Ombre Lips: ऑम्ब्रे लिप्स पाने के लिए लिपस्टिक के इन शेड्स को करें मिक्स

हम सभी मेकअप करना काफी पसंद करते हैं। वहीं इसके लिए आज मार्केट में कई प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। ब्यूटी ट्रेंड्स रोजाना बदलते रहते हैं और कुछ नया लेकर आते रहते हैं। वहीं आजकल कोई हैवी मेकअप करें या न करें लेकिन होंठों को परफेक्ट शेप देना काफी पसंद किया जाता है।
आजकल ऑम्ब्रे लिप्स को काफी पसंद किया जाने लगा है। इसे करने की कई तकनीक हो सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं किन 2 लिप कलर्स को आपस में मिक्स करके आप आसानी से ऑम्ब्रे इफेक्ट लिप्स पा सकती हैं।
ब्राउन ऑम्ब्रे लिप्स कैसे करें?

- ब्राउन ऑम्ब्रे कलर लिप पाने के लिए आप सबसे पहले डार्क ब्राउन कलर को आउटर लिप्स पर लगा लें।
- इसके बाद आप अंदर के लिप्स के लिए न्यूड ब्राउन कलर की लिपस्टिक को लगा सकती हैं।
- आपस में इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- वहीं आप चाहे तो आउटर लिप के लिए डार्क ब्राउन कलर की जगह ब्राउन कलर का लिप लाइनर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: ऑम्ब्रे लिप्स देखने में लगते हैं बेहद गॉर्जियस, जानें इसे करने का तरीका
पिंक ऑम्ब्रे लिप्स कैसे करें?

- पिंक में आपको कई तरह के ऑम्ब्रे इफेक्ट देखने को मिल जाएंगे।
- वहीं इसके लिए आप आउटर लिप्स पर रेड या मैजेंटा कलर के लिप लाइनर को लगा लें।
- आप चाहे तो लिप लाइनर की जगह ब्राइट पिंक कलर की लिपस्टिक लगा सकते हैं।
- अंदर की तरफ आप मॉव पिंक कलर की लिपस्टिक लगा सकती हैं।
- इसके अलावा आप चाहे तो लाइट या ब्लश पिंक कलर की लिपस्टिक लगा सकती हैं।
- आपस में दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
इसे भी पढ़ें: Ombre Lips : लिप्स को ऑम्ब्रे इफेक्ट देने के लिए ऐसे करें आईशैडो का इस्तेमाल
न्यूड कलर ऑम्ब्रे लिप्स कैसे करें?
View this post on Instagram
- लाइट और सटल शेड के प्म्ब्रे लिप्स को आजकल काफी पसंद किया जाने लगा है।
- इसके लिए आप पिंकिश ब्राउन टोन वाली लिपस्टिक को आउटर लिप्स पर लगा लें।
- अंदर की तरफ आप न्यूड कलर के लिप शेड को लगा लें।
- आपस में दोनों को मिक्स करके आप लिप्स पर ग्लॉस लगा सकती हैं।
अगर आपको ऑम्ब्रे लिप्स पाने के लिए लिपस्टिक के ये शेड्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।