स्किनी जींस के साथ कुर्ता पहनते वक्त न करें ये गलती

जींस के साथ कुर्ती पहनकर हम सभी लोग कंफर्टेबल फील करते हैं। लेकिन यह लुक तभी अच्छा लगता है जब आप सही तरीके से इन दोनों चीजों को साथ में वियर करते हैं।

wearing kurta with skinny jeans style

जींस वियर करना हम सभी को पसंद होता है। इसके साथ हम अलग-अलग डिजाइन के टॉप और कुर्ती को वियर करते हैं। लेकिन हम बिना सोचे इन्हें खरीद लेते हैं और ऑफिस या कॉलेज में वियर करके जाते हैं। कई बार यह जींस के साथ अच्छे लगते हैं। लेकिन कई बार इसमें लुक अजीब लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्किनी जींस के साथ कुर्ता पहनते समय आपको कई चीजों का खास ध्यान रखना पड़ता है। तभी आपका लुक अच्छा लगेगा।

कुर्ती के फैब्रिक का रखें ध्यान

Skinny jeans with kurti

जब भी आप स्किनी जींस के साथ कुर्ता वियर करें तो सबसे पहले उसके फैब्रिक का खास ध्यान रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि कुर्ते के फैब्रिक से भी आपका लुक अच्छा और बुरा लगता है। साथ ही जींस के साथ वो अच्छा भी लगना चाहिए। इसलिए न ही ज्यादा पतले कपड़े का कुर्ता खरीदें और न ही ज्यादा मोटे कपड़े का कुर्ता। ऐसा फैब्रिक चूज करें जो जींस के साथ अच्छा लगे।

कुर्ते की लेंथ का रखें ध्यान

Kiurta length

स्किनी जींस के साथ कभी भी शॉर्ट कुर्ते को वियर न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि शॉर्ट कुर्ती स्किनी जींस में आपको और ज्यादा पतला दिखाता है। साथ ही आपके पैरों की शेप भी अच्छी नहीं लगती है। इसलिए जरूरी है कि आप शॉर्ट कुर्ते की जगह लॉन्ग कुर्ते को वियर करें। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही आपको नए डिजाइन के लॉन्ग कुर्ते पहनने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Kurti Designs: गर्मी के मौसम के लिए बेस्ट हैं ये लॉन्ग कुर्तियां, देखें डिजाइंस

फुटवियर का रखें ध्यान

Footwear for skinny jeans

फुटवियर पहनना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन अगर आप स्किनी जींस के साथ कुर्ता पहन रही हैं तो इसके साथ चंकी फुटवियर को पेयर न करें। यह लुक को खराब करता है। साथ ही आप भी इसे पहनने के बाद कंफर्टेबल फील नहीं करते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप सही फुटवियर को चूज करके कुर्ते और जींस के साथ पेयर करें। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा।

अगर आप अगली बार स्किनी जींस के साथ कुर्ते को वियर कर रही हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आप यहां बताई गई बातों का ध्यान रखें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही आपको सही फैशन ट्रेंड की जानकारी मिलेगी। इससे आपको कपड़ों को स्टाइल करने का सही तरीका भी जानने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: कुर्ती को अलग-अलग तरीकों से स्टाइल करना सीखें

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP