Expert Tips: बच्‍चे की हाइट बढ़ाने के लिए रोजाना करवाएं ये योग

बच्चे की हाइट बढ़ाने के टिप्‍स की तलाश कर रही हैं, तो इस आर्टिकल में एक्‍सपर्ट के बताए नुस्‍खों से आपको कुछ मदद मिल सकती है।
Updated:- 2021-10-08, 17:39 IST
how to increase child height

पेरेंट्स होने के नाते, हम में से अधिकांश चाहते हैं कि हमारे बच्चे लंबे और मजबूत हों, क्योंकि दोनों मापदंडों को व्यापक रूप से अच्छे स्वास्थ्य के संकेत के रूप में माना जाता है। इस प्रकार, हम यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत प्रयास करते हैं कि हमारे बच्चे हेल्‍दी और लंबे हों।

हालांकि, कई बच्चे अपने पेरेंट्स की तुलना में बचपन में लंबे होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो अपने पेरेंट्स की तरह लंबे नहीं होते हैं। यदि आप एक चिंतित पेरेट्स हैं, जो आपके बच्चे की लंबाई बढ़ाने के टिप्‍स की तलाश कर रहे हैं, तो इस आर्टिकल से आपका कुछ मदद मिल सकती है।

बच्चे की ऊंचाई निर्धारित करने में जीन का महत्वपूर्ण योगदान होता है। हालांकि, यह एकमात्र कारक नहीं है जो ऊंचाई को प्रभावित करता है। बाहरी कारक जैसे वह जिन परिस्थितियों में रहते हैं, वह किस तरह का भोजन करते हैं और एक्‍सरसाइज भी बच्चे की हाइट निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

डाइट का ध्‍यान रखें

आपका बच्चा अपनी अधिकतम हाइट तक पहुंचे, इसके लिए आपको उन्‍हें उचित पोषण देना होगा। संतुलित आहार में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट और विटामिन का सही अनुपात होना चाहिए।

साथ ही, सुनिश्चित करें कि आपके बच्चे जंक फूड और एयरेटेड ड्रिंक्स से दूर रहें। एक बार तो ठीक है लेकिन उसे रोजाना इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

बच्चे की ग्रोथ पर जिंक का बहुत बड़ा प्रभाव पाया गया है। इस प्रकार, जिंक युक्त खाद्य पदार्थ जैसे मूंगफली और स्क्वैश बीजों को अपनी डाइट में शामिल करना महत्वपूर्ण है। संतुलित आहार न केवल आपके बच्चे को लंबाई बढ़ाने के लिए सही पोषक तत्व प्रदान करेगा बल्कि उसे अंदर से भी मजबूत बनाएगा।

इसके अलावा, आप बच्‍चों के रूटीन में योगासन को शामिल करें। इन योगासन के बारे में हमें योगा मास्टर, फिलांथ्रोपिस्ट, धार्मिक गुरू और लाइफस्टाइल कोच ग्रैंड मास्टर अक्षर जी बता रहे हैं।

इसे जरूर पढ़ें:लंबाई बढ़ाने के लिए बच्‍चे रोजाना करें ये 5 योगासन

धनुरासन

Dhanurasana for height

  • पेट के बल लेटकर शुरुआत करें।
  • घुटनों को मोड़ें और टखनों को हथेलियों से पकड़ें।
  • पैरों और बांहों को जितना हो सके ऊपर उठाएं।
  • ऊपर देखें और कुछ देर के लिए इस आसन में बने रहें।

पादहस्तासन

Padahasthasana for height

  • इसे समस्तीथी में खड़े होकर शुरुआत करें।
  • सांस छोड़ें और धीरे से ऊपरी शरीर को कूल्हों से नीचे झुकाएं और नाक को घुटनों तक स्पर्श करें।
  • हथेलियों को पैरों के दोनों ओर रखें।
  • शुरुआत के रूप में, घुटनों को थोड़ा मोड़कर पेट को जांघों पर रख सकते हैं और उंगलियों या हथेलियों को नीचे रख सकते हैं।
  • अभ्यास के साथ, धीरे-धीरे घुटनों को सीधा करें।
  • फिर चेस्‍ट को जांघों से छूने की कोशिश करें।

पश्चिमोत्तानासन

Paschimottanasana for height

  • पैरों को आगे की ओर फैलाते हुए दंडासन से शुरुआत करें।
  • घुटनों को थोड़ा मोड़कर रख सकते हैं।
  • बांहों को ऊपर उठाएं और रीढ़ को सीधा रखें।
  • कूल्हे से आगे की ओर झुकते हुए सांस छोड़ें।
  • पैर की उंगलियों को अपनी उंगलियों से पकड़ें।

इसे जरूर पढ़ें:एक्सपर्ट से जानें आयुर्वेद से नेचुरली हाइट बढ़ाने का तरीका

एक्‍सपर्ट के बताए इन योगासन को रोजाना करने से बच्‍चे की हाइट में आपको कुछ अंतर दिखाई देगा। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।