अगर आप भी मोटी बाजुओं के कारण स्लीवलेस कपड़े पहनने में संकोच करती है या अपनी फेवरेट आउटफिट पहनने से खुद को रोकती है तो एक बार जरूर सोचिए... क्या आपकी शरीर की बनावट आपको ऐसा करने से रोक सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मनचाहा शारीरिक आकार पाना वास्तव में उतना भी मुश्किल नहीं है, जितना कि यह मालूम पड़ता है। हां, कुछ लोगों के लिए वर्कआउट या एक्सरसाइज करना बोरिंग हो सकता है और ऐसे लोगों के लिए हमारा यह आर्टिकल काफी लाभकारी हो सकता है।
असल में ज्यादातर लोगों के लिए वर्कआउट एक बोझिल टास्क बन जाता है और लोग इसे करने से कतराने लगते हैं। वहीं कुछ लोगों के पास इतना समय ही नहीं होता कि वो जिम जाकर घंटों पसीना बहा सकें। ऐसे लोग फिटनेस गोल को हासिल करने के लिए अपने दैनिक जीवन में खेल और दूसरी शारीरिक गतिविधियों को अपना सकते हैं। असल में खेल जहां आपको मानसिक रूप से सेहतमंद बनाता है वहीं इसमें शरीर की भी अच्छी खासी एक्सरसाइज हो जाती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे स्पोर्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हे खेलने से बाहों की अच्छी एक्सरसाइज होती है और वो सुडौल बनती है।
टेनिस
हाथों के लिए टेनिस सबसे अच्छा खेल है, क्योंकि इसमें कलाई समते पूरी बाहों के मसल्स की एक्सरसाइज हो जाती है। बात चाहें ओवरहैंड मूव्स की करें या फोरआर्म स्विंग की इनसे बाइसेप्स, ट्राइसेप्स और कंधे मजबूत होते हैं। इसलिए लड़कियों और महिलाओं को फिटनेस के लिए तो टेनिस जरूर खेलनी चाहिए, भले ही आप सप्ताह में कुछ घंटों के लिए खेलें। महज कुछ घंटों के लिए टेनिस का अभ्यास आपकी बाजुओं को सही आकार दे सकता है।
बास्केटबॉल
बास्केटबॉल खेलने से हाथों की मांसपेशियों की अच्छी एक्सरसाइज होती है। खासतौर पर इससे ट्राइसेप्स और बाइसेप्स पर दवाब पड़ता है और वो टोन अप होते हैं। वहीं बास्केटबॉल के खेल में हाथों को लगातार ऊपर करने से
कंधे भी मजबूत होते हैं। इसलिए अगर आप अपनी बाहों का पतला और आर्कषक बनना चाहती हैं तो आपको बास्केटबॉल जरूर खेलना चाहिए।
गोल्फ
गोल्फ, हृदय से लेकर पूरे शरीर की सेहत के लिए काफी लाभकारी खेल माना जाता है। दरअसल, गोल्फ स्टिक से गेंद को मारने के दौरान बाहों की मांसपेशियों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इससे बाहों पर जमा अतिरिक्त फैट कम होता है और बाहें सुडौल बनती हैं।
वॉलीबॉल
वॉलीबॉल,सेहत के लिए लाभकारी माने जाने वाले खेलों में से एक है, जो वजन कम करने के साथ ही शरीर की मांसपेशियों को टोन करने में मदद करता है। खासकर वॉलीबॉल खेलते समय गेंद को नेट के दूसरी ओर मारने के दौरान कंधों और हाथों पर अच्छा खासा दबाव पड़ता है, जिससे वो मजबूत बनते हैं।
नौकायन
नौकायन खेल बाजुओं के साथ-साथ पीठ के लिए भी एक बेहतरीन व्यायाम है। दरअसल, नौकायन यानी नाव खेने के दौरान हाथों की मांसपेशियों पर लगातार दवाब पड़ता है और वो मजबूत होती हैं। इससे हाथों पर जमा अतिरिक्त फैट भी कम होता है।
इस तरह से इन खेल के जरिए आप रोचक तरीके से बाहों की एक्सरसाइज कर उन्हें सही आकार दे सकती हैं। आपको इसके लिए अलग से जिम में पसीना बहाने के जरूर नहीं पड़ेगी। वहीं खेल शरीर और दिमाग दोनों पर ही सकारात्मक प्रभाव डालता है, ऐसे में ये खेल आपको शारीरिक और मानसिक रूप से सेहतमंद रहने में मददगार साबित होंगे।
उम्मीद करते हैं कि सेहत से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी और अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ शेयर करना न भूलें। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
यह भी पढ़ें- काम के ब्रेक में खेल लें ये गेम, तनाव हो जाएगा छूमंतर
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों