वजाइना से साफ हल्का डिस्चार्ज होना नॉर्मल है। यह वजाइना के खुद को क्लीन करने का एक तरीका है और इसे हेल्दी माना जाता है। लेकिन, अगर आपको वजाइना से सफेद रंग का गहरा, गाढ़ा और चिपचिपा डिस्चार्ज हो रहा है, तो यह नॉर्मल नहीं है। वजाइना से व्हाइट डिस्चार्ज होना, श्वेत प्रदर, वजाइनल डिस्चार्ज या ल्यूकोरिया महिलाओं की एक आम समस्या है। अमूमन सभी महिलाएं इससे कभी न कभी दो चार जरूर हुई हैं। व्हाइट डिस्चार्ज के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें इंटिमेट हाइजीन का सही न होना, हार्मोनल इंबैलेंस, डाइट और लाइफस्टाइल का खराब होना भी शामिल है। व्हाइट डिस्चार्ज को कम करने में कई देसी नुस्खे और योगासन मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको 2 ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जो व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या में काफी हद तक आराम दे सकते हैं। इन्हें आपको एक्सपर्ट के बताए तरीके से रोजाना करना है। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं।
भुजंगासन (Cobra Pose)
- इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर लेट जाएं।
- आपको पेट के बल लेटना है।
- हथेलियों को कंधे की चौड़ाई से अलग रखी है।
- अब आपको शरीर के निचले हिस्से को जमीन पर रखना है।
- सांस अंदर लें और हथेलियों पर दबाव डालें।
- ऐसा करते हुए अपने शरीर के ऊपरी भाग को ऊपर की ओर उठाएं।
- आपको कुछ देर इस पोजिशन को होल्ड करना है।
- इसके बाद सांस छोड़ते हुए ओरिजनल पोजिशन में वापिस आ जाएं।
- भुजंगासन पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है।
- इससे डाइजेशन दुरुस्त होता है।
- इस आसन को करने से पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो में सुधार होता है और व्हाइट डिस्चार्ज से राहत मिलती है।
- यह वजाइनल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें- वजाइनल डिस्चार्ज से जुड़ी इन बातों को न समझें नॉर्मल, हर महिला को देना चाहिए इन पर ध्यान
पद्मासन (Lotus Pose)
- पद्मासन एक बेहद आसान और फायदेमंद योगासन है।
- इसे करने के लिए एकदम सीधा बैठ जाएं।
- अब दाएं घुटने को मोड़कर बाई जांघ पर रखें।
- अब बाएं घुटने को मोड़कर सीधी जांघ पर रखें।
- हाथों को जांघों पर आप किसी भी पोजिशन में रख सकते हैं।
- आप हाथों को जोड़ भी सकती हैं।
- इस आसन को करने से रिप्रोडक्टिव हेल्थ में सुधार होता है।
- इससे वजाइनल हेल्थ भी दुरुस्त होती है।
- यह व्हाइट डिस्चार्ज को कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- वजाइनल इंफेक्शन और व्हाइट डिस्चार्ज से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें
वजाइनल डिस्चार्च कम करने में ये 2 योगासन मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकजाल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों