सावन के महीने में पहने ये 4 लेटेस्ट शॉर्ट कुर्ती, देखें डिजाइन

आप भी इस साल सावन को यादगार बनाना चाहती हैं, तो इन शॉर्ट कुर्ती डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।
image

सावन का महीना कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। इस महीने में अधिकतर महिलाएं अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई उपाय करती है। कुछ महिलाएं आउटफिट से लेकर एक्सेसरीज तक हर चीज बाकायदा मैच कर पहनना पसंद करती है। ऐसे में आप भी इस साल सावन को यादगार बनाना चाहती हैं, तो इन शॉर्ट कुर्ती डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।

लाइट ब्लू फ्लेयर्ड प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ती

अगर आप सावन के महीने में अपने लुक से सभी को खुश करना चाहती हैं, तो इस तरह की खूबसूरत लाइट ब्लू फ्लेयर्ड प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ती ट्राई कर सकती हैं। ऐसी शॉर्ट कुर्ती न सिर्फ आपको एलिगेंट टच देगी, बल्कि इसे पहनकर आप किसी हसीना से कम नहीं लगेगी। इस तरह की कुर्ती आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी।

4 - 2025-07-09T145813.026

मस्टर्ड जयपुरी प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ती

अगर आप सावन के महीने में ऑफिस में पहनने के लिए आउटफिट देख रही है, तो आपके लिए इस तरह की मस्टर्ड जयपुरी प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ती बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इस तरह की शॉर्ट कुर्ती को आप बाजार से कपड़ा लाकर बनवा सकती हैं या ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। इसे आप पैंट या जींस के साथ शामिल कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

3 - 2025-07-09T145817.007

यह भी पढ़ें:कॉलेज जानें वाली लड़कियों के लिए बेस्ट हैं ये Frock Pattern Kurti Design सावन के महीने में दिखेंगी हटके

ब्लू हैंडलूम प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ती

अगर आप कॉलेज स्टूडेंट है और कॉलेज में पहनने के लिए कोई आउटफिट तलाश रही है, तो इस तरह की ब्लू हैंडलूम प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ती भी आपके लिए बेस्ट हो सकती है। इसे पहनकर आप सावन के महीने में अपने लुक को डिफरेंट और एलिगेंट टच दे सकती है। इसके साथ आप चाहे तो एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं।

2 - 2025-07-09T145810.721

व्हाइट ब्लू जयपुरी कॉटन शॉर्ट कुर्ती

सावन के महीने में अगर आप अपने दोस्तों के साथ शिवालय दर्शन के लिए जा रही है, तो ऐसे में आप पैंट या जींस के साथ इस खूबसूरत व्हाइट ब्लू जयपुरी कॉटन शॉर्ट कुर्ती को शामिल कर सकती है। यह आपके लुक को गॉर्जियस बनाने में बहुत मदद करेगी। आप इस तरह की शॉर्ट कुर्ती को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती है।

1 - 2025-07-09T145815.315

यह भी पढ़ें:सस्ते में खरीदें चिकनकारी कुर्ती की एक से एक डिजाइन, दिल्ली के ये 5 market है बेहद फेमस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit -cottonculture

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP