herzindagi
image

वीकेंड पर अपने बच्चों से करवाएं ये 3 एक्टिविटी, मौज मस्ती के साथ सीखेंगे नई चीजें

अगर आपका बच्चा भी अभी छोटा है और आप उसे क्रिएटिव बनाना चाहती हैं, तो अब आप वीकेंड पर उसके साथ कुछ एक्टिविटी कर सकती हैं। आइए जानते हैं उन एक्टीविज के बारे में, जिससे बच्चों को काफी कुछ सिखाया जा सकता है। 
Editorial
Updated:- 2025-10-17, 19:33 IST

अधिकतर माता-पिता चाहते हैं कि वह अपने बच्चों को अच्छे संस्कार और क्रिएटिव बनाएं। इसी चाहत में माता-पिता कई प्रयास भी करते हैं। अगर आप भी चाहती हैं, कि आपका बच्चा क्रिएटिव बने, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्टिविटीज बताएंगे, जिसे आप अपने बच्चों के साथ वीकेंड पर कर सकती हैं।

वीकेंड पर बच्चों से लें किचन में मदद 

अगर आपका बच्चा भी अभी छोटा है और आप उसे क्रिएटिव बनाना चाहती हैं, तो अब आप वीकेंड पर उसके साथ कुछ एक्टिविटी कर सकती हैं। जैसे सबसे पहले आप खाना बनाते वक्त अपने बच्चों को भी साथ में बैठा सकती हैं। आप उनसे खाना बनाते वक्त मदद ले सकती हैं। आप उनसे से किचन में किसी भी चीज की मदद लें सकती हैं।  इससे बच्चा कम उम्र में काफी कुछ सीखता है और वीकेंड पर अपना समय भी अच्छी चीजों में लगता है। ऐसा करने से बच्चा बड़ा होकर घर का काम भी कर सकता है। 

Untitled design (46)

बच्चों के साथ करें गार्डनिंग 

इसके अलावा आप वीकेंड पर अपने बच्चों के साथ गार्डेनिंग भी कर सकती हैं। ऐसा करने से बच्चा एनवायरनमेंट को लेकर जागरूक रहता है और गार्डनिंग से उसका मन भी फ्रेश रहता है। वीकेंड पर इस तरह की एक्टिविटी आपके बच्चे को बड़े होकर प्लांटिंग के लिए प्रेरित कर सकती हैं। आप बच्चों के साथ अलग अलग पौधों को बगीचे में लगा सकती हैं, इससे बच्चा वीकेंड के समय को अच्छी तरह बीता सकेगा। गार्डेनिंग बच्चों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं।  

यह भी पढ़ें:  पैरेंट्स ध्यान दें! आलसी बच्चों को फुर्तीला बनाने में मदद करेंगी ये 5 आदतें, आज से करें फॉलो 

बच्चों के साथ वीकेंड पर खेलें हंटिंग गेम 

यही नहीं आप चाहें तो इस वीकेंड अपने बच्चों को कई तरह की एक्टिविटी करवा सकती हैं। आप अपने बच्चे के साथ हंटिंग गेम भी खेल सकती हैं। हंटिंग गेम्स आपके बच्चों को काफी कुछ सिखा सकता है और इससे बच्चों की फिजिकल हेल्थ के साथ साथ मेंटल हेल्थ भी बेहतर बनाते हैं। इस तरह का गेम आपके बच्चों के वीकेंड को मजेदार बना सकता है। आप अगर इस तरह की एक्टिविटी को करती हैं, तो इससे बच्चे सीखने के साथ साथ इंजॉय भी कर पाएंगे। 

Untitled design (47) 

यह भी पढ़ें:  Parenting Tips: बच्चों की जासूसी कहीं कर न दें आपके रिश्ते को खराब, इन टिप्स की मदद से बनाएं अपने बॉड को मजबूत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।

Image Credit -  freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।