ऑफिस में रहते हुए भी करना है वजन कम, तो इन आसान टिप्स की लें मदद

अगर अब आपने ऑफिस जाना शुरू कर दिया है और आपको खुद के लिए टाइम नहीं मिल पा रहा है। तो ऐसे में आप इन आसान टिप्स की मदद से ऑफिस में भी वेट लॉस कर सकती हैं।
Updated:- 2020-07-15, 14:42 IST
lose weight while working in office tips

देश में जब से कोरोना ने पैर पसारना शुरू किया, तभी से सभी ऑफिस को ताला लगा दिया गया था। लेकिन अब एक बार फिर से कुछ नियमों के साथ ऑफिस खुलने लगे हैं और लोग अपने काम पर लौटने लगे हैं। हो सकता है कि आप भी अब ऑफिस जाने लगी हों। ऑफिस में रहते हुए हेल्थ पर फोकस करना काफी मुश्किल हो जाता है। खासतौर से, जब लंबे समय तक एक ही सीट पर बैठा जाता है, तो इससे वजन बढ़ना या फिर पेट निकलने की समस्याएं शुरू हो जाती हैं। वर्क फ्रॉम होम करते हुए आपको ऑफिस के काम के साथ-साथ घर के भी अन्य कामों पर ध्यान देना होता था, जिसके कारण यकीनन महिलाओं की अच्छी-खासी एक्सरसाइज हो जाती है। लेकिन ऑफिस में आपको एक लंबा समय एक ही सीट पर बिताना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने वजन को नियंत्रित करने या फिर वेट लॉस करने के लिए कुछ बातों पर खासा ध्यान दें। तो चलिए आज आपको साकेत स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की चीफ डायटीशियन रितिका समादार कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रही हैं, जिसकी मदद से आप ऑफिस में रहते हुए भी अपना वजन कम कर सकती हैं-

करें एक्सरसाइज

lose weight while working in office inside

घर पर रहते हुए तो आप आसानी से एक्सरसाइज कर सकती हैं, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि ऑफिस में आप एक्सरसाइज नहीं कर सकतीं। ऑफिस में रहते हुए भी आप अपनी बॉडी को मूव करती रहें। मसलन, आधा-एक घंटे बाद बीच में ब्रेक लेकर थोड़ी देर वॉक करें या फिर एक बार सीढ़ियां चढ़े व उतरें। इसके अलावा भी ऐसी कई एक्सरसाइज हैं, जिन्हें सीट पर बैठे-बैठे ही किया जा सकता है। आप नेक रोटेशन से लेकर पैरों को समय-समय पर मूव करती रहें। इससे आपको अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: जैकलिन फर्नांडीस की तरह बढ़ती एंग्जाइटी को इन 3 योगासन से दूर करें

कैंटीन को कहें बिग नो

lose weight while working in office inside

अगर आप चाहती हैं कि ऑफिस में रहते हुए आपका वजन ना बढ़े, तो आप ऑफिस की कैंटीन से दूरी बनाए रखें। खासतौर से, स्नैक टाइम में आप ऑफिस की कैंटीन से समोसे, मैगी या अन्य चीजें खाने से बचें। अगर आपको ऑफिस टाइमिंग में भूख लगती हैं तो बतौर स्नैक्स आप अपने बैग में नट्स, फ्रूट्स, रोस्टेड चना, या रोस्टेड मखाने आदि रखें। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और आपको अतिरिक्त कैलोरी के सेवन से बचाते हैं।

 

सोच-समझकर लें लिक्विड

lose weight while working in office inside

समर्स में शरीर की लिक्विड संबंधी जरूरतें काफी बढ़ जाती हैं। खासतौर से, ऑफिस में महिलाएं चाय या कॉफी आदि लेना पसंद करती हैं। वहीं  कुछ लोग फ्रूट जूस को हेल्दी समझकर पीते हैं। लेकिन आपको वास्तव में इनका सेवन नहीं करना चाहिए। जहां चाय-कॉफी में मौजूद कैफींन आपकी बॉडी को डीहाइड्रेट करती हैं, वहीं फ्रूट जूस में शर्करा की मात्रा काफी अधिक होती है। इसकी जगह आप अपने साथ नींबू पानी या फिर नारियल पानी आदि कैरी करें। यह आपको हाइड्रेट रखने के साथ हेल्दी रखेगा और आपका वेट भी नियंत्रित रहेगा।

इसे भी पढ़ें: मजबूत कंधों और कलाई के लिए रोज 5 बार करें 'पश्चिम नमस्कार आसन'

 


कम लें कार्ब्स

lose weight while working in office inside

ऑफिस में रहते हुए वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका है घर से खाना ले जाना। इससे आप कैंटीन के अनहेल्दी व हैवी फूड से बची रहेंगी। वहीं दूसरी ओर, आप अपने टिफिन में क्या पैक कर रही हैं, इस पर भी फोकस करें। अपने लंच बॉक्स में सिंपल कार्ब्स जैसे चावल आदि को कम ही रखें। इसके अलावा रोटी की मात्रा को भी कम करें। मसलन, अगर आप तीन रोटी खाती हैं तो दो रोटी ही रखें। इसकी जगह आप सब्जी व सलाद की मात्रा को बढ़ाएं। अगर आप इस तरह अपने खाने का तरीका बदलेंगी तो आपका वजन काफी हद तक कम होगा। (रोजाना सिर्फ 10 मिनट ये 7 स्‍ट्रेच करें, बढ़ता वजन और चर्बी होगी गायब)

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व हेल्थ संबंधित इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।