हम सभी किसी न किसी वजह से तनाव में हैं। जिंदगी की भागदौड़ के बीच, न चाहते हुए भी, तनाव हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। यहां एक दिक्कत यह भी है कि लोग फिजिकल हेल्थ पर तो ध्यान देते हैं। लेकिन, मेंटल हेल्थ के बारे में न तो ज्यादा बात की जाती है और न ही लोग इस पर ध्यान देते हैं। पर, यह सही नहीं है। फिजिकल हेल्थ के साथ, मेंटल हेल्थ का ख्याल रखना भी जरूरी है। अगर आप तनाव में हैं, आपका किसी से मिलने-जुलने का मन नहीं कर रहा है, लोगों से बात करना भी कम हो गया है, बेली और फेस के इर्द-गिर्द फैट बढ़ रहा है या नींद आने में मुश्किल हो रही है, तो आपके शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का लेवल बढ़ा हुआ है। तनाव को दूर करने के लिए, सही डाइट के साथ, योगासन भी कारगर हैं। एक्सपर्ट के बताए ये 2 योगासन, स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम कर, आपकी मेंटल हेल्थ को बूस्ट कर सकते हैं। इस बारे में डॉक्टर शिखा शर्मा जानकारी दे रही हैं। डॉक्टर शर्मा ने दिल्ली से पढ़ाई की है। वैदिक और मॉर्डन न्यूट्रिशन को फॉलो कर वह लोगों को सही डाइट और रूटीन को फॉलो कर, हेल्दी रहने में मदद करती हैं।
वज्रासन (What is the benefit of doing Vajrasana)
- एक्सपर्ट के मुताबिक, स्ट्रेस और एंग्जायटी को दूर करने के लिए, यह आसान बेस्ट है।
- इस आसन को आपको रिलेक्स होकर करना है।
- इसे करने से सीने और पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है।
- डाइजेशन को सुधारने के लिए भी यह योगासन कारगर है।
- धीरे-धीरे सांस लेने से, आपका स्ट्रेस रिलीज होता है।
- इसे करना भी बहुत आसान है।
- सबसे पहले योगा मैट पर फर्श पर घुटने टेककर बैठ जाएं।
- आपको घुटने पीछे की ओर होने चाहिए और हिप्स एड़ी पर टिके हुए होना चाहिए।
- दोनों पैर एक-दूसरे को नहीं छूने चाहिए।
- रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें।
- धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें।
- सिर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी एक सीधी रेखा में होनी चाहिए।
- हथेलियों को अपनी जांघों पर रखें।
- कुछ देर इसी पोजिशन में रहें।
पद्मासन (What are the steps of Padmasana)
- स्ट्रेस दूर करने के लिए, पद्मसन भी फायदेमंद है।
- इसे करने से मानसिक तनाव दूर होता है और मन एकाग्र होता है।
- इसे करना सबसे आसान है।
- सबसे पहले एक योगा मैट पर बैठ जाएं।
- दाएं पैर को मोड़ें।
- दांयी एड़ी को बाईं जांघ पर रखें।
- इसी तरह, बाएं पैर को मोड़कर, बांयी एड़ी को दांयी जांघ पर रखें।
- ऐसा करते हुए, आपको रीढ़ की हड्डी को सीधा रखना है।
- अब उंगलियों से ज्ञान मुद्रा बनाएं।
- उंगलियों को अपने घुटनों पर रखें।
- कोहनियां मुड़नी नहीं चाहिए।
- गहरी सांस लें और छोड़ें।
- सांसों पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें।
- कुछ देर इसी पोजिशन में रहें।
- इस आसन में आप प्राणायाम भी कर सकती हैं। प्राणायाम से भी स्ट्रेस दूर होता है।
यह भी पढ़ें- Expert Tips: ये 5 योग करेंगी तो तनाव हो जाएगा छूंमतर
तनाव को दूर करने में ये 2 योगासन कारगर है। स्ट्रेस हार्मोन को बैलेंस करने के लिए, हेल्दी डाइट भी बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को कम करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों