रोज-रोज की वही पुरानी crunches से नहीं हो रहा belly fat कम तो कीजिये ये exercises

आपका belly fat अक्सर आपके लिये एक सिर दर्द से कम नहीं होता। जो कभी कम होता है तो कभी बढ़ जाता है।

Sunil Kumar
Belly fat exercise main

आपका belly fat अक्सर आपके लिये एक सिर दर्द से कम नहीं होता। जो कभी कम होता है तो कभी बढ़ जाता है। इसके लिये आप कई सारी exercises भी करतीं है लेकिन इसके बावजूद आपका belly fat कम होने का नाम नहीं लेता। कई बार आप रोजाना घंटो तक running और jogging करतीं हैं।

Gym में भी आप घंटो तक पसीना बहातीं हैं। तो कभी ये हल्का-फुल्का कम भी होता है और फिर अचानक से दोबार निकल भी आता है। अपने belly fat को कम करने के लिये ज्यादा नहीं बस हफ्ते में कम से कम 2-3 बार इन exercises को जरूर करना चाहिये। ये ना सिर्फ आपके abdominal को मजबूत रखतीं बल्कि ये आपके belly में जमा fat की layer को burn भी करतीं हैं। तो आज से ही इन exercises को जरूर कीजिये।

Frog crunches

Frog crunches belly fat exercise

Image Courtesy: popsugar.com

अक्सर आपके शरीर में कई हिस्से ऐसे होते हैं जो ज्यादा मजबूत होतें हैं और कुछ कमजोर जिसकी वजह से आपके कई बॉडी मूवमेंट्स में दिक्कतें आतीं हैं। ऐसा ही कुछ आपके belly के साथ होता है। जिसमें आपका upper belly थोड़ा strong होता है और lower belly weak होता है। आपके lower belly के abs काफी कमजोर होते हैं। जिसको लेकर कई बार आपको वेट लिफ्ट करने में कई दिक्कतें तक आतीं हैं। इसके लिये आप इस frog crunches की exercise को कर सकतीं।

Crunches की एक्सरसाइज में आपको सिर्फ basic crunches पर डिपेंड रहने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ये आपके lower belly को टारगेट नहीं करते हैं। ये सिर्फ आपके upper abs पर ही focus करतीं हैं। इसके लिये आपको कई तरह के variations को try करने की जरूरत है।

ये एक्सरसाइज आपके lower abs को सीधा टारगेट करती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिये सबसे पहले अपने दोनों हांथों को पीछे की तरफ रखना होगा। उसके बाद आपको अपने दोनों पैरों को बांध कर रखना होगा। पैरों को बांधते वक्त आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि आपकी दोनों heels एक साथ मिलीं रहें। इनके बीच में कोई गैप नहीं बनने देना है।

इसके बाद आपको अपनी दोनों कोहनियों को हल्का मोड़ कर रखना है। इसके साथ आपको अपने दोनों पैरों को एक साथ आगे की तरफ push करना है उसके बाद आपको इन्हें दोबारा अपने chest के पास लाना है। इसे करते वक्त आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि आपकी पीठ किसी तरह से मुड़ी ना हो। इसके साथ आपको अपनी पीठ को जमीन से छूने नहीं होने देना है।

इसे जरूर पढ़ेंUrine leakage से क्या होती है आपकी skirt गीली? तो try कीजिये ये exercises

Single leg raises

Crunches belly fat exercise

Image Courtesy: popsugar.com

ये exercise आपके lower belly के साथ-साथ आपके side oblique के लिये काफी अच्छी रहती है। यानि की एक exercise और फायदे दो। इसके करने के लिये आपको कुछ बातों का थोड़ा-सा ध्यान रखना होगा। सबसे पहले आपको एक मैट पर पीठ के बल लेटना है। उसके बाद आपको अपने दोनों पैरों को एकदम सीधा रखना है। इसके बाद आपको बारी-बारी से अपनी एक-एक पैर को एक दम सीधा 90 डिग्री तक उपर उठाते हुऐ, अपने अंगूठे को अपने दोनों हांथो से छूना है।

इसे करते वक्त आपको ध्यान रहे कि आपकी back किसी भी तरह कहीं भी bind ना हो। और जैसे ही आप अपने पैर के अंगूठे को छुएंगी उसी समय आपको अपनीं breath को छोड़ना है। ऐसा आपको कम से कम 15-20 बार करना है। इस एक्सरसाइज के आपको कम से कम 4 sets लेने चाहिये। शुरुआत में आपको एकदम हेवी एक्सरसाइज नहीं करनी है। आप अगर हल्की एक्सरसाइज शुरू करतीं हैं तो वो आपके belly fat को कम करने में काफी फायदेमंद होगी।

इसे जरूर पढ़ें- अमेरिका की साराह सपोरा बनी fat से fit, इनकी कहानी जानकर रो पड़ेंगी आप

 

Mountain climbing

Mountain climbing crunches belly fat exercise

Image Courtesy: guu.vn

इस exercise का नाम सुनते ही आपके दिमाग में पहाड़ जरूर आ गये होंगे। वैसे इस exercise का नाम भी इसी वजह से रखा गया है। Mountain climbing exercise आपके lower belly से लेकर upper belly तक के fat का killer मानी जाती है। इस exercise को करने के लिये आपको ज्यादा नहीं बस सबसे पहले अपनी दोनो हथेलियों को floor पर रखना है। इसके बाद आपको अपने दोनों पैरों को पीछे की तरफ एकदम सीधा रखना है। ऐसा करते वक्त आपके hips आपकी कमर के बराबर होने चाहिये और आपकी कमर बिलकुल भी bend नहीं होनी चाहिये।

 

इसे जरूर पढ़ें- अब घर हो या ऑफिस ये 3 exercises जरूर करें जो आपको रखेंगी fit

Mountain climbing crunches belly fat exercise

Image Courtesy: guu.vn

आपको अपने face को एकदम सामने और सीधा रखना है। इसके बाद आपको बारी-बारी से अपने एक-एक पैर को bend करते हुऐ अपने knee से अपनी chest तक लाते हुऐ उसे touch करना होगा। फिर आपको दोबारा अपने पैर की उसी position में ले जाना है। आपको ऐसा अपने दोनों पैरों से बारी-बारी से करना है। आपको इसे कम से कम 15-20 बार करना है और आपको इसके 4 sets लेने है। इसे करते वक्त आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि जैसे ही आपके पैर bend होकर आगे आयें आपको उसी समय अपनी breath को छोड़ना है।

Disclaimer