूंकि इसमें फिजिकल मूवमेंट्स भी शामिल होता है, ऐसे में इसका अभ्यास अपने आप में बेहद रोचकता पूर्ण होता है।

एकाग्रता और याददाश्त बढ़ाने में सहायक

‘ताई ची’ का अभ्यास एकाग्रता और याददाश्त बढ़ाने में सहायक होता है। अगर आपको किसी भी चीज पर फोकस करने में दिक्कत होती है तो आपको ‘ताई ची’ का अभ्यास जरूर करना चाहिए। इसके एकाग्रता में मदद मिलेगी। वहीं इसके अभ्यास से पार्किंसन और अल्जाइमर जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है।

मांसपेशियों को मिलती है मजबूती

अगर आपको मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द सताता है, जिसके कारण आपका चलना फिरना मुश्किल हो जाता है तो आपको ताई ची का अभ्यास जरूर करना चाहिए। असल में इसके अभ्यास के दौरान हाथ-पैरों के साथ ही शरीर के अलग-अलग अंगों को मूव करना होता है। ऐसे में यह एक तरह का हल्का व्यायाम है आपको शारीरिक रूप से सक्रिय रखने में मददगार होता है। इसकी मदद से मांसपेशियों को मजबूती मिलती हैं और मांसपेशियों स्वस्थ रहती हैं।  

शरीर में आता है लचीलापन

ताई ची के अभ्यास के दौरान शरीर में संतुलन लाने का प्रयास किया जाता है, जिससे शरीर में लचीलापन लाता है। इसलिए बढ़ती उम्र में इसका अभ्यास शरीर में संतुलन साधने में लाभकारी होता है।

benefits of tai chi

दिल की सेहत के लिए लाभकारी

ताई ची के अभ्यास से हृदय गति संयमित होती है और रक्त संचार बेहतर होता है। इसलिए इसके अभ्यास से रक्तचाप नियंत्रित रहता है और हृदय संबंधी रोगों का जोखिम कम होता है। ऐसे में दिल के रोगियों के लिए ताई ची का अभ्यास लाभकारी हो सकता है।

वजन कम करने में सहायक

अगर आपको जिम में पसीना बहाना पसंद नहीं है तो घर पर ताई ची के अभ्यास से खुद को फिट रख सकते हैं। ताई ची अपने आप हल्की तीव्रता वाली प्रभावी एक्सरसाइज है, जो वजन कम करने में सहायक साबित होती है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो ‘ताई ची’ अपने आप में एक कला है, जिसमें तन और मन को साधने का प्रयास किया जाता है। ऐसे में इसका अभ्यास बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए फायदेमंद होता है। वहीं महिलाओं के लिए यह इस मार्शल आर्ट तकनीक खासतौर पर लाभकारी होता है। दरअसल, घर से लेकर बाहर की जिम्मेदारियां संभालती महिलाएं अक्सर मानसिक समस्याओं का शिकार हो जाती हैं, ऐसे में इसका अभ्यास महिलाओं को मानसिक रूप से सेहतमंद बनाए रखने में लाभकारी हो सकता है।

उम्मीद करते हैं कि सेहत से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ शेयर करना न भूलें। 

यह भी पढ़ें- जवां रहने के लिए ये 8 एक्‍सरसाइज घर में ही कर सकती हैं महिलाएं, रोजाना जरूर करें

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit: Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।