तेजी से वजन कम करने के लिए चिया सीड्स का ऐसे करें इस्तेमाल

क्या आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और एक ऐसे सुपरफूड की तलाश में हैं, जो आपके वजन को तेजी से कम कर दे। तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़े़ं, क्योंकि आज हम आपके साथ एक ऐसा सुपरफूड शेयर करने जा रहे हैं, जो आपके वजन को कुछ ही दिनों में कम कर देगा। इसके बारे में हमें फिटनेस और डाइट एक्सपर्ट टीना चौधरी जी बता रही हैं।
जी हां, चिया सीड्स वेट लॉस के लिए मजबूत बूस्टर हैं। ये छोटे काले और सफेद बीज मिंट फैमिली से संबंधित हैं और सुपरफूड के रूप में जाने जाते हैं। चिया सीड्स फाइबर, पोषक तत्वों, आवश्यक फैटी एसिड, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। यह अधिक तृप्ति प्रदान करते हैं, शरीर को पोषण देते हैं और आंतों की सुरक्षा में सुधार करने में मदद करते हैं। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो लिपिड प्रोफाइल को बढ़ावा देते हैं और फैट के जमाव को कम करते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि चिया सीड्स वेट लॉस में कैसे मदद करते हैं और इसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है?
वेट लॉस के लिए चिया सीड्स ही क्यों?

- चिया सीड्स अपने बहुत सारे हेल्थ बेनिफिट्स के कारण वजन कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
- ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर चिया सीड्स इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं और इसका दैनिक सेवन आपको लंबे समय तक खुश रखकर और भूख को कम करके डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है।
- घुलनशील फाइबर की उपस्थिति इसे डाइजेस्ट करने में आसान बनाती है और आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है।
- चिया सीड्स को अपने भोजन में शामिल करना इतना आसान है कि आप इन लो कैलोरी सीड्स का मजा कभी भी ले सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:बॉडी फैट को कुछ ही दिनों में छूमंतर कर देता है नींबू और चिया सीड्स
वेट लॉस के लिए चिया सीड्स की कितनी मात्रा लेनी चाहिए?
- आप दिन में 2 बड़े चम्मच चिया सीड्स का सेवन कर सकती हैं।
- इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप इसकी ज्यादा मात्रा लेती हैं, तो यह आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
- चिया सीड्स लेने से पहले अपनी डाइट एक्सपर्ट से बात जरूर करें।
- वेट लॉस के लिए, चिया सीड्सलेने के अलावा आपको संतुलित आहार भी अपनाना होगा।
एक्सपर्ट की राय

टीना चौधरी जी का कहना है, ''अगर आप वजन कम करना चाहती हैं, तो आप चिया सीड्स को सुबह खाली पेट लें। इसके लिए आप 1 चम्मच चिया सीड्स को कुछ देर पहले थोड़े से पानी में भिगोकर रखें। जब यह फूल जाएं, तब आप इसे खा लें। आप चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकती हैं। सुबह चिया सीड्स लेने से हमारी बॉडी में गुड फैट जाता है। इससे हमारी बॉडी का इंसुलिन लेवल सेटल्ड रहता है और हार्मोन्स भी सेटल्ड होते हैं। आप चिया सीड्स को दिन में दो बार खाली पेट ले सकती हैं। आप एक बार सुबह और फिर लंच करने के दो घंटे बाद इसे ले सकती हैं। खाली पेट लेने से इससे वेट लॉस में ज्यादा मदद मिलती है और नींबू का रस डालने से टेस्ट भी अच्छा लगता है।''
चिया सीड्स डिटॉक्स वॉटर

सामग्री
- चिया सीड्स- 2 बड़े चम्मच
- ग्रीन टी- 1 छोटा चम्मच
- पानी- 1 कप
- नीबू का रस- 2 बड़े चम्मच
विधि
- चिया सीड्स को पानी में भिगो दें।
- एक कप पानी को उबलने के लिए रख दें।
- जब यह उबलने लगे, तब इसे आंच से उतार लें।
- इसे 2 मिनट के लिए ठंडा होने दें।
- ग्रीन टी डालें और 3-4 मिनट के लिए छोड़ दें।
- चाय को किसी गिलास या बोतल में भरकर रख लें।
- इसे और 5 मिनट के लिए ठंडा होने दें।
- फिर 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
- अब इसमें नींबू का रस और चिया सीड्स डालें।
- अपने चिया सीड्स डिटॉक्स वॉटर का मजा लें।
इसे जरूर पढ़ें:रोजाना '1 चम्मच' चिया सीड्स लेने से बॉडी में आते हैं ये 10 बदलाव
चिया सीड्स आपको तेजी से वजन कम करने में मदद करते हैं। आप भी वेट लॉस के लिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। आहार व पोषण से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।