100 रूपये से भी कम में मिल जाएंगे इयररिंग्स के ये डिजाइंस, ऑफिस या कॉलेज सभी जगहों के लिए हैं परफेक्ट

अगर रोज ऑफिस या कॉलेज में इयररिंग्स पहनना आपको पसंद है। लेकिन, आप इयररिंग्स के लेटेस्ट और सस्ते ऑप्शन ढूंढ रही हैं, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है।

 

latest and cheap earring designs

इययरिंग्स पहनना लगभग हर लड़की को पसंद होता है। अलग-अलग ड्रेस, ओकेजन और फेस टाइप के हिसाब से आपको मार्केट में इयररिंग्स के कई ऑप्शन्स मिल जाएंगे। आउटफिट और ओकेजन के हिसाब से अगर आप इयररिंग्स को स्टाइल करेंगी, तो ही ये आपको परफेक्ट लुक देंगे। ऑफिस और कॉलेज गोइंग लड़कियों को डेली पहनने के लिए इयररिंग्स के कई ऑप्शन्स की जरूरत होती है। लेकिन, अगर आप रोज महंगे इयररिंग्स पहनेंगी, तो इसका सीधा असर बजट पर भी पड़ेगा। ऐसे में हमें उन ऑप्शन्स की तलाश रहती है, जो महंगे भी न हो और देखने में भी स्टाइलिश लगें। साथ ही, जिन्हें आप रोज पहन भी पाएं। यहां हम आपको इयररिंग्स के कुछ ऐसे ही ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं। ये मार्केट में आपको 100 रुपये के अंदर आसानी से मिल जाएंगे और इन्हें पहनकर आप काफी स्टाइलिश और क्लासी लुक पा सकती हैं।

ईविल आई इयररिंग्स

evil eye earrings

बुरी नजर से बचने के लिए हम कई लॉकेट और अंगूठियां पहनते हैं। स्टाइलिश लुक पाने और बुरी नजर से बचने के लिए अब आपको इसमें काफी तरह के स्टड्स इयररिंग्स मार्केट में देखने को नजर आ जाएंगे। इस तरह के इयररिंग्स के साथ आपको सितारा और चांद के डिजाइन भी देखने को मिल जाएंगे। ऐसे सिंपल डिजाइन वाले स्टाइलिश इयररिंग्स आप व्हाइट से लेकर ब्लैक कलर के कपड़ों के साथ में पहन सकती हैं।

हूप इयररिंग्स

hoops earrings

वैसे तो आपको हूप में कई डिजाइन और साइज देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, आप अपने फेस शेप के अनुसार ही इसके डिजाइन और साइज को चुनें। वेस्टर्न लुक के लिए आपको इसमें गोल्डन कलर में कई फैंसी डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा आप पर्ल, स्टोन और कलरफुल सिल्वर ज्वेलरी में भी ट्रेडिशनल स्टाइल हूप्स खरीद सकती हैं। इसमें लगभग सभी डिजाइन आपको 50 से 100 रुपये में मिल जाएंगे।

पर्ल इयररिंग्स

pearl earring design

पर्ल डिजाइन एवरग्रीन फैशन में रहता है। वहीं इसे सबसे ज्यादा ब्लैक और पेस्टल कलर के कपड़ों के साथ में पहनना पसंद किया जाता है। इसमें आपको मीडियम साइज और सिंगल पर्ल स्टोन में काफी तरह के कलर ऑप्शन और डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। डेली वियर के लिए सटल लुक पाने के लिए आप इसे ट्राई कर सकती हैं। आजकल इसमें डबल डिजाइन पर्ल इयररिंग्स भी काफी चलन में है।

यह भी पढ़ें- इयररिंग्स के ये डिजाइंस आपके वेस्टर्न ड्रेस लुक को करेंगे अपग्रेड

अगर आप स्टाइल से जुड़े ऐसे ही और टिप्स चाहती हैं, तो हमें कमेंट्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे ज़रूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।

यह भी पढ़ें- शॉर्ट कुर्ती के साथ बेस्ट लगेंगे ये इयररिंग डिजाइंस, समर में देंगे परफेक्ट लुक

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP