लिपस्टिक लगाने से होंठों को नहीं होगा नुकसान, अगर रखेंगी इन बातों का ध्यान

लिपस्टिक होंठों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। हालांकि, इससे होंठों को नुकसान भी होता है। इसलिए लिपस्टिक लगाते समय आपको कुछ छोटे-छोटे टिप्स को फॉलो करना चाहिए।

How to safely use lipstick

लिपस्टिक के अलग-अलग शेड ना केवल किसी महिला की खूबसूरती को बढ़ाते हैं, बल्कि उसे हर बार एक डिफरेंट लुक भी देते हैं। यही कारण है कि किसी भी महिला की वैनिटी में कई अलग-अलग शेड्स की लिपस्टिक आसानी से मिल जाएंगी। जिसे वह अपने आउटफिट, स्टाइल व ओकेजन के अनुसार लगाना पसंद करती हैं। हो सकता है कि आप रेग्युलरली लिपस्टिक लगाती हों, लेकिन क्या आपको पता है कि लिपस्टिक आपके लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकती है।

इससे ना केवल आपके होंठ रूखे व फटे बनते हैं, बल्कि एलर्जिक रिएक्शन भी होता है। इतना ही नहीं, कभी-कभी लिपस्टिक के कारण स्किन पिगमेंटेशन की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप लिपस्टिक लगाते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि लिपस्टिक लगाते समय आपको किन टिप्स को फॉलो करना चाहिए-

हाई क्वालिटी हो लिपस्टिक

how to minimize side effect of lipstick

जब भी आप लिपस्टिक लगाएं तो इस बात का ख्याल रखें कि वह हाई क्वालिटी प्रोडक्ट हों। बेहतर होगा कि आप किसी ब्रांडेड लिपस्टिक में इनवेस्ट करें। यह थोड़ी महंगी हो सकती हैं। आप कभी भी गलती से भी पैसे बचाने के चक्कर में हल्की क्वालिटी या फिर नकली प्रोडक्ट को ना खरीदें। इसमें हानिकारक इंग्रीडिएंट्स हो सकते हैं, जो आपके लिप्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

चेक करें इंग्रीडिएंट्स

अमूमन लिपस्टिक में इस्तेमाल किए जाने वाले इंग्रीडिएंट्स ही आपके लिप्स को नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आप जब भी लिपस्टिक खरीदें तो पहले लेबल को एक बार जरूर पढ़ें और इंग्रीडिएंट्स को चेक करें। ऐसे लिपस्टिक को ही खरीदें, जिसमें पैराबेंस, फ़ेथलेट्स और लेड जैसे हानिकारक केमिकल्स ना हो। कोशिश करें कि आप अपने होंठों के लिए नेचुरल और आर्गेनिक ऑप्शन को ही चुनें।

लिप्स को करें मॉइश्चराइज

यह एक ऐसा टिप है, जिसे अक्सर हम सभी मिस कर देते हैं और इसलिए लिपस्टिक लगाने से होंठों को नुकसान होता है। कोशिश करें कि आप लिपस्टिक लगाने से पहले मॉइश्चराइजिंग लिप बाम लगाकर अपने होठों को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड करें। इससे ना केवल होंठों को सूखेपन और फटने से बचाने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, होंठों को मॉइश्चराइज करने से होंठ और लिपस्टिक के बीच एक लेयर भी बन जाती हैं, जिससे होंठों को बहुत अधिक नुकसान नहीं होता है।

लिप प्राइमर का करें उपयोग

Side Effects of lipsticks

अगर आप अपने होंठों को लिप बाम से मॉइश्चराइज नहीं कर रही हैं तो आपको लिप प्राइमर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इससे ना केवल एक स्मूथ बेस मिलता है, बल्कि लिप्स और लिपस्टिक के बीच एक बैरियर भी बनता है। ऐसे में लिपस्टिक से होंठों को नुकसान नहीं होता है।

इसे भी पढ़ें-ऑम्ब्रे लिप्स पाने के लिए लिपस्टिक के इन शेड्स को करें मिक्स

लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक से बचें

How to apply lipstick perfectly

आजकल मार्केट में लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक भी मिलती हैं, जो कई घंटों तक होंठों पर ज्यों की त्यों बनी रहती हैं। हालांकि, इस तरह की लिपस्टिक में कुछ ऐसे केमिकल्स इस्तेमाल किए जाते हैं, जो आपके होंठों को बहुत ज्यादा रूखा बना सकते हैं। इसलिए, जहां तक संभव हो, आप लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से बचें।

इसे भी पढ़ें-ब्लैक कलर आउटफिट के साथ इन लिपस्टिक शेड को न करें ट्राई

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP