शादी का सीजन शुरू होते ही लोगों की भीड़ सबसे ज्यादा मार्केट में देखने को मिलती है। हर कोई अपने लिए अलग-अलग तरह के कपड़े खरीदता नजर आता है। ऐसे में जब शादी दोस्त की हो तो उसकी शादी में तैयार होने का मजा अलग ही होता है। लड़कियां ज्यादातर लहंगा खरीदना पसंद करती हैं। इसलिए पहले से ही सोशल मीडिया पर डिजाइन पसंद कर लेती हैं। अगर आपको भी लहंगे के डिजाइन का आइडिया लेना है, तो इसके लिए आप सिंगर नीति मोहन के लहंगा लुक पर नजर डाल सकती हैं। हर लहंगा लुक बेहद खास है और सबसे अलग भी है। चलिए आपको भी बताते हैं किस तरह के लहंगे पहनने के बाद अच्छे लगेंगे।
पिंक कलर का लहंगा
सिंगर नीति मोहन ने इस तस्वीर में पिंक कलर लहंगे को स्टाइल किया है। इस लहंगे में जरदोजी वर्क किया गया है। इससे लहंगा और भी ज्यादा हैवी और सुंदर नजर आ रहा है। इसके साथ उन्होंने डबल शेड के दुपट्टे और ब्लाउज को कॉन्टास्ट में वियर किया है। आप भी इस तरह के वर्क वाले लहंगे को 5,000 से 10,000 रुपये में खरीद सकती हैं और दोस्त की शादी में स्टाइल कर सकती हैं। नीति मोहन का लहंगा जिगर माली ने डिजाइन किया है। आप मार्केट से जाकर खुद इसे कस्टमाइज्ड करा सकती हैं।
नीति मोहन का लहंगा लुक
View this post on Instagram
ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक के लिए आप फोटो में नजर आने वाले लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। इसे द रॉयलम बाय हेतल शाह (The Royaleum by Hetal Shah) ने डिजाइन किया है। इसमें बांधनी प्रिंट का काम किया गया है। इसके साथ लहंगे को हैवी टच देने के लिए स्टोन, कट दाना और फ्लोरल बीड्स का इस्तेमाल किया गया है। वहीं इसके ब्लाउज पर क्रिस्टल और कुंदन स्टोन का काम किया गया है। लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए ब्लाउज को हॉल्टर नेकलाइन में क्रिएट किया गया है। आप भी फोटो देखकर अपने लिए ऐसे ही लहंगे को कस्टमाइज्ड करा सकती हैं। इससे आप सुंदर नजर आएंगी।
इसे भी पढ़ें: Lehenga Designs: शादी का लहंगा खरीदने का बना रही हैं प्लान, तो सुरभि ज्योति के लुक पर डालें नजर
नीति मोहन का रेड लहंगा लुक
आप अगर लहंगा खरीदने के बारे में सोच रही हैं, तो इसके लिए नीति मोहन के इस लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपका लुक बेहद खूबसूरत नजर आएगा। इस तरह के लहंगे में आपको लहंगा और चोली दोनों पर एम्ब्रॉयडरी वर्क मिलेगा। इसका दुपट्टा सिंपल मिलेगा, ताकि लहंगे का वर्क अच्छे से नजर आ सके। आपको ये लहंगे आसानी से बाजार में मिल जाएंगे। जिसे वियर करके आप सुंदर नजर आ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Mehndi Function Outfits: अपनी मेहंदी फंक्शन के लिए खरीदें ये लहंगा चोली, फोटो आएगी परफेक्ट
इस बार स्टाइल करें ये लहंगा। शादी में आप भी अलग से नजर आएंगी। साथ ही, हर कोई तारीफ करता नहीं थकेगा। इसके बाद आपको अपने लुक पर ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram/ Neeti Mohan
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों