वट सावित्री पूजा के दिन रेड साड़ी के इन डिजाइन को करें ट्राई, लगेंगी खूबसूरत

 वट सावित्री पूजा के दिन ट्रेडिशनल लुक के लिए आप रेड कलर साड़ी के ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप बेहद खूबसूरत दिखाई देंगी।

vat savitri Red saree look

जब भी त्योहार आते हैं तो ज्यादातर महिलाएं साड़ियों के अलग-अलग कलेक्शन सर्च करने लगती है ताकि वो भी उस दिन पर ट्रेडिशनल तरीके से तैयार हो सके। वट सावित्री व्रत तो सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में रेड साड़ी और लुक पर खास ध्यान देना तो बनता है ताकि आप भी पूजा के दिन खूबसूरत दिखाई दें। रेड कलर आपको पसंद है तो आप इस तरह के साड़ी डिजाइन ऑप्शन ट्राई कर सकती हैं।

रेड स्ट्रिप साड़ी डिजाइन

red stripped design look

स्ट्रिप साड़ी डिजाइन आपको हर कलर पैटर्न में मिल जाएगा। लेकिन आप वट सावित्री पूजा के लिए रेड कलर का ऑप्शन ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी दिखने में लाइट होती हैं और पहनने में काफी कम्फर्टेबल भी होती हैं। आप इस तरीके की साड़ी के साथ नेकलेस और लाइट मेकअप ट्राई कर सकती हैं साथ में रेड चूड़ियां इस लुक को पूरा कर देगी।

टिप्स: आप इस तरह की साड़ी के लिए डीप नेक ब्लाउज डिजाइन करा सकती हैं।

रेड गोल्डन टोन सिल्क साड़ी

Golden silk saree look

सिल्क साड़ी हर फंक्शन, फेस्टिवल और पार्टी के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। ऐसे में आप रेड सिल्क साड़ी को वट सावित्री पूजा के लिए पहन सकती हैं। ये ट्रेडिशनल लुक देती है साथ ही पहनने के बाद रॉयल लगती है। इस डिजाइन की साड़ी के साथ आप गोल्ड ज्वेलरी और रेड गोल्डन चूड़ी और लाइट मेकअप ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: पुरानी साड़ी से बनवाए जा सकते हैं ये 5 वेस्‍टर्न आउटफिट्स

रेड सिक्विन साड़ी

Red sequen saree look

सिक्विन साड़ी का ट्रेंड काफी चलन में है। लड़कियां इस तरह की साड़ी पहनना काफी पसंद करती हैं। ऐसे में आप भी इसे वट सावित्री पूजा के लिए ट्राई कर सकती हैं जिसके साथ आप कलर कन्ट्रास करके ब्लाउज पहन सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि इसके लिए आप सिंपल ब्लाउज डिजाइन कराएं। ज्वेलरी में आप इसके साथ झूमके पहन सकती हैं। ये लुक को और ट्रेडिशनल बनाएंगे।

टिप्स: सिक्विन साड़ी आपको मार्केट में 500 से 2000 की रेंज में मिल जाएगी।

थ्रेड वर्क साड़ी

Thread work saree look

इस तरह की साड़ी गर्मियों के लिए सबसे अच्छी होती हैं। लाइट के साथ-साथ आसानी से पहनी जाती हैं। आप इन्हें ऑफिस में भी पहन सकती हैं और पूजा के लिए ये सबसे अच्छा ऑप्शन है। ये आपके पूरे लुक को रेड कर देती है। इस तरह की साड़ी के साथ आप ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी और बैंगल्स पहन सकती हैं। इससे आपके पूरे लुक में थोड़ा ब्रेक एड होगा। आप चाहे तो इस साड़ी के साथ खुले बाल रख सकती हैं।

टिप्स: साड़ी के साथ आप अपने मेकअप को लाइट रखें।

इसे भी पढ़ें: Saree Designs: रेड साड़ी के लेटेस्ट सेलिब्रिटी लुक्स, आप भी कर सकती हैं रीक्रिएट

अगर आपको रेड साड़ी के आइडियाज अच्छे लगे हो तो कमेंट सेक्शन पर अपनी राय हमारे साथ जरूर शेयर करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Myntra/ Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP