टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली जो अनुपमा के नाम से अपने फैंस के बीच काफी फेमस है। उनकी एक्टिंग देखकर हर कोई दिवाना हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर कोई उनको अपनी निजी जिंदगी से जोड़ लेता है। इसकी वजह से उनका कनेक्शन फैंस के साथ काफी अच्छा होता है। इसी तरह से उनके लुक्स भी लोगों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करते हैं। आप भी अपने घर या बाहर के किसी खास फंक्शन के लिए अलग-अलग तरह के लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें आप सुंदर दिखाई देंगी। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के लुक्स रीक्रिएट किए जा सकते हैं।
फ्लेयर्ड साड़ी लुक
आप अगर शादी में जा रही हैं, तो ऐसे में आप रुपाली गांगुली के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तस्वीर में उन्होंने पेस्टल कलर की फ्लेयर्ड साड़ी को स्टाइल किया है। इसमें जो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अगर आप भी खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इस तरह के साड़ी लुक को ट्राई करें। सिंपल ज्वेलरी और मेकअप लगाएं। साथ ही, इसके साथ हेयर स्टाइल भी कुछ अलग क्रिएट करें। इससे आपका लुक और भी ज्यादा अच्छा नजर आएगा। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 1,000 से 2,000 रुपये में मिल जाएगी।
रुपाली गांगुली का लहंगा लुक
अगर कुछ अलग ट्राई करना है, तो ऐसे में आप रुपाली गांगुली के लहंगा लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने व्हाइट कलर के लहंगे के साथ येलो ब्लाउज और रेड दुपट्टे को स्टाइल किया है। आप भी ऐसे ही कॉन्ट्रास्ट करके आउटफिट को वियर कर सकती हैं। कलर आप अपनी पसंद का खरीद सकती हैं। ज्वेलरी इसके साथ आप पर्ल डिजाइन वाली वियर करें। इससे आपका लुक और भी सुंदर नजर आएगा। मार्केट में इस तरह के लहंगे रेडीमेड मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप कपड़ा लेकर डिजाइन करवाएंगी तो उसमें लुक अलग ही निखरकर आएगा।
इसे भी पढ़ें: Blouse Designs: एक्ट्रेस प्रियंका चाहर के सिजलिंग ब्लाउज पार्टी लुक के लिए आप भी करें ट्राई, देखें डिजाइंस की तस्वीरें
रुपाली गांगुली का सिंपल साड़ी लुक
View this post on Instagram
आप लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए इसे रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने बांधनी स्टाइल वाली मिरर वर्क बॉर्डर डिजाइन की साड़ी को पहना है। इस लुक में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने उसी वर्क का ब्लाउज स्टाइल किया है। इससे साड़ी और भी ज्यादा सुंदर दिखाई दे रही है। इस तरह की साड़ी आपको भी बाजार में अलग-अलग डिजाइन में मिल जाएगी। जिसे आप ज्वेलरी और हेयर स्टाइल के साथ खरीद सकती हैं। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 1,000 से 1,500 रुपये में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Bridesmaids Lehenga Look: दोस्त की शादी के लिए आप भी स्टाइल कर सकती हैं नीति मोहन के ये लहंगे, डिजाइन देख लुक करें रीक्रिएट
इस बार रीक्रिएट करें रुपाली गांगुली के ये लुक्स। इससे आप सुंदर दिखाई देंगी। साथ ही, आपके लुक को देखकर हर कोई तारीफ करेगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों