जब आपकी योनि और पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, तो आप कई समस्याओं से बच सकती हैं, जैसे कि खुजली, जलन और सफेद पानी यानी ल्यूकोरिया। पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां यूट्रस, ब्लैडर और आंतों जैसे अंगों को सहारा देती हैं।
अगर ये मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, तो इससे पेशाब निकलना और यूट्रस का नीचे खिसकना जैसी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन घबराएं नहीं! योनि और उसके आस-पास खासकर पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत रखने से कई तरह की समस्याओं को रोका जा सकता है। रेगुलर कुछ आसान एक्सरसाइज करके आप अपने पेल्विक हेल्थ को बनाए रख सकती हैं और इन समस्याओं से बच सकती हैं।
आइए जानते हैं 3 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में, जिन्हें आप घर पर आसानी से कर सकती हैं। इनके बारे में हमें योगा और डाइट एक्सपर्ट उर्वशी बता रही हैं।
नीलिंग स्क्वॉट्स (Kneeling Squats)
यह एक्सरसाइज पेल्विक फ्लोर और ग्लूट्स को मजबूत करती है। यह पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा बनाता है और मांसपेशियों को मजबूत करता है।
- घुटनों के बल बैठ जाएं।
- पैरों को हिप्स के बराबर दूरी पर रखें।
- अब धीरे-धीरे हिप्स को पीछे की तरफ ले जाएं, जैसे कि आप एड़ियों पर बैठ रही हों।
- कुछ सेकंड के लिए इस पोजिशन में रुकें।
- फिर, धीरे-धीरे वापस ऊपर आ जाएं।
- इस प्रोसेस को 10-15 बार दोहराएं।
हाफ ब्रिज पोज विद पिलो (Half Bridge Pose with a Pillow)
यह एक्सरसाइज पेल्विक फ्लोर को सपोर्ट करने में काफी फायदेमंद है और यह जांघों को भी मजबूत बनाती है। तकिया लगाने से आंतरिक जांघों की मांसपेशियां भी काम करती हैं, जिससे पेल्विक फ्लोर को एक्सट्रा सपोर्ट मिलती है।
- पीठ के बल लेट जाएं।
- घुटनों को मोड़ें और पैरों को फर्श पर सीधा रखें।
- दोनों घुटनों के बीच एक तकिया या छोटा टॉवल रखें और उसे हल्के से दबाएं।
- अब धीरे-धीरे हिप्स को ऊपर की ओर उठाएं, जब तक कि आपका शरीर एक सीधी रेखा में न आ जाए।
- इस पोजिशन में 5-10 सेकंड तक रुकें।
- अब, धीरे-धीरे हिप्स को नीचे लाएं और पहली पोजिशन में वापस आ जाएं।
- इस एक्सरसाइज को 10 से 15 बार करें।
टेबल टॉप पोज (Table Top Pose)
टेबल टॉप पोज एक्सरसाइज पेट की मांसपेशियों और पेल्विक फ्लोर को मजबूत करती है। इससे रीढ़ की हड्डी भी फ्लेक्सिबल होती है।
- हाथों और घुटनों के बल आएं। इससे शरीर की आकृति टेबल जैसी दिखेगी।
- हाथ कंधों के ठीक नीचे और घुटने हिप्स के नीचे होने चाहिए।
- अब गहरी सांस लें और पेट की मांसपेशियों को अंदर की तरफ खींचें।
- सांस छोड़ते हुए रीढ़ को ऊपर की तरफ मोड़ें और सिर को नीचे की ओर झुकाएं।
- अब सांस लेते हुए रीढ़ को नीचे की तरफ झुकाएं और सिर को ऊपर की ओर उठाएं।
- इस प्रोसेस को धीरे-धीरे 5-10 बार करें।
इन एक्सरसाइज को रोज करने से आपकी योनि और पेल्विक हेल्थ में सुधार होगा और आप खुद को पहले से कहीं ज्यादा हेल्दी और आत्मविश्वास महसूस करेंगी।
इसे जरूर पढ़ें: वजाइना के लिए हेल्दी डाइट क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों