पार्टी में स्टाइल करने के लिए हम कई सारी चीजों को पहनते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम लुक को अट्रैक्टिव बनाना चाहते हैं। लेकिन हर बार जरूरी नहीं है कि आपका लुक सिर्फ आउटफिट से ही अच्छा लगे। इसके लिए जरूरी होता है कि आप अलग तरह के बैग को भी कैरी करें। बैग आपको अलग-अलग डिजाइन में मिल जाएंगे। लेकिन आप अगर इन्हें घर पर बनाएंगी, तो इसे आपका पूरा लुक ही अच्छा लगेगा। टीवी एक्ट्रेस श्वेता महादिक ने एक ऐसी ही वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें उन्होंने बैग को बनाने के तरीके को शेयर किया। जिसे देखकर आप भी बैग बनाना सीख सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह से आप बैग बना सकती हैं।
बैग बनाने के लिए सामान
- ग्लिट स्टिंग्स
- टेप
- साटन का कपड़ा
बैग बनाने के तरीका
View this post on Instagram
- इसे बनाने के लिए आपको ग्लिटर स्टिंग्स को पहले क्रिस कॉस करके एक डिजाइन क्रिएट करना है। इससे बैग में जाली वाला डिजाइन क्रिएट हो जाएगा।
- इसके बाद इसके हैंडल को भी ऐसे ही क्रिएट करना है। हैंडल बनाते समय थोड़ा टाइट करके जाली डिजाइन बनाएं।
- फिर इसे एक साथ जोड़ लें। इसके बाद साटन का कपड़ा लें।
- इसे पॉकेट स्टाइल में सिलाई करके सेट करें।
- इसके बाद इसे बैग के अंदर लगाएं। ऐसे लगाने से आपका बैग रेडी हो जाएगा।
इन आउटफिट के साथ स्टाइल करें बैग
- आप इस तरह के बैग को शॉर्ट ड्रेसेस के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
- इसे आप पार्टी लुक के साथ भी पेयर कर सकती हैं।
- अगर आपकी ड्रेस प्लेन डिजाइन में है, तो इसके साथ भी आप इस बैग को कैरी कर सकती हैं।
- इसे आप चाहें तो इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी पेयर किया जा सकता है।
श्वेता महादिक के बताए गए इस आसान तरीके से आप घर पर अपने लिए बैग को तैयार करें। इससे आपको बाजार से जाकर बैग खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, आप आसानी से अपने पसंद के बैग को कैरी कर पाएंगी। इससे आपके लुक में भी कोई कमी नजर नहीं आएगी। इस बैग में आप जरूरत के सामान को भी कैरी कर सकती हैं। इससे आपको ज्यादा एक्स्ट्रा बैग ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें: अपनी वॉर्डरोब कलेक्शन में ऐड करें बोहो बैग्स, देखें डिजाइंस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram/ Shweta Mahadik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों