Blouse Hacks: ब्लाउज हो गया है टाइट तो इन हैक्स की मदद से करें ठीक, देखें तरीका

 कई बार ऐसा होता है कि हमारा वजह बढ़ने की वजह से ब्लाउज टाइट हो जाता है। इसे सही करने के लिए जरूरी है कि आप सही हैक्स का ट्राई करें। इससे आप दोबारा साड़ी के ब्लाउज को स्टाइल कर पाएंगी।
Blouse hacks

जब भी ब्लाउज सिलवाने की बात आती है तो हम हमेशा फैंसी डिजाइन को क्रिएट करवाते हैं। इससे लुक भी अच्छा लगता है। साथ ही, जब साड़ी के साथ वियर करते हैं, तो इससे हम अच्छे लगते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि एक बार पहनने के बाद ब्लाउज टाइट होने लगता है। इस तरह की प्रॉब्लम सबसे ज्यादा पुरानी साड़ी के ब्लाउज के साथ होती है। ऐसा में जरूरी है कि आप इसे सही तरीके से फिक्स करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। चलिए आपको बताते हैं किस तरह से इसे फिक्स कर सकती हैं।

चूड़ी का इस्तेमाल कर वियर करें ब्लाउज

bangles with blouse

आप अपने पुराने ब्लाउज को फिक्स करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप चूड़ी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक बैंगल्स लेना है। अब इसे डोरी से फिक्स करना है। फिर इससे चूड़ी को बांधना है। इससे आपके ब्लाउज पर बैकलेस डिजाइन भी बन जाएगा। साथ ही, इससे आप दोबारा ब्लाउज वियर कर पाएंगी।

ब्लाउज के हूक की जगह लगवाएं डोरी

Double dori with blouse

आप ब्लाउज को फिक्स करने के लिए आप हूक को निकलवाएं। इसकी जगह पर डोरी लगाएं। इसके लिए आपको हूक के हिस्से को कटवाना है। अब इसमें फैब्रिक के मैचिंग की डोरी को लगाना है। ऐसे में आप जब भी ब्लाउज वियर करेंगी, तो इससे आप ब्लाउज दोबारा वियर कर पाएंगी। इससे आप ब्लाउज को स्टाइल भी कर पाएंगी। साथ ही, आपकी ब्लाउज की बैक को फैंसी तरीके से क्रिएट कर पाएंगी।

इसे भी पढ़ें: स्लीवलेस ब्लाउज पहनने का है मन, तो इन तरीकों से करवाएं स्टिच

ब्लाउज के डिजाइन को चेंज करवाएं

Fix tight blouse

इसके लिए आपको अपने ब्लाउज के बैक पर काम करवाना है। अगर आपके ब्लाउज के हूक आगे की तरफ है, तो इसे बंद करवाना है। फिर ऊपर की तरफ हुक लगाना है। इसके बाद नीचे की तरफ डोरी का इस्तेमाल करना है। इससे आपका ब्लाउज स्टाइल करने में दिक्कत नहीं होगी। साथ ही, आपका स्टाइल चेंज हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज को इन अलग-अलग तरीकों से करें स्टाइल, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

इस बार इन हैक्स को ट्राई करें और ब्लाउज को वियर करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको दोबारा ब्लाउज खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा आपको ब्लाउज की फिटिंग करवाने में भी दिक्कत नहीं होगी। आप इसके अलावा और भी हैक्स को ट्राई कर सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP