Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:39 AM IST

बैकलेस कुर्ती के ये 4 डिजाइन लुक में लगाएंगे चार चांद, ऐसे करें डिजाइन पसंद

 कुर्ती स्टाइल करना हम सभी को पसंद होता है। हर बार हम इसकी नेकलाइन पर ध्यान देते हैं। लेकिन आपको बैक का डिजाइन भी अलग तरह से क्रिएट करवाना चाहिए। आर्टिकल में बताते हैं बैकलेस कुर्ती के डिजाइंस।
Updated:- 2025-06-12, 19:36 IST
image

कुर्ती स्टाइल करना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए अक्सर बाजार से टॉप या अन्य सामान के साथ हम कुर्ती जरूर खरीदते हैं। लेकिन हर बार कुर्ती खरीदते समय हम उसकी नेकलाइन पर ध्यान देते हैं। इस बार आप इसके बैक के डिजाइन पर ध्यान दें या कुर्ती का के लिए कपड़ा लेकर बैकलेस डिजाइन को क्रिएट करवाएं। इससे लुक अच्छा लगेगा। आर्टिकल में बताते हैं किस तरह की कुर्ती आप वियर कर सकती हैं।

4 तरह की ट्रेंडी बैकलेस कुर्ती डिजाइंस

लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप अलग-अलग डिजाइन की बैकलेस कुर्ती को वियर कर सकती हैं। इन्हें वियर करके आप काफी खूबसूरत नजर आएंगी। साथ ही, बैक पर अलग तरह के डिजाइन की जानकारी भी आपको हो जाएगी।

हाफ पार्टिशन वाला बैकलेस कुर्ती डिजाइन

आप फोटो में नजर आने वाले डिजाइन को कुर्ती में क्रिएट करा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन अनारकली कुर्ती में सबसे ज्यादा अच्छे लगते हैं। इसमें हाफ पार्टिशन करके इस डिजाइन को क्रिएट किया जाता है। इसके बीच में कपड़े से पट्टी बनाई जाती है। इसमें लटकन को लगाया जाता है। इस तरह से बैक का डिजाइन काफी अच्छा लगता है।

half partision kurti

इसे भी पढ़ें: Anarkali Kurti Designs: 40 प्‍लस महिलाओं के लिए अनारकली कुर्ती के ये 7 नई डिजाइंस देखें 

गोल डिजाइन वाली बैकलेस कुर्ती

आप अगर सिंपल लेकिन अलग दिखने वाले डिजाइन को अपनी कुर्ती में क्रिएट करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप गोल डिजाइन को क्रिएट करवाएं। इसके आसपास एम्ब्राइडरी या गोटा वर्क करवाएं। इसे बंद करने के लिए ऊपर की तरफ हूक और लटकन लगाएं। इससे आपकी कुर्ती अच्छी लगेगी।

Circle kurti

सिंपल बैकलेस कुर्ती डिजाइन

अगर आपको ज्यादा फैंसी डिजाइन पसंद नहीं हैं, तो ऐसे में आप सिंपल बैकलेस कुर्ती डिजाइन को भी क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती पहनने के बाद अच्छी लगती है। साथ ही, इसमें आपकी बैक भी अच्छी लगती है। इसमें वी या पान डिजाइन को क्रिएट किया जाता है। इसमें डोरी के साथ लटकन को लगाया जाता है। इससे कुर्ती अच्छी लगती है।

Simpel kurti

स्टाइलिश बैकलेस कुर्ती डिजाइन

कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप कुर्ती के बैक पर इस फोटो में नजर आने वाले डिजाइन को क्रिएट करा सकती हैं। इसमें ऊपर की तरफ बटन के साथ कोटी वाले डिजाइन को पीछे की तरफ बनाया जाता है। नीचे की तरफ एक डोरी लगाई जाती है। इससे कुर्ती का बैकलेस डिजाइन काफी अलग और स्टाइलिश नजर आता है। साथ ही, कुर्ती डिजाइन सबसे अलग दिखता है।

Stylish kurti

इसे भी पढ़ें: Long Kurti Designs: ब्यूटीफुल लुक के लिए ये 5 लॉन्ग कुर्ती के डिजाइंस हैं बेस्ट

इस बार ट्राई करें ये बैकलेस कुर्ती। इस तरह की कुर्ती से आपका लुक काफी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको नेकलाइन डिजाइन के साथ-साथ बैकलेस डिजाइन का भी आइडिया हो जाएगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram, Myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।