कॉलेज जानें वाली लड़कियों के लिए बेस्ट हैं ये Frock Pattern Kurti Design सावन के महीने में दिखेंगी हटके

कॉलेज जाने वाली अधिकतर लड़कियों के मन में हमेशा आउटफिट को लेकर कन्फ्यूजन बना रहता है। रोजाना एक जैसे कपड़े पहनकर जाने से कुछ लड़कियों को शर्मिंदगी महसूस हो सकती है। ऐसे में अगर आप सावन के महीने में पहनने के लिए आउटफिट तलाश रही है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप कम खर्च में खूबसूरत फ्रॉक पैटर्न कुर्ती ट्राई कर सकती है।
पिंक कलर प्रिंटेड फ्रॉक पेटर्न कुर्ती
सावन के महीने में आप अपने कॉलेज में इस खूबसूरत पिंक कलर प्रिंटेड फ्रॉक पेटर्न कुर्ती को ट्राई कर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आपको ऑनलाइन मिल जाएगी या आप बाजार से कपड़ा लेकर टेलर की मदद से इसे बनवा भी सकती है। इस कुर्ती के साथ आप वाइट कलर का प्लाजो या पैंट शामिल कर सकती है।

व्हाइट कलर प्रिंटेड फ्रॉक पेटर्न कुर्ती
यही नहीं अगर आप सावन सोमवार के दिन अपने कॉलेज में डिफरेंट लुक क्रिएट कर जाना चाहती है, तो पेंट, जींस या प्लाजो के साथ इस खूबसूरत व्हाइट कलर प्रिंटेड फ्रॉक पेटर्न कुर्ती को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। इसके साथ आप मेकअप और एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: लंबी हाइट वाली लड़कियों के लिए बेस्ट हैं ये 4 कुर्ती के डिजाइन, ऑफिस ही नहीं कॉलेज में पहनने के लिए भी है बेस्ट
रेड कलर फ्लोरल प्रिंट शॉर्ट कुर्ती
सावन के महीने में अगर आप अपनी खूबसूरती से अपने दोस्तों को खुश करना चाहती है या कॉलेज में डिफरेंट लुक क्रिएट करना चाहती है, तो आप इस खूबसूरत रेड कलर फ्लोरल प्रिंट शॉर्ट कुर्ती को ट्राई कर सकती है। इस तरह की कुर्ती को आप बनवा सकती है या ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।

पिंक कलर प्रिंटेड कॉटन शॉर्ट कुर्ती
यही नहीं आप इस खूबसूरत पिंक कलर प्रिंटेड कॉटन शॉर्ट कुर्ती को भी अपनी वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। एल्बो स्लीव्स वाली यह कुर्ती आपके लुक को एलिगेंट और क्लासी टच देने में बहुत मदद करेंगी। इसे भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। इसमें आपको और भी कई तरह के कलर मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें: सस्ते में खरीदें चिकनकारी कुर्ती की एक से एक डिजाइन, दिल्ली के ये 5 market है बेहद फेमस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - libas/amazon/myntra
- कॉलेज में पहनने के लिए किस तरह के कपडे सही होते हैं?
- आप कॉलेज में जीन्स टॉप के अलावा जीन्स और शॉर्ट कुर्ती, फ्रॉक पैटर्न टॉप, कुर्ता सेट भी ट्राई कर सकती हैं.
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।