फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की इन येलो साड़ी डिजाइन्स में बेहद खूबसूरत लग रही हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस

अगर आप येलो कलर साड़ी को अपने वार्डरोब का हिस्सा बनाना चाहती हैं तो पहले आपको मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई इन साड़ियों को जरूर देखना चाहिए।

manish malhotras yellow saree

येलो एक ऐसा कलर है, जिसे समर्स के लिए एकदम परफेक्ट माना जाता है। वैसे तो आप येलो कलर को किसी भी तरह के आउटफिट में कैरी करें, यह अच्छा ही लगता है, लेकिन इंडियन वियर में इसकी एक अलग ही खूबसूरती निखरकर सामने आती है। तभी तो बड़े-बड़े फैशन स्टाइलिस्ट समर्स में येलो कलर को सूट व साड़ी जैसे इंडियन वियर में शुमार करते हैं। अगर आप भी समर्स में येलो कलर को एक डिफरेंट अंदाज में पहनना चाहती हैं तो ऐसे में आप बतौर साड़ी उसे पहन सकती हैं। यह एक ऐसा लुक है, जिसे टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस भी कैरी करना पसंद करती हैं।

अगर आप येलो कलर में एक स्टार की तरह नजर आना चाहती हैं तो इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के येलो साड़ी लुक्स को देख सकती हैं। इन सभी एक्ट्रेस की इस येलो साड़ी को मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। हो सकता है कि आपके लिए इतनी महंगी साड़ियां खरीद पाना संभव ना हो, लेकिन फिर भी आप इन येलो साड़ियों के लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर खुद का स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं। तो चलिए देखते हैं मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई येलो साड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस के कुछ बेहतरीन लुक्स-

इसे भी पढ़ें:शिफॉन की साड़ी में ग्लैमरस दिखना है तो बॉलीवुड एक्ट्रेस से लें स्टाइल टिप्स

जैकलीन फर्नांडिस

manish malhotras yellow saree looks inside

अगर आप यंग गर्ल हैं और सोचती हैं कि साड़ी से आपका लुक अच्छा नहीं लगेगा तो आपको जैकलीन के इस येलो साड़ी लुक्स को देखना चाहिए। इस लुक में जैकलीन ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई येलो सीक्वेंस साड़ी पहनी है, जो किसी भी पार्टी की जान बन सकती है। इसके साथ जैकलीन ने टाई डाई सीक्वेंस ब्लाउज टीमअप किया है। वहीं मेकअप को जैकलीन से सटल रखा है और हेयर्स को पोनीटेल लुक दिया है।

कृति सेनन

manish malhotras yellow saree looks inside

इस लुक में कृति ने प्लेन येलो साड़ी पहनी है, लेकिन फिर भी वह काफी गार्जियस नजर आ रही हैं। इसलिए अगर आप एक सिंपल येलो साड़ी से स्टाइलिश अवतार कैरी करना चाहती हैं तो कृति के इस लुक से इंस्पिरेशन लें। इस लुक में कृति ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई येलो शिफॉन साड़ी पहनी है। वैसे साड़ी तो प्लेन है, लेकिन इसके साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज इसे और भी खास बना रहा है। इतना ही नहीं, ब्लाउज की स्लीव्स व साड़ी के एंड्स को एक रफल लुक दिया गया है। इस साड़ी लुक में कृति ने मैचिंग बेल्ट भी टीमअप की है। वहीं कृति ने सटल मेकअप और ओपन हेयर से लुक को कंप्लीट किया है।

काजोल

manish malhotras yellow saree looks inside

काजोल का यह साड़ी लुक्स किसी भी महिला को बेहद पसंद आएगा। इस लुक में काजोल ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई येलो बांदिनी साड़ी पहनी है। इस लुक में काजोल ने पोटली बैग भी कैरी किया है। वहीं टेम्पल ज्वैलरी उनके लुक को एकदम यूनिक व एलीगेंट बना रहा है। इसके साथ काजोल ने मेकअप को नेचुरल लुक ही दिया है।

इसे भी पढ़ें:इस साल बॉलीवुड हिरोइन्स के साड़ी लुक ने गर्मियों का नया फैशन ट्रेंड किया है सेट


माधुरी दीक्षित

manish malhotras yellow saree looks inside

माधुरी दीक्षित की इस येलो साड़ी को आप किसी भी पार्टी या नाइट फंक्शन में आसानी से कैरी कर सकती हैं। इस लुक में माधुरी दीक्षित ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई येलो स्पार्कल साड़ी पहनी है। इसके साथ माधुरी ने signature Fringe Tassel Top टीमअप किया है। साथ ही लेयर्ड नेकपीस और मैचिंग ईयररिंग कैरी किए है। वहीं मेकअप को माधुरी ने सटल रखा है और हेयर्स को ओपन लुक दिया है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@manishmalhotra05,Insta)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP