इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं की अच्छी सेहत का राज

महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए योगासन जरूर करने चाहिए। कई ऐसे योगासन हैं, जिन्हें सिर्फ 10 मिनट करने से महिलाओं को सेहत से जुड़े एक नहीं, बल्कि कई लाभ मिल सकते हैं।

 
bhadrasana steps and benefits for females
bhadrasana steps and benefits for females

सेहतमंद रहने के लिए सबसे जरूरी है कि हम अपने खान-पान और जीवनशैली पर ध्यान दें। आज के समय में आधी से ज्यादा बीमारियां अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान के चलते हो रही हैं। हम सभी जिंदगी की भागदौड़ में इतने बिजी हो गए हैं कि अपने शरीर और सेहत पर ही ध्यान नहीं दे पा रहे हैं जो कि असल में सबसे जरूरी है। खासकर, अगर बात महिलाओं की करें तो महिलाएं तो हमेशा से ही अपने सेहत पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं। लेकिन असल में यह बहुत जरूरी है कि महिलाएं भी अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें और एक हेल्दी रूटीन को फॉलो करें जिससे बीमारियों से बचाव हो सके। इसमें योगा काफी हद तक हमारी मदद कर सकता है। यहां हम आपको 1 ऐसे योगासन के बारे में बता रहे हैं, जिसे सिर्फ 10 मिनट करने से महिलाओं को सेहत से जुड़े एक नहीं, बल्कि कई लाभ मिल सकते हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट दिलराजप्रीत कौर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर और हेल्थ कोच हैं।

महिलाओं को रोज करना चाहिए भद्रासन (Bhadrasana Steps and Benefits for Females)

bhadrasana for females

  • सबसे पहले एक योगा मैट पर दोनों घुटनों को मोड़कर बैठ जाएं।
  • अपने दोनों पंजों को मिलाएं।
  • दोनों पंजों को मिलाते हुए हाथों की उंगलियों से पकड़ें।
  • जब आप रिलैक्स हो जाएं तो इस पोजिशन को होल्ड करें।
  • इसके बाद अपने हाथों को फैलाते हुए ऊपर की ओर ले जाएं।
  • अब हाथों को ऊपर से नीचे की ओर लाते हुए सामने की ओर फर्श पर ले जाएं।
  • ऐसा करते हुए अपने शरीर को भी आगे की ओर झुकाएं।
  • जितना हो सके उतना शरीर को आगे की ओर झुकाने की कोशिश करें।
  • इस पोजिशन को जितनी देर हो सके, होल्ड करें।

महिलाओं के लिए भद्रासन के फायदे (Benefits of Bhadrasana in Females)

titli pose in females

  • कब्ज, एसिडिटी, अपच और डाइजेशन से जुड़ी किसी भी समस्या को दूर करने में यह योगासन फायदेमंद है।
  • इससे पेट से जुड़ी सभी दिक्कतें दूर होती हैं।
  • महिलाओं को अक्सर थकान बनी रहती है। थकान (थकान के कारण) को दूर करने में यह योगासन मदद करता है।
  • इसे रोज करने से याददाश्त और एकाग्रता भी बढ़ती है।
  • दरअसल, इसे करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और थकान दूर होती है।
  • यह रीढ़ की हड्डी और पेल्विक एरिया को मजबूती देता है।
  • यह आसन ओवरीज के कामकाज में सुधार करता है और फर्टिलिटी को बूस्ट करता है।
  • इससे पेट की चर्बी भी कम होती है।

यह भी पढ़ें- महिलाएं रोज करें ये 2 योगासन, पीरियड्स से जुड़ी सारी परेशानियां होंगी दूर

यह भी पढ़ें-फिट रहने के लिए हर उम्र के लोग कर सकते हैं ये 5 योगासन

महिलाएं रोज इस योगासन को कर कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पा सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP