डियर लेडीज! हंसने-कूदने पर कपड़ों में निकल जाती हैं पेशाब की कुछ बूंदें, रोज सिर्फ ये 2 काम करें... 1 महीने में दिखेगा असर

महिलाओं को यूरिन लीकेज, कमजोर ब्लैडर और पीसीओडी जैसी समस्‍याएं बहुत परेशान करती हैं। एक्‍सपर्ट से 2 आसान एक्सरसाइज के बारे में जानें, जो पेल्विक मसल्स को मजबूत बनाती हैं और पेशाब रोकने में मदद करती हैं।
peshab nikalne ka karan kya hai

खांसने, हंसने या छींकने पर पेशाब की कुछ बूंदें निकल जाती हैं,ब्लैडर कंट्रोल कमजोर हो गया है, पीसीओडी या पीसीओएस से ग्रस्‍त हैं और बार-बार यूरिन इंफेक्शन (UTI) होता है?क्या आपको भी ये समस्याएं परेशान करती हैं?
अगर इनमें से किसी भी एक सवाल का जवाब "हां" है, तो ये संकेत बताते हैं कि आपकी पेल्विक फ्लोर मसल्स कमजोर हो गई हैं। इसे मेडिकल भाषा में Urinary Incontinence in Women कहा जाता है। आइए इसकी असली वजह के बारे में जान लेते हैं-

क्या है असली वजह?

अक्सर महिलाएं इस समस्या को 'लीकी पाइप' समझती हैं, जबकि असली कारण है-

कमजोर पेल्विक फ्लोर मसल्स की वजह से आपको पेशाब, गैस या मल को रोकने में परेशानी होती है।

समाधान: सिर्फ 2 आसान एक्सरसाइज से पाएं राहत

योगा टीचर उर्वशी के अनुसार, ''आप इन 2 पेल्विक मसल्‍स स्ट्रेंथनिंग एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन में शामिल करके इस समस्या से निजात पा सकती हैं और खुद को शर्मिंदगी से बचा सकती हैं। इन दोनों एक्सरसाइज करना बहुत आसान है और इन्हें आप घर पर आसानी से कर सकती हैं।'' आइए इन एक्‍सरसाइज को करने के तरीके और फायदों के बारे में आर्टिकल के माध्‍यम से विस्‍तार से जानते हैं।

टेबल टॉप अप-डाउन (Table Pose Up-Down)

यह एक प्रभावी एक्सरसाइज है, जो आपके कोर और पेल्विक फ्लोर की मसल्‍स को एक साथ मजबूत करती है। इसे करने से ब्‍लैडर पर कंट्रोल अच्‍छी तरह से होता है और हंसते या छींकते समय पेशाब निकलता नहीं है।

Table Pose Up-Down exercise to control urine leakage

  • सबसे पहले, अपने हाथों और घुटनों के बल, टेबल जैसी मुद्रा में आ जाएं।
  • आपके हाथ कंधों के ठीक नीचे और घुटने हिप्स के नीचे होने चाहिए।
  • पीठ को सीधा रखें और गर्दन को कम्फर्टेबल तरीके से रखें।
  • अब सांस लेते हुए पेट को धीरे-धीरे अंदर की ओर स्‍ट्रेच करें और पेल्विक मसल्‍स को सिकोड़ें, जैसे आप पेशाब रोक रही हों।
  • फिर सांस छोड़ते हुए नीचे की ओर वापस आएं और पेट और पेल्विक मसल्‍स को धीरे-धीरे ढीला छोड़ दें।
  • इस एक्‍सरसाइज को 15 से 20 बार करें।

ब्रिज पोज अप-डाउन (Bridge Pose Up-Down)

यह एक्सरसाइज पेल्विक फ्लोर के साथ-साथ ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग को भी मजबूत करती है, जिससे शरीर का निचला हिस्‍सा मजबूत होता है। इसके अलावा, इस एक्‍सरसाइज को रोजाना करने से ब्‍लैडर पर प्रेशर कम होता है और कंट्रोल बढ़ता है।

bridge pose for pelvic floor

  • जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।
  • घुटनों को मोड़ें और पैरों को जमीन पर रखें।
  • हाथ शरीर के साइड में और हथेलियां नीचे की ओर होनी चाहिए।
  • अब सांस लेते हुए धीरे-धीरे हिप्स को जमीन से ऊपर उठाएं।
  • इस दौरान पेल्विक मसल्‍स को अंदर की ओर करें।
  • अपने शरीर को कंधों से घुटनों तक एक सीधी रेखा में लाने की कोशिश करें।
  • कुछ सेकंड के लिए इस पोजिशन में रुकें, फिर सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे हिप्स को वापस जमीन पर ले आएं।
  • इस एक्‍सरसाइज को 15 से 20 बार करें।

कितना असर होगा?

इन दोनों एक्सरसाइज को रोजाना सिर्फ 10-15 मिनट करने से ही आप एक महीने के अंदर फर्क महसूस करने लगेंगी। साथ ही, शरीर का निचला हिस्सा मजबूत होगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

इसे जरूर पढ़ें: बार-बार लीक होती यूरिन को रोकने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अब शर्मिंदगी से बचें और अपनी पेल्विक हेल्थ को बेहतर बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • पेशाब लीक होने पर क्या करें?

    अगर आप यूरिन लीक होने की समस्या से परेशान हैं, तो आप एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर दूध में हल्दी मिलाकर पी सकती हैं।