50 की उम्र के बाद भी पेट की चर्बी होगी कम, महिलाएं घर पर करें ये 3 एक्‍सरसाइज

अगर आपकी उम्र भी 50 से ज्‍यादा है तो पेट के आस-पास की जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए ये 3 एक्‍सरसाइज जरूर करें। 
Updated:- 2022-06-24, 11:54 IST
exercises for fat around tummy hindi

कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप कितने साल की हैं, लगभग हर महिला के पास फ्लैट टमी पाने के लिए एक सामान्य फिटनेस लक्ष्य होता है। हालांकि, बढ़ती उम्र के साथ अपने फिटनेस लक्ष्‍य को हासिल करना कठिन हो जाता है। यह कई कारणों से है, जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आप अधिक गतिहीन हो जाती हैं और, यदि आप एक्टिव हैं, तो चीजों को बदले बिना उसी फिटनेस रूटीन से चिपके रहना, जिससे कम कैलोरी बर्न होती है। आपका मेटाबॉलिज्‍म भी धीमा हो जाता है और आप मसल्‍स खो देती हैं, जिससे वजन बढ़ सकता है।

एक बार जब आप 50 वर्ष से अधिक उम्र की हो जाती हैं, तो ये कारक आपके पेट की अनचाहे चर्बी को कम करना कठिन बना देते हैं। ऐसे में आपको पेट चर्बी खोने में मदद करने के लिए एक्‍सरसाइज रूटीन अपनाने पर विचार करना चाहिए।

इसलिए, यदि आप पेट की चर्बी से छुटकारा पाकर फ्लैट बेली पाना चाहती हैं और आपकी उम्र 50 से ज्‍यादा है, तो यहां 3 एक्‍सरसाइज दी गई हैं जिन्हें आप बेहतर रिजल्‍ट देखने के लिए आज ही आजमाना शुरू कर सकती हैं। बेली फैट से छुटकारा दिलाने वाली इन एक्‍सरसाइज के बारे में हमें बॉलीवुड एक्‍ट्रेस भाग्‍यश्री के इंस्‍टाग्राम अकाउंट को देखने के बाद पता चला है।

भाग्‍यश्री ने बताई एक्‍सरसाइज

भाग्‍यश्री हर मंगलवार को अपने फैन्‍स के साथ फिटनेस, डाइट या ब्‍यूटी से जुड़े टिप्‍स शेयर करती हैं। इस बार उन्‍होंने कुछ ऐसी कोर स्‍ट्रेंथ एक्‍सरसाइज शेयर की हैं जो महिलाओं को पेट के आस-पास मौजूद लटकती चर्बी को कम करने में मदद कर सकती हैं।

एक्‍सरसाइज का वीडियो शेयर करते हुए उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा, 'अगर आपका पेट ढीला और पिलपिला हो गया है तो अधिकांश डेली एक्टिविटी के लिए भी कोर स्ट्रेंथ महत्वपूर्ण है। कोर स्ट्रेंथ बनाने के साथ-साथ पेट के आस-पास फैट बर्न को लक्षित करने के लिए यहां कुछ आसान एक्‍सरसाइज दी गई हैं।'

आगे उन्‍होंने लिखा, फैट की कमी मुख्य रूप से सही ढंग से खाने और यह सुनिश्चित करने से होती है कि आपकी आंत बेहतर तरीके से काम कर रही है। इसलिए इन दोनों को मिलाकर आप आसानी से अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं।'

इसे जरूर पढ़ें:50+ महिलाएं रोजाना एक्‍सरसाइज करें और ये 5 अद्भुत फायदे पाएं

माउंटेन क्‍लाइंबर

mountain climbers for tummy

  • इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं।
  • पैरों और हाथों की मदद से अपनी बॉडी को उठा लें।
  • ऐसा करने से आप प्लैंक पोजीशन में आ जाएंगी।
  • फिर राइट घुटने को लेफ्ट साइड चेस्ट की तरफ लाने की कोशिश करें।
  • लेफ्ट साइड के घुटने को राइट साइड चेस्ट की तरफ लाने की कोशिश करें।
  • आपको ऐसा लगेगा जैसे आप उल्टा लेट कर जॉगिंग कर रही हैं।
  • अगर हाथ जमीन पर रखने में परेशानी हो रही है तो आप किसी स्टूल पर हाथ रखकर भी यह एक्सरसाइज कर सकती हैं।
  • ऐसा करते समय पेट को अंदर के तरफ खींच कर रखने की कोशिश करें।
  • बिगनर्स के 20 रेप्‍स के 3 सेट कर सकते हैं।

बोसू बॉल नी टक्‍स

knee tucks for tummy fat

हालांकि, इसे करने में आपको बहुत अधिक बैलेंस बनाने की आवश्यकता होती है, लेकिन बहुत अधिक फायदे होते हैं। बॉल एक्सरसाइज मुख्य रूप से आपके लोअर एब्स और आपके ऑब्लिक को टारगेट करती है, लेकिन साथ ही आप अपने कोर में बर्न भी महसूस करेंगी। इसके अतिरिक्त, यह आपके हाथ, बट और पैरों पर काम करती है।

  • बॉल पर पुश-अप पोजीशन में आ जाएं और अपने पैरों को बॉल पर टिका दें।
  • अपने हाथों को सीधा रखें और अपने पूरे शरीर को इस स्थिति में बैलेंस करें।
  • अब जब आप अपनी पीठ को सीधा रखती हैं, तब अपने घुटनों को मोड़े और फिर सीधा करें।
  • ऐसा कम से कम 10 बार जरूर करें।

बोसू बॉल लेग एक्सटेंशन

View this post on Instagram

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

  • इसे करने के लिए सबसे पहले बॉल पर अपने पैरों को पहली एक्‍सरसाइज की तरह टिका दें।
  • अपने हाथों को जमीन पर रखें और अपने पूरे शरीर को इस स्थिति में बैलेंस करें।
  • फिर अपने एक पैर को थोड़ा ऊपर की ओर उठाएं।
  • अब पैर को नीचे बॉल पर लाएं और फिर दूसरे पैर को उठाएं।
  • ऐसा बारी-बारी से दोनों पैरों के साथ करें।
  • एक्‍सरसाइज को कम से कम 10 बार जरूर करें।

इसे जरूर पढ़ें:50 के बाद फिट रहने के लिए महिलाएं ये 3 टिप्‍स अपनाएं

इन एक्‍सरसाइज की मदद से आप भी पेट की चर्बी को आसानी से कम कर सकती हैं। लेकिन अगर आप इन एक्‍सरसाइज को पहली बार कर रही हैं तो किसी एक्‍सपर्ट की निगरानी में करें। फिटनेस से जुड़ी ऐसी ही और जानकारी के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Article & Image Credit: Instagram (@bhagyashree)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।