Bridal Beauty And Fashion: रेड साड़ी के लेटेस्ट सेलिब्रिटी लुक्स, आप भी कर सकती हैं रीक्रिएट

वेडिंग सीजन एक बार फिर से शुरू हो चुका है और हम महिलाओं की शॉपिंग अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। खासतौर पर बात जब आउटफिट्स की आती है, तो हम लोग कुछ ज्यादा ही चूजी हो जाते हैं। वैसे शादी-विवाह के अवसरों पर साड़ी, सलवार सूट, लहंगे जैसे आउटफिट्स का ही चलन देखा गया है, मगर इनमें भी वैरायटी की भरमार है और जब हम मार्केट जाते हैं, तो इनमें से अपने लिए कोई एक आउटफिट का चुनाव करना हमारे लिए बहुत मुश्किल हो जाता है।
इसलिए ट्रेंड के साथ चलना एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। एथनिक फैशन में ट्रेंड की बात करें तो आजकल सेलिब्रिटीज को रेड साड़ी लुक में खूब देखा जा रहा है। ऐसे में इस वेडिंग सीजन अगर रेड साड़ी को हॉट ट्रेंड मान लिया जाए तो यह गलत नहीं होगा।
इसलिए आज हम आपको कुछ एक्ट्रेसेस का लेटेस्ट रेड साड़ी लुक दिखाएंगे, जिसे आप रीक्रिएट भी कर सकती हैं और स्टाइल टिप्स भी ले सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: रेड कलर की साड़ी में दिखना चाहती हैं बोल्ड तो इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लुक्स पर डालें नजर
दीपिका पादुकोण रेड साड़ी लुक
- नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के सगाई में शामिल होने के लिए 'बेशरम रंग' सॉन्ग फेम एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने तोरानी फैशन लेबल द्वारा डिजाइन की हुई लाल सिंदूरी ताशी साड़ी कैरी की थी।
- स साड़ी पर ट्रेडिशनल डोरिया और गोल्डन सितारा वर्क किया गया था, जो इस साड़ी को रेट्रो लुक दे रहा था। आपको बता दें कि इस तरह की साड़ी का फैशन एक बार फिर से लौट आया है।
- अगर आप भी साड़ी में ट्रेडिशनल और रेट्रो लुक पाना चाहती हैं, तो आप भी दीपिका पादुकोण की तरह हैवी एंब्रॉयडरी वाले ब्लाउज के साथ उसे कैरी कर सकती हैं।
- इस तरह की साड़ी के साथ आप हैवी गोल्ड ज्वैलरी या फिर मोतियों का हार कैरी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: भारत की 3 सबसे महंगी साड़ियों के बारे में जानें
चुनरी प्रिंट शिफॉन साड़ी
- इस तस्वीर में एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने चुनरी प्रिंट वाली खूबसूरत साड़ी कैरी की हुई है। दिखने में बेहद सिंपल साड़ी को रकुल ने मैचिंग के डिजाइनर ब्लाउज के साथ कैरी किया हुआ है।
- अगर इस तरह की साड़ी आप भी पहनना चाहती हैं, तो आपको बाजार में इसमें ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी मगर इन्हें किसी बड़े अवसर पर पहनने के लिए आपको इनके साथ हैवी ज्वेलरी कैरी करनी होगी।
- अगर आप रकुल की तरह प्लंजिंग नेकलाइन वाला ब्लाउज पहनने में असहज महसूस कर रही हैं, तो आप डीप नेकलाइन में वी-नेक, राउंड नेक और स्वीट हार्ट नेकलाइन वाला ब्लाउज भी कैरी कर सकती हैं।
- रेड कलर की चुनरी प्रिंट वाली साड़ी का चुनाव कर रह रही हैं, तो इसके साथ गोल्ड, पर्ल या कुंदन वर्क वाली ज्वेलरी बहुत अच्छी लगेगी।
चंदेरी सिल्क रेड साड़ी
- विद्या बालन ने इस तस्वीर में anavila ब्रांड की चंदेरी सिल्क साड़ी कैरी की हुई है। इस तरह की साड़ी को आप डिजाइनर ब्रोकेड के ब्लाउज के साथ कैरी कर सकती हैं।
- चंदेरी सिल्क में आपको सॉलिड और फैंसी दोनों तरह की साड़ी बाजार में मिल जाएगी। आप इस तरह की सिंपल साड़ी के साथ अगर डिजाइनर ब्लाउज कैरी करती हैं या फिर हैवी फैशन ज्वेलरी पहनती हैं, तो आपको परफेक्ट वेडिंग फंक्शन लुक मिल जाएगा।
- चंदेरी सिल्क साड़ी वेट में भी लाइट होती है और इसे कैरी करना आसान होता है। आपको बाजार में ढेरों वैरायटी और कलर्स में चंदेरी सिल्क साड़ी मिल जाएगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।