herzindagi
Blouse designs

Blouse Designs: एक्ट्रेस प्रियंका चाहर के सिजलिंग ब्लाउज पार्टी लुक के लिए आप भी करें ट्राई, देखें डिजाइंस की तस्वीरें

 पार्टी लुक तभी अच्छा लगता है, जब आप सही डिजाइन के कपड़ों को वियर करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे फिटिंग और पैटर्न दोनों ही अच्छे मिल जाएंगे। 
Editorial
Updated:- 2024-11-07, 13:27 IST

पार्टी में जाना हम सभी को पसंद होता है। इसी वजह से हम अक्सर अलग डिजाइन के कपड़ों को स्टाइल करते हैं। इसके लिए पहल कपड़ों की शॉपिंग करते हैं। इसके बाद अलग-अलग एक्सेसरीज के साथ वियर करत हैं। लेकिन लुक तभी अच्छा लगता है, जब आप आउटफिट के साथ कुछ अलग तरह के ब्लाउज को ट्राई करती हैं, जैसे एक्ट्रेस प्रियंका चाहर ने स्टाइल किया है। इन्हें आप किसी भी आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं। चलिए दिखाते हैं तस्वीरें जिसे आप डिजाइन कराकर पहन सकती हैं।

क्रिस क्रॉस ब्लाउज डिजाइन

Criss cross blouse

पार्टी में स्टाइलिश लुक क्रिएट करने के लिए क्रिस क्रॉस डिजाइन वाले ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज पहनने के बाद सबसे अलग और स्टाइलिश लगते हैं। प्रियंका ने जो ब्लाउज को स्टाइल किया है। इसमें बीड्स, सीक्वेंस और स्ट्राइप्स का काफी अच्छा काम किया गया है। इसके लिए कलर को भी सिंपल रखा है। आप भी इस तरह के ब्लाउज को साड़ी या स्कर्ट के साथ पहनने के लिए डिजाइन करा सकती हैं।

डीप वी नेकलाइन ब्लाउज

Deepb neckline blouse designs

आप अगर पार्टी में साड़ी को स्टाइल कर रही हैं, तो इसके साथ फोटो में नजर आने वाले डीप वी नेकलाइन ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। इस ब्लाउज को बेल्ट के साथ बनाया गया है। इसमें डीप भी अच्छा रखा गया है, ताकि आपकी नेकलाइन अच्छी नजर आ सके। इस तरह के ब्लाउज को आप चाहें तो स्कर्ट जैकेट आउटफिट या साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: ग्लैमरस Backless Blouse Design लगाएंगे फैशन का तड़का, पार्टनर की नहीं हटेगी आपसे नजर 

यह विडियो भी देखें

ऑफ शोल्डर ब्लाउज डिजाइन

Off shoulder blouse

आप अगर ब्लाउज स्कर्ट और श्रग के साथ स्टाइल कर रही हैं, तो इसके लिए आप फोटो में नजर आने वाले डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। ब्लाउज को उन्होंने वी शेप में डिजाइन करवाया है। आप इसे चाहें तो स्क्वेयर या सिंपल डिजाइन में भी क्रिएट करा सकती हैं। इससे ब्लाउज लुक और भी अट्रैक्टिव नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें: Blouse Designs: छोटे ब्रेस्ट दिखेंगे बड़े वियर करें ये ब्लाउज डिजाइन

इस बार पार्टी लुक के लिए ट्राई करें ये ब्लाउज डिजाइन। इसमें लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, हर कोई इसी डिजाइन को ट्राई करने के बारे में सोचेगा। आप चाहें तो फिटिंग और डिजाइन का ध्यान रखकर इसे बाजार से जाकर रेडीमेड भी खरीद सकते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।