Yoga for Irregular Periods: अनियमित पीरियड्स से हैं परेशान? रोज करें ये 2 योगासन

अगर आपको भी पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं, तो एक्सपर्ट के बताए ये 2 योगासन पीरियड साइकिल को रेगुलर करने और शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाने में मदद कर सकते हैं।

yoga asanas for hormonal balance

अनियमित पीरियड्स की दिक्कत आजकल काफी आम हो गई है। काफी महिलाएं इससे परेशान है। पीरियड साइकिल समय पर न आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। स्ट्रेस, गलत खान-पान, हार्मोनल इंबैलेंस, कुछ हेल्थ कंडीशन्स और भी कई कारणों से चलते, महिलाओं के पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, सही पीरियड साइकिल में महिलाओं को 28-35 दिन के बीच में पीरियड्स आ जाते हैं। लेकिन, अगर पीरियड्स इससे भी डिले हो रहे हैं, तो आपको इस पर ध्यान देना चाहिए। अगर आपको भी पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं, तो एक्सपर्ट के बताए ये 2 योगासन पीरियड साइकिल को रेगुलर करने और शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाने में मदद कर सकते हैं। इस बारे में योग एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

कैमल पोज

camel pose for irregular peridos

  • सबसे पहले घुटनों के बल योगा मैट पर बैठ जाएं।
  • अब तलवों को पीछे की तरफ फैलाएं।
  • अपने हाथों को पैर की एड़ियों पर टिकाएं।
  • गर्दन पर ज्यादा दबाव न डालं।
  • ऊपर की तरफ देखें।
  • रीढ़ की हड्डी को पीछे की तरफ झुकाएं।
  • गहरी सांस लें।
  • कुछ देर के लिए इस पोजिशन को होल्ड करें।
  • अब नॉर्मल पोजिशन में वापिस आ जाएं।
  • इस आसन को करने से पेल्विक एरिया में लचीलापन बढ़ता है।
  • इससे रिप्रोडक्टिव एरिया में ब्लड फ्लो सही होता है।
  • इसी कारण, पीरियड्स को रेगुलर करने में यह आसन फायदेमंद है।
  • इसे करने से फर्टिलिटी में भी सुधार होता है।
  • पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द, ऐंठन और इंफ्लेमेशन से भी राहत मिलती है।
  • यह पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों और अनियमित पीरियड्स को दूर करता है।

बटरफ्लाई पोज

butterfly pose for periods

  • इसे करने के लिए योगा मैट पर सुखासन में बैठ जाएं।
  • अब पैरों के घुटनों को अंदर की तरफ मोड़ें।
  • आपको ध्यान रखना है कि पैरों के तलवे एक-दूसरे को छूते रहें।
  • आपको पैरों को प्यूबिक एरिया के ज्यादा से ज्यादा पास रखना है।
  • दोनों एड़ियों को अंदर की तरफ खींचकर आप ऐसा कर सकती हैं।
  • हाथों से दोनों पैरों को पकड़ें।
  • रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखें।
  • सांस अंदर लेते हुए घुटनों को अंदर की तरफ ले जाएं और फिर सांस छोड़ते हुए घुटनों को नीचे की तरफ लाएं।
  • घुटनों को इस तरह आपको जल्दी-जल्दी ऊपर-नीचे करना है।
  • इसे कम से कम 15 से 20 बार दोहराते रहें।
  • इसे करने से पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं और पीरियड साइकिल नियमित होती है।
  • मेनोपॉज के समय भी इसे करने से हार्मोनल इंबैलेंस दूर होता है।

यह भी पढ़ें- महिलाएं रोज करें ये 2 योगासन, पीरियड्स से जुड़ी सारी परेशानियां होंगी दूर

इन 2 योगासनों को रूटीन का हिस्सा बनाकर, आप अनियमित पीरियड्स की परेशानी से राहत पा सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- पीरियड्स में फूला हुआ महसूस होता है पेट? इस चाय की लें मदद

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP