Haldi Function Jewellery: हल्दी फंक्शन में दिखना चाहती हैं सबसे अलग तो अपने आउटफिट के साथ पहनें ये ज्वेलरी

शादी में हल्दी फंक्शन सबसे जरूरी होता है। इसमें पहनने के लिए आप अलग-अलग ज्वेलरी डिजाइन वियर कर सकती हैं।

Haldi function jewellery designs for bride

Jewellery Design: शादी का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में लोग सबसे ज्यादा ज्वेलरी शॉपिंग करना पसंद करते हैं। कुछ लड़कियां अपने लिए ज्वेलरी खरीदती हैं तो कुछ शगुन के सामान में जाने के लिए ज्वेलरी शॉपिंग की जाती है। जिस घर में शादी होती है वहां कई सारे फंक्शन भी होते हैं। इनमें पहनने के लिए भी दुल्हन को अलग-अलग डिजाइन की ज्वेलरी चाहिए होती हैं। हल्दी फंक्शन बेहद खास होता है। इसमें वो पूरा लुक येलो रंग से क्रिएट करती हैं। ऐसे में आप किस तरह की ज्वेलरी को आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं इसके बारे में हम आपको बताएंगे।

ऑक्सीडाइज्ड येलो स्टोन ज्वेलरी (Haldi Function Jewellery Design)

Oxidised Jewellery Design

हम रोजाना में कई तरह की ज्वेलरी पहनना पसंद करते हैं। इनमें से सबसे ज्यादा पहनी जाने वाली ज्लेवरी ऑक्सीडाइज्ड होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल इसका काफी ट्रेंड है साथ ही ये क्लीस लुक क्रिएट करने के लिए बेस्ट होती है। इस बार अपने हल्दी फंक्शन में आप इस तरीके के नेकलेस सेट को वियर कर सकती हैं। ये पहनने में ज्यादा गॉडी भी नहीं लगेगा। इसी के साथ एक क्लासी लुक क्रिएट करेगा। आपको इस हैवी सेट के साथ छोटे इयररिंग्स मिलेंगे। जिन्हें आप वियर कर सकती हैं। इसे आप लहंगे, इंडो वेस्टर्न ड्रेस या फिर सूट के साथ भी पहन सकती हैं। मार्केट में इस तरीके के नेकलेस आपको 1500 से 2000 की रेंज में मिल जाएंगे।

HZ Tips: इसमें आप चाहे तो स्टोन को किसी और कलर में भी खरीद सकती हैं।

स्टोन स्टड ज्वेलरी डिजाइन (How To Make Floral Jewellery)

Stone stud jewellery

आप आउटफिट कोई भी वियर करें लेकिन अपने फंक्शन में खास दिखने के लिए ज्वेलरी पहनना जरूरी होता है। आप भी अलग-अलग तरह की ज्वेलरी (हल्दी फंक्शन के लिए स्टाइलिंग टिप्स) को स्टाइल करें। इसके लिए आप स्टोन स्टड के ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। ये दिखने में भी हैवी लगती है और पहनने के बाद भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। इसमें आप नीचे बीड्स के कलर को अपने आउटफिट के हिसाब से खरीद सकती हैं। इसमें आप चाहे तो पूरा पर्ल नेकलेस खरीद सकती हैं। मार्केट से खरीदने पर ये नेकलेस आपको 500 रुपये में मिल जाएगा।

HZ Tips: ज्वेलरी अगर हैवी है तो इसके साथ मेकअप लाइट और हेयर स्टाइल में बन क्रिएट कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: जल्द होने वाली है शादी तो इन 5 ब्राइडल ज्वैलरी डिजाइन्स से लें इंस्पिरेशन

टेंपल ज्वेलरी करें स्टाइल (Shopping For Haldi Function Jewellery)

Temple jewellery design

शादी का कोई भी फंक्शन हो दुल्हन के लिए खास ही होता है। अगर आप अपने हल्दी फंक्शन में साड़ी वियर कर रही हैं और लुक ट्रेडिशनल (हल्दी फंक्शन लहंगा डिजाइन) रखना चाहती हैं तो इसके लिए आप आउटफिट के साथ टेंपल ज्वेलरी वियर कर सकती हैं। ये आजकल काफी ट्रेंड में है और पहनने में भी अच्छी लगती हैं। इसमें आपको चोकर और लॉन्ग नेकलेस दोनों के ऑप्शन मिल जाएंगे। जिन्हें आप स्पेशल डे पर पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Pearl Jewellery Design Ideas: ज्वेलरी का रखती हैं शौक तो ट्राई करें पर्ल नेकलेस के ये ट्रेंडी डिजाइन

इन ज्वेलरी ऑप्शन को आप हल्दी फंक्शन के अलावा शादी के बाद भी वियर कर सकती हैं। अगर आपको डिजाइन अच्छे लगे हो तो हमारे साथ अपनी राय जरूर शेयर करें।उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- Myntra/ Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP