अरे ये क्या...मेरा वजन फिर से बढ़ गया है...पिछले महीने तो मापा था इतनी जल्दी 1 किलो वजन कैसे बढ़ गया....। हमारे साथ अक्सर ऐसा होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि लगातार वजन बढ़ने की वजह खानपान की गलत आदत हो सकती है। मगर परेशानी तब ज्यादा बढ़ जाती है, जब हम अपनी डाइट पर ध्यान दे रहे होते हैं लेकिन इसके बावजूद वजन बढ़ जाता है।
अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है क्योंकि हम आपको वजन कम करने के लिए एक ऐसी वर्कआउट बता रहे हैं, जिसकी नियमित अभ्यास से 1 से 2 महीने में लगभग 2 किलो वजन कम किया जा सकता है। हालांकि, एक्सरसाइज का सही रिजल्ट आपको तभी मिलेगा जब इसके साथ खान-पान पर ठीक से ध्यान दिया जाए।
अगर आप फैटी चीजें खाएंगी, तो वजन को ना सिर्फ कम करना मुश्किल हो जाएगा बल्कि शरीर सुस्त भी रहेगा। ऐसे में आप वर्कआउट के साथ-साथ डाइट पर भी ध्यान दें, यकीनन फिर आप 2 किलो वजन कम करने में कामयाब हो जाएंगी। तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं।
करें स्किपिंग एक्सरसाइज
आपको पता है कि नियमित रूप से स्किपिंग एक्सरसाइज करने से काफी हद तक वजन कम किया जा सकता है। अगर आप नियमित रूप से स्किपिंग एक्सरसाइज करते हैं, तो ना सिर्फ ब्लड सर्कुलेशन सही होता है बल्कि बॉडी का फैट भी कम होता है।
इसे जरूर पढ़ें-बढ़ती उम्र आपको छू भी नहीं पाएगी, 40 की उम्र के बाद जरूर खाएं ये 4 हर्ब्स
बता दें कि स्किपिंग एक्सरसाइज को रस्सी कूदना भी कहा जाता है, जिसे फुल बॉडी एक्सरसाइज होती है। इसमें बॉडी के शरीर का हर हिस्सा एक्टिव रहता है, खासतौर पर महिलाओं का। अगर आपका बाजुओं, कमर या चेस्ट का फैट बढ़ा हुआ है, तो इस एक्सरसाइज को नियमित रूप से करें।
स्किपिंग से कितनी कैलोरी बर्न हो सकती है?
आपको जानकर हैरानी होगी की सिर्फ 1 मिनट रस्सी कूदने से 10 कैलोरी आसानी से बर्न की जा सकती है। ऐसे में अगर आप रोजाना सिर्फ 10 मिनट या 5 मिनट करने से कैलोरी काफी हद तक कम हो सकती है।
साथ ही, आपके पैर, बट, कंधे, पेट और बाहों को भी मजबूती मिलती है। अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो 10 मिनट करने से 200 कैलोरी बर्न करने का प्लान बना सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-घर पर करना है वजन कम तो ये 3 एक्सरसाइज सबसे पहले दिखाएंगी असर
कैसे करें स्किपिंग?
- सबसे पहले दोनों पैरों को मिलाकर सीधे खड़े हो जाएं।
- फिर अपनी कमर, गर्दन, कंधे, छाती, सिर और घुटनों को सीधा रखें।
- अब एक रोप के दोनों सिरों को अपने दोनों हाथों से पकड़ें और हल्का-हल्का कूदना शुरू करें।
स्किपिंग करने के फायदे
- रस्सी कूदने से न केवल वजन घटाने में मदद मिलती है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।
- रस्सी कूदने से आपके दिल धड़कने की दर बढ़ती है। रोजाना ये वर्कआउट करने के बाद आपका दिल मजबूत होगा और स्ट्रोक और हृदय रोग का जोखिम कम होता है।
- डायटिंग के बिना पेट की चर्बी कम करने में रस्सी कूदना एक प्रभावी व्यायाम है। यह आपके एब्स को भी कसता और डराता है।
इस कसरत का लगातार अभ्यास करने से आपके संतुलन और समन्वय में सुधार होगा।
आप भी स्किपिंग को अपने फिटनेस रूटीन में शामिल कर सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों