कल्कि कोचलिन की तरह डिलीवरी के बाद बैली फैट कम करने के लिए ये योग करें, जल्द दिखेगा असर

कल्कि कोचलिन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैंं, और समय-समय पर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। खासतौर पर वह अपने फैन्स को इंस्पायर करने के लिए फिटनेस के वीडियो और फोटोज शेयर करती हैंं। कल्कि कोचलिन ने कुछ दिनों पहले उष्ट्रासन करते हुए अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे 2020 की शुरुआत में नन्हीं परी को जन्म देने के बाद कल्कि योग करके खुद को फिट रख रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस फिटनेस फ्रीक है, और उन्होंने कैमल योग पोज या उष्ट्रासन करते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "अभी भी अकड़न है, लेकिन यह धीरे-धीरे ठीक हो रही है…#पोस्टपार्टम फिटनेस है।" अगर आप भी डिलीवरी के बाद खुद को फिट रखना चाहती हैं, तो इस योग को अपने फिटनेस रूटीन में शामिल करें। इंटरनेशनल योगा डे के मौके डिलीवरी के बाद खुद को फिट रखने के लिए उष्ट्रासन कैसे मदद करता है? और इसे कैसे करना चाहिए? आइए जानें।
जी हां डिलीवरी के बाद महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी बढ़े हुए वजन को कम करने में आती है। और इससे भी ज्यादा दिक्कत बैली फैट को कम करने में होती है। हालांकि आपको जल्दबाजी में कुछ नहीं करना है, लेकिन डिलीवरी के बाद बढ़े हुए वजन और बैली फैट को कम करने के लिए योग कर सकती हैं। यह वजन कम करने के साथ आपको फिट रखने में मदद करता है। इसके अलावा डिलीवरी के बाद योग करना इसलिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि यह शरीर और कोर की ऐसी मसल्स की मदद करता है, जो खिंची हुई हैं और प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के दौरान प्रेशर में हैं। योग करने से फिर से ताकत हासिल होती हैं। साथ ही फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है।
इसे जरूर पढ़ें: डिलीवरी के बाद भी प्रेग्नेंट दिखती हैं तो अपनाएं ये simple tips
View this post on Instagram
Still soar and stiff but getting back to it slowly... #postpartumfitness #yoga 📷@guyhershberg
उष्ट्रासन
इस योगासन में बैलेंस बनाए रखने के लिए एड़ी पर रहें, हाथों के साथ घुटनों से पीछे की ओर झुकना होता है। इस योगासन को करने पर शरीर की आकृति ऊंट की तरह हो जाती है, इसलिए इसे उष्ट्रासन या कैमल पोज के नाम से जाना जाता है। इसे करने से आपके पेट स्ट्रेच आता है और साथ ही इसमें आपके शरीर का ऊपरी हिस्सा, पीठ और लोअर बैक की मसल्स शामिल होती हैं। खुद को ढीला छोड़ने पर एक कम्फंर्टेबल स्ट्रेच मिलता है, और आप इस आसन के फायदों को अनुभव कर सकती हैं।
उष्ट्रासन करने का तरीका
हालांकि इस आसन को करना शुरू में आपके लिए मुश्किल हो सकता है। लेकिन एक बार जब आप इसे करने लग जाती हैंं, तो इसे करना बेहद ही आसान लगने लगता है। शुरुआत में इसे आपको किसी एक्सपर्ट की निगरानी में ही करना चाहिए।
- इसे करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं, और पीछे की ओर झुकें।
- अब अपने हाथों से एड़ियों को छूने की कोशिश करें।
- गर्दन और सिर को पीछे की ओर झुकाएं, अपने वेस्ट एरिया को हल्का सा पुश करें।
- सामान्य तौर पर सांस लें और कुछ सेकेंड्स के लिये इस पोजिशन में रहें।
- एड़ियों से अपना हाथ हटायें, रिलैक्स करें।
- इस प्रक्रिया को फिर से दोहराएं।
उष्ट्रासन करने के फायदे
- यह आसन डिलीवरी के बाद आपको फिट रखने में मदद करता है।
- अगर सही तरीके से इसे रोजाना किया जाए, तो इससे बैली फैट को कम किया जा सकता है।
- पतली कमर और खूबसूरत चेहरा पाने के लिए मददगार होता है।
- चेस्ट, पेट, क्वाड्रिसेप्स और हिप फ्लेक्सर्स को फैलाता है।
- यह रीढ़ की हड्डी की फ्लेक्सिबिलटी को बढ़ाता है।
इसे जरूर पढ़ें: सिर्फ ये 3 योग करें, अपने बैली फैट तेजी से भगाएं और पतली कमर पाएं
- कंधों और पीठ की मसल्स को मजबूत करता है।
- शरीर को एनर्जी से भरपूर बनाता है।
- हिप्स को खोलता है, और पोश्चर में सुधार करता है।
- यह एंडोक्राइन ग्लैंड्स, किडनी और डाइजेशन सिस्टम को उत्तेजित करने के लिए भी जाना जाता है।
- पीरियड्स की परेशानी से राहत देता है।
- मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी यह योग बहुत अच्छा होता है।
अगर आप भी डिलीवरी के बाद खुद को फिट और बैली फैट को कम करना चाहती हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन की तरह रोजाना उष्ट्रासन करें। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।