bollywood south indian saree main

दीपिका पादुकोण से शिल्पा शेट्टी तक साउथ इंडियन साड़ी में सबसे स्टाइलिश हिरोइन कौन है देखिये

साउथ इंडियन साड़ी बॉलीवुड की हर हिरोइन को पसंद है। दीपिका पादुकोण ने चेन्नई एक्सप्रेस में पहनी थी तो आलिया भट्ट ने 2स्टेट्स फिल्म में लेकिन फिल्मों के अलावा भी हिरोइन्स का साउथ इंडियन अवतार देखिये
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-06-18, 19:02 IST

साउथ इंडियन साड़ी तो आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण श्रद्धा कपूर जैसी कई हिरोइन्स ने फिल्मों में पहनी हैं। फिल्मों के अलावा भी बीटाउन की हिरोइन्स को जब भी मौका मिला है उन्होंने साउथ इंडियन साड़ी पहनकर अपना ये लुक कैमरा के सामने पोज़ किया है। बीटाउन की हर हीरोइन साउथ की साड़ी में अलग लुक में नज़र आती है। ये तो सब जानते हैं कि साउथ इंडियन साड़ी की डिमांड ऑल ओवर वर्ल्ड में है। कांजीवरम साड़ी से लेकर सिल्क तक हर साउथ इंडियन साड़ी सुंदर होती है। अगर आप प्योर फेब्रिक की साड़ी लें तो इसकी कीमत काफी ज्यादा होती है। बॉलीवुड हिरोइन साउथ की सबसे बेस्ट क्वालिटी की साड़ी पहनती हैं यही वजह ही कि फिर बाद में उसी डिज़ाइन की साड़ी के डिप्लीकेट मार्केट में सस्ते दामों पर मिलने लगते हैं। लेकिन आपको अगर असली साउथ इंडियन साड़ी पहननी है तो आप एक बार साउथ इंडिया जरुर घूम आएं आपकी सैर भी हो जाएगी और शोपिंग भी हो जाएगी। 

alia bhatt bollywood south indian saree 

आलिया भट्ट ने फिल्म 2 स्टेट्स में कई साउथ इंडियन साड़ी पहनी थी। सफेद रंग की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी से लेकर वो कलर्ड सिल्क साड़ी में भी दिखी थी। साउथ इंडियन लड़की के रोल में आलिया भट्ट का ये लुक उनके फैंस को इतना पसंद आया था कि ये फिल्म ही सुपरहिट हो गई थी। वैसे आपको ये भी बता दें की साउथ इंडियन साड़ी को पहनने का तरीका भी अलग होता है और इस साड़ी की लंबाई भी दूसरी साड़ियों से अलग ही होती है। कई तरह के पेटर्न और डिज़ाइन में साउथ इंडियन साड़ियां मिलती हैं। 

deepika padukone bollywood south indian saree

अगर आप साउथ इंडियन ब्राइड बनना चाहती हैं तो आप दीपिका पादुकोण का ये लुक देखें। ब्राइडल साउथ इंडियन साड़ी में दीपिका पादुकोण का ये लुक उनके हर फैन का फेवरेट लुक बन गया। साडी के पल्ले की छोटी प्लेट्स बनाकर उसे कंधे पर पिन अप किया गया है। कमर बंध, बाजूबंद से लेकर मांग टीका और गले का हार सब साउथ इंडियन ज्वेलरी ही है। 

Read more: हर लड़की की चाहत है सोनम कपूर की ये बेस्ट 5 साड़ियां

shraddha kapoor bollywood south indian saree

गोल्डन बॉर्डर वाली श्रद्धा कपूर की ये व्हाइट साड़ी भी साउथ इंडियन ही हैं। साउथ में शादी के खास मौके पर दुल्हन इस तरह की साड़ी पहनती है। वैसे आप ऐसी साड़ी किसी भी खास मौके पर पहन सकती हैं। जिस तरह से नॉर्थ में लाल रंग की साड़ी को ज्यादा शुभ माना जाता है उसी तरह से साउथ में गोल्डन बॉर्डर वाली सफेद साड़ी को शुभ माना जाता है। 

Read more: बॉलीवुड हिरोइन्स से जानें ससुराल में पहले दिन क्या पहनें

shilpa shetty bollywood south indian saree

शिल्पा शेट्टी तो साड़ियों की क्वीन हैं। कौन से राज्य की ऐसी साड़ी है जो शिल्पा शेट्टी के पास ना हो। शिल्पा शेट्टी की वैसे एक साड़ी लाइन भी है जिसके लिए वो खुद साड़ी डिज़ाइन करती हैं। साउथ इंडियन साड़ी को ट्रेडिशनल तरीके से अगर किसी हिरोइन ने परफेक्टली कैरी किया है तो वो शिल्पा शेट्टी ही हैं।

Read more: अनिता हस्सनंदनी की साड़ियां होती हैं स्टाइलिश, देखियें उनके टॉप 10 साड़ी लुक

jacqueline bollywood south indian saree

जैकलीन फर्नांडिस का ये साउथ इंडियन अवतार भी उनके फैंस को खूब पसंद आया। सफेद और गोल्डन लहंगे को साउथ इंडियन स्टाइल में जैकलीन फर्नांडिस ने बाखूबी साउथ की हिरोइन की तरह कैरी किया है। वैसे जैकलीन ने ये लहंगा एक पार्टी में पहना था। जिस तरह से एक साउथ इंडियन लड़की किसी पार्टी में जाते समय तैयार होती है जैकलीन भी वैसे ही तैयार हुई हैं। मेकअप से लेकर उनका हेयरस्टाइल और ज्वेलरी सब साउथ इंडियन लुक का ही है। 

Read more: दिव्यांका त्रिपाठी की शादी का हर आउटफिट क्यों बना लड़कियों की पहली पसंद

asin bollywood south indian saree

बॉलीवुड में फिल्म में गजनी से डेब्यू करने वाली असिन साउथ इंडियन फिल्मों की बहुत जानी मानी और बड़ी हिरोइन हैं। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं उन्हे पर्सनली भी साउथ इंडियन लड़की की तरह स्टाइल करना पसंद है। असिन को मॉर्डन से ज्यादा ट्रेडिशनल लुक पसंद है।  

Read more: आपके वार्डरोब में होंगे ये 6 आउटफिट तो आप 5 मिनट में तैयार होकर बन जाएंगी बॉलीवुड क्वीन

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।