Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:34 AM IST

कुर्ती को अलग-अलग तरीकों से स्टाइल करना सीखें

अगर आप कुर्ती को केवल जींस के साथ पहनकर बोर हो गई हैं तो इस बार इन चीजों के साथ करें पेयर। 
Updated:- 2022-07-19, 18:12 IST
kurti styling tip

कुर्ती देखने में बेहद अच्छी लगती हैं। मार्केट में आपको तरह-तरह के कुर्ती डिजाइन्स मिल जाएंगे। हालांकि, अक्सर महिलाएं कुर्ती को केवल जींस के साथ ही पहनती हैं। जिसकी वजह से उनका लुक हमेशा एक जैसा ही लगता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप कुर्ती के साथ एक नहीं कई चीजें पेयर कर सकती हैं और हर बार आपका लुक डिफरेंट लगेगा। अक्सर महिलाएं यह सोचकर कुर्ती कम पहनती हैं कि इससे उनका लुक बोरिंग लगेगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप बस कुछ स्टाइलिंग टिप्स को ध्यान रख अपने पूरे लुक में चार चांद लगा सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं कुर्ती के साथ ऐसा क्या पहनें जो देखने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी हो? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

स्कर्ट के साथ पहनें

tips to wear kurti in different ways

क्या आप स्कर्ट के साथ केवल टॉप पहनती हैं? इसलिए आप स्कर्ट को एक ही बार पहनकर अलग रख देती हैं। अगर आपका जवाब हां है तो बता दें कि आप इसके साथ कुर्ती भी स्टाइल कर सकती हैं। बस कुर्ती के साथ लॉन्ग फ्लेयर्ड स्कर्ट पहनें। लेकिन कलर कॉन्ट्रास्ट का खास ध्यान रखें। अगर आपको एथनिक लुक चाहिए तो आप इसके साथ हैवी दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं।

कुर्ती और स्कर्ट का पूरा सेट भी मिल जाएगा। लेकिन आप चाहें तो अपनी पुरानी किसी भी स्कर्ट के साथ कुर्ती पहन सकती हैं। या फिर आप मैचिंग कुर्ती-स्कर्ट भी स्टाइल कर सकती हैं। अगर आप पार्टी में जा रही हैं तो आपको इसके साथ झुमके और चोकर पहनना चाहिए। इससे आपका लुक पार्टीवियर लगेगा।

धोती पैंट के साथ करें स्टाइल

how to style dhoti pant with kurti

धोती पैंट का फैशन दोबारा से चलन में आ गया है। यह देखने में बेहद स्टनिंग लगती हैं। इस पैंट का क्रेज का पता आपको इस बात से लग जाएगा कि कई एक्ट्रेसेस कुर्ती के साथ धोती पैंट पहने नजर आ चुकी हैं। धोती पैंट के साथ शॉर्ट कुर्ती बेहद अच्छी लगती है। स्टाइलिश लुक के लिए इसके साथ कोल्हापुरी चप्पल पहनें। कानों में हैवी ईयररिंग्स और खुले कर्ल बाल अच्छे लगेंगे।

इसे भी पढ़ें:व्हाइट कुर्ती को इन तरीकों से करें स्टाइल और हर दिन पाएं एक न्यू लुक

सिगरेट पैंट से मिलेगा डिफरेंट लुक

how to style cigarette pant with kurti

सिगरेट पैंट के साथ कुर्ती पहनें। इससे आपको स्टाइलिश के साथ-साथ एथनिक लुक भी मिलेगा। इसकी खास बात यह है कि यह आपको सिंपल से लेकर हैवी कढ़ाई डिजाइन तक में मिल जाएंगे। अक्सर महिलाएं जब किसी खास फंक्शन या पार्टी में जाती हैं तो वह सिंपल कुर्ती के साथ एंब्रॉयडरी वाली पैंट पहनती हैं। इसके साथ दुपट्टा लें। लुक को कंप्लीट करने के लिए स्टड इयररिंग्स और पेंडेंट नेकलेस पहनें। हेयरस्टाइल में आप ब्रेड्स बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Style Tips: इस तरह बनाएं साड़ी की परफेक्ट प्‍लेट्स


श्रग के साथ पहनें कुर्ती

how to style shrug with kurti

श्रग को केवल टॉप के साथ ही नहीं बल्कि आप कुर्ती के साथ भी पेयर कर सकती हैं। इससे आपको मॉर्डन लुक मिलता है। अगर आप स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट करना चाहती हैं तो प्लेन कुर्ती के साथ प्रिंटेड श्रग पहनें। हालांकि, आप अपनी पसंद अनुसार लंबाई चुन सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।