सस्ते में खरीदें चिकनकारी कुर्ती की एक से एक डिजाइन, दिल्ली के ये 5 market है बेहद फेमस

अगर आप भी चिकनकारी कुर्ती खरीदना चाहती हैं, तो आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत में एक से एक खूबसूरत चिकनकारी कुर्ती खरीद सकती हैं।  
Updated:- 2025-06-23, 09:58 IST
image

महिलाएं शॉपिंग का नाम सुनते ही ख़ुशी से झूम उठती हैं। ऐसे में अगर आप भी खरीदारी का मन बना रही हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत में एक से एक खूबसूरत चिकनकारी कुर्ती खरीद सकती हैं।  

सरोजिनी नगर मार्केट

वैसे तो दिल्ली में आपको एक से क मार्केट देखने को मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप चिकनकारी कुर्ती कम कीमत में खरीदना चाहती हैं, तो आप सबसे पहले दिल्ली के सरोजनी नगर जा सकती हैं। यह बाजार खासकर महिलाओं के लिए बेहद फेमस है।  यहां आपको महिलाओं से जुड़ी हर चीज आसानी से कम कीमत पर मिल जाएगी।  यहां से आप एक से एक चिकनकारी कुर्ती खरीद सकती हैं।  

1 - 2025-06-20T180809.869

लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट

आप सस्ते में अगर एक से के चिकनकारी कुर्ती खरीदना चाहती हैं, तो आप दिल्ली के इस लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में भी जा सकती हैं।  यहां आपको न सिर्फ चिकनकारी कुर्ती बल्कि चिकनकारी कपड़ा और सूट भी मिल जाएंगे।  इस मार्केट तक पहुंचने के लिए आप दिल्ली मेट्रो से लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन तक जा सकती हैं। यहां आपको महिलाओं से जुड़े और भी कई सामान मिल जाएंगे।  

जनपथ मार्केट

यही नहीं आप सस्ते में चिकनकारी कुर्ती खरीदने के लिए दिल्ली के फेमस जनपथ मार्केट भी जा सकती हैं। यहां पर भी आपको कम कीमत में एक से एक चिकनकारी कुर्ती मिल जाएगी। इसके अलावा यह मार्किट ज्वेलरी और फुटवियर के लिए भी काफी फेमस है।  ऐसे में आप इस बाजार से शादी ब्याह के लिए भी शॉपिंग कर सकती हैं।  

यह भी पढ़ें: Famous Accessory Market:  शादी में पहनने के लिए तलाश रही हैं ज्वेलरी, तो इस बाजार में मिलेगी ब्रास से लेकर हर तरह की एक्सेसरीज

चांदनी चौक मार्केट

चिकनकारी कुर्तियों की खरीदारी के लिए अगर आप भी कोई अच्छा और सस्ता बाजार देख रही हैं, तो आपके लिए दिल्ली का ये फेमस चांदनी चौक बाजार बेस्ट हो सकता है।  आप इस बाजार से भी लखनऊ चिकनकारी कुर्ती खरीद सकती हैं।  इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप दिल्ली मेट्रो से चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन तक आ सकती हैं।  

2 - 2025-06-20T180807.840

गांधी नगर मार्केट

यही नहीं आप एशिया के सबसे बड़े रेडीमेड गारमेंट के थोक बाजार में भी जा सकती हैं।  यहां आपको कम कीमतों पर एक से एक चिकनकारी कुर्ती मिल जाएगी। यहां आपको शोरूम जैसे कपड़े कम कीमत में मिल जाएंगे।  इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप दिल्ली मेट्रो से सीलमपुर मेट्रो स्टेशन (रेड लाइन) तक जा सकती हैं।  यहां से आपको बाजार तक जाने के लिए ऑटो-रिक्शा मिल जाएंगे।  

यह भी पढ़ें: सस्ते में खरीदना चाहती हैं रेडीमेड ब्लाउज? दिल्ली की ये 3 मार्केट्स हैं होलसेल शॉपिंग के लिए बेस्ट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik/shutterstock 

FAQ
सबसे सस्ती चिकनकारी कुर्ती कहा मिलती हैं? 
दिल्ली के इन 5 फेमस बाजार में आपको चिकनकारी कुर्ती मिल जाएगी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।