मेकअप तो हम सभी को पसंद होता है और इसके लिए कई प्रोडक्ट्स आजकल मार्केट में आपको देखने को मिल जाएंगे, लेकिन कितना ही मेकअप कर लिया जाये अगर लिपस्टिक का शेड सही नहीं चुना गया तो पूरा लुक आखिर में बिगड़ जाता है।
वैलेंटाइन डे आने वाला है और इस दिन हम अपने पार्टनर के साथ डेट नाइट पर जाते ही हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं लिपस्टिक के कुछ ऐसे शेड्स जो आपके वैलेंटाइन डे डेट लुक में जान डालने का काम करेंगे। साथ ही बताएंगे मेकअप से जुड़े कुछ आसान हैक्स-
रेड कलर लिपस्टिक
वैलेंटाइन डे लुक के लिए रेड कलर को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। रेड कलर पैलेट में आपको कई शेड्स देखने को मिल जाएंगे, लेकिन रेड लिपस्टिक में आपको अपनी स्किन टोन के हिसाब से ब्राइट, डीप या वार्म कलर टोन को चुनना चाहिए। अगर आप रेड आउटफिट पहन रहे हैं तो रेड कलर की लिपस्टिक को अवॉयड ही करें। हालांकि ब्लैक कलर की आउटफिट के साथ इस तरह के बोल्ड कलर लिप शेड बेस्ट रहेंगे।
इसे भी पढ़ें: वैलेंटाइन डेट नाइट लुक के लिए हो रही हैं रेडी तो गलती से भी न करें ये मेकअप मिस्टेक्स, लुक हो सकता है खराब
न्यूड ब्राउन शेड लिपस्टिक
अगर आप न्यूट्रल या सटल कलर पैलेट में मेकअप लुक को रखना चाहती हैं तो इस तरह का न्यूड ब्राउन शेड लिप कलर आपके लिए बेस्ट रहेगा। इस कलर को आप लाइट से लेकर डार्क आउटफिट कलर के साथ कैरी कर सकती हैं। यह कलर फेयर से मीडियम स्किन टोन पर बेस्ट नजर आएगा। अगर आपका स्किन टोन डार्क है तो ब्राउन कलर पैलेट में आपको डार्क शेड्स भी मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: चेहरे का आकार है छोटा तो मेकअप करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां
ग्लॉसी पिंक कलर लिपस्टिक
पिंक कलर लिपस्टिक को हम सभी पसंद करते हैं। इसमें आपको कूल से लेकर वार्म टोन में कई शेड्स देखने को मिल जाएंगे, लेकिन ग्लॉसी लिप्स रखना चाहती हैं तो इसके लिए आप लाइट और पेस्टल ब्लश पिंक कलर लिपस्टिक शेड को चुन सकती हैं। स तरह के लुक में आप आंखों के लिए वेट आई लुक मेकअप कर सकती हैं।
अगर आपको वैलेंटाइन डे डेट लुक के लिए परफेक्ट बनाने के लिए लिपस्टिक के ये खास शेड्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Valentine's Day: प्यार के इस महीने में अपने पार्टनर के लिए कुछ करना है खास, तो जानें यहाँ पर अलग अलग अंदाज़| HerZindagi पर Valentine Day Week सेलिब्रेट करने के लिए जानें डेट आइडियाज, गिफ्ट, प्रपोजल आइडियाज, विशेष, मैसेज और बहुत कुछ। इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिएक्लिक करेंहमारे Valentine's Day पेज पर।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों