International Yoga Day 2019: झड़ते बालों ने छीन ली है रातों की नींद तो 1 हफ्ते करें ये योगासन फिर देखें कमाल

झड़ते बालों की समस्या से आज लगभग हर महिला को दो चार होना पड़ता है। बाल गिरने और टूटने का सबसे बड़ा कारण हमारी बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान है, इसके अलावा बालों की सही तरीके से देखभाल ना करने से भी बाल झड़ते हैं। और इस समस्या से बचने के लिए आप तमाम तरह के उपाय भी अपनाती हैं। लेकिन अगर हम आपको कहें कि कुछ योग की मदद से आप झड़ते बालों से छुटकारा पा सकती हैं तो शायद आपको विश्वास नहीं होगा। लेकिन यह सही है, आइए हमारे साथ-साथ आप भी जानें।
क्या आप जानती हैं कि बालों के झड़ने से रोकने का सबसे सुरक्षित और प्रभावी उपचार योग है? जी हां यह प्राचीन एक्सरसाइज लगभग हर बीमारी का इलाज है। बालों के झड़ने से आपको सिर्फ बुरा ही नहीं लगता है बल्कि आपका confidence levels भी कम करता है और स्ट्रेस बढ़ता है। लेकिन परेशान ना हो क्योंकि योग की हेल्प से यह प्रॉब्लम ठीक हो सकती है क्योंकि इससे आपके स्कैल्प का ब्लड फ्लो बढ़ता है। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ते हैं तो यहां दिये 5 योगासन को जरूर करें।
इसे जरूर पढ़ें: योग करती है जो नारी, नहीं होती है उसको कोई बीमारी
अधोमुख श्वासन
अधोमुख श्वासन को Downward-Facing Dog Pose के नाम जाना जाता है। इससे करते आपको अपने सिर को जमीन की तरफ झुकाना पड़ता है जिससे स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
करने का तरीका
- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले वज्रासन में बैठ जाइए।
- पैर की अंगुलियों को मोड़िए। इसके बाद हिप्स को ऊपर की ओर उठाइए और घुटनों को सीधा कीजिए।
- इसमें आप दोनों हाथों को जमीन या चटाई पर रखें।
- आपकी हाथों की अंगुलियां फैली होनी चाहिए।
- इस आसन को करते समय आपका शरीर त्रिकोण के आकार में होना चाहिए।
- इस आसन का अभ्यास आप 10 से 15 तक मिनट कर सकते हैं।
ध्यान दीजिए
जब भी आपको सिर में दर्द हो तब आप इस आसन को ना करें।
पादांगुष्ठासन
पादुंगाष्ठासन एक बहुत ही आसान योग आसन है। हालांकि प्रारंभ में घुटनों को सीधे रखते हुए पैर की उंगलियों को पकड़ना थोडा मुश्किल होता है, लेकिन रोजाना इसे करने से आप आसानी से पैर की उंगालियों को पकड़ सकती हैं।
करने का तरीका
- इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं और अपने पैरों को एक दूसरे के समानांतर रखें।
- अब आगे की ओर झुकें, आपका सिर आगे बढ़ना चाहिए।
- अपनी उंगलियों से पैर के दोनों अंगूठों को पकड़ें।
- आपका माथा घुटनों को स्पर्श करना चाहिए।
- अब कोहनियों को सीधा करें, गहरी सांस लें और गर्दन को उठायें।
- फिर से आगे की ओर झुकें तथा उंगलियों से पैर के अंगूठे को पकड़ें।
- निरंतर सांस लेते रहें और सामान्य स्थिति में वापस आ जाएं।
पश्चिमोत्तानासन
इस आसान को आमतौर पर Seated Forward Bend Pose के रूप में जाना जाता है। यह आपके स्कैल्प को ऑक्सीजन और ब्लड सप्लाई के लिए उत्तेजित करके बालों के गिरने को कम करने में हेल्प करता है।
करने का तरीका
- इसे करने के लिए पैरों को सामने फैलाकर बैठ जाएं।
- अब हथेलियों को घुटनों पर रखकर सांस भरते हुए हाथों को ऊपर की ओर उठाएं व कमर को सीधा कर ऊपर की ओर खींचे।
- ,अब सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें व हाथों से पैरों के अंगूठों को पकड़कर माथे को घुटनों पर लगा दें।
- ध्यान रखें कि घुटने मुड़ने नहीं चाहिए।
- कोहनियों को जमीन पर लगाने का प्रयास करें।
इसे जरूर पढ़ें: करीना की तरह रहना चाहती हैं slim, तो रोजाना Surya Namaskar करें
उष्ट्रासन
उष्ट्रासन को Camel Pose के नाम से भी जानते हैं, हालांकि इसे योगासन को करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन बालों और पीठ दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह पोज स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में हेल्प मिलती है।
करने का तरीका
- इसे करने के लिए वज्रासन में बैठ जाएं।
- फिर अपने घुटनों के बल खड़े हो जाये।
- घुटनों से कमर तक का भाग सीधा रखें।
- पीठ को पीछे की ओर मोड़कर हाथों से पैरों की एड़ियां पकड़ लें।
- अब सिर को पीछे की आरे झुका दें।
शवासन
ये सभी आसन में सबसे आसान है। जो तनाव को दूर करने में हेल्प करता है। तनाव एक ऐसी परेशानी है, जो आपको चारों और जानें कितनी ही बीमारियों के लिए आधार तैयार करती है। यहां तक कि बालों के झड़ने का सबसे बड़ा कारण तनाव ही है। इसलिए बहुत जरूरी है कि हम तनाव से बचकर रहें।
करने का तरीका
- इसे करने के लिए अपनी पीठ के सहारे लेट जाएं।
- अपने दोनों हाथों को बॉडी से कम से कम 5 इंच की दूरी पर रखें।
- हाथों को इस तरह रखे की दोनों हाथ की हथेलियां आसमान की दिशा में हो।
- अब बॉडी के हर पार्ट को ढीला और आंखों को भी बंद कर लें।
- हल्की-हल्की सांसे लें। इस वक्त आपका पूरा ध्यान सांसों पर होना चाहिए।
ये योगासन बालों के झड़ने की समस्या को दूर करने में आपकी मदद करेंगे। हालांकि अकेले यह असरदार नहीं होती है, इसलिए इसके साथ-साथ अच्छी डाइट और पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरूरी है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।