हर लड़की शादी के बाद ससुराल में क्या पहनेगी इसकी शोपिंग पहले से ही कर लेती है। लेकिन शादी के बाद आप पहले दिन ससुराल में जो पहनती हैं वो आउटफिट आपको ज़िंदगीभर याद रहता है क्योंकि उन कपड़ो में आप पहली बार खुद को सुहागन के रुप में देखती हैं और कई सारे नए मेहमानों से मिलती हैं जिनमें से कुछ या फिर ज्यादातर आपके कपड़ों की भी तारीफ करते हैं। ऐसे में आपको ससुराल में पहले दिन क्या पहनना चाहिए इसका खास ख्याल रखना चाहिए।
आप बॉलीवुड हिरोइन्स से ससुराल में पहले दिन क्या पहनें इसके फैशन टिप्स ले सकती हैं। शिल्पा शेट्टी से लेकर सोनम कपूर, करीना कपूर खान, अनुष्का शर्मा, नेहा धूपिया जैसी बीटाउन की स्टाइल डीवा शादी कर चुकी हैं
नेहा धूपिया के ये लुक शादी के बाद पहली बार ससुराल में आप भी कैरी कर सकती हैं। अगर आप वर्किंग वुमेन हैं तो आप जीन्स और टीशर्ट के साथ डिज़ाइनर ब्राइट कलर की जैकेट पहन सकती हैं जिसमें आपका ट्रेडिशनल लुक आए। अगर आप सूट पहनना चाहती हैं तो आप ब्रोकेट का कुर्ते के साथ स्कर्ट पहनकर स्टाइलिश दिख सकती हैं। अगर आप सारा दिन ससुराल में ही रहने वाली हैं तो आप इश तरह की लाइट लुक साड़ी भी पहन सकती हैं।
अनुष्का शर्मा का लुक भी विराट कोहली के साथ शादी के बाद बदल गया है। अगर आपकी भी शादी हुई है और आप अपने ससुराल में पहली बार अपने सभी रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने वाली हैं तो आप इस तरह का फ्लोर लेंथ अंगरखा सूट पहन सकती हैं।
शादी के अगले दिन हर लड़की को मुंह दिखायी के समय उसके ससुराल वाले चाहते हैं कि वो सोने के गहने पहनकर ही मेहमानों से मिले। सोने की खुबसूरत ज्वेलरी पहनने का ये मौका हर लड़की पाना चाहती है। नई नवेली दुल्हन जब करीना कपूर खान की तरह सोने के गहने पहनती है तो उसकी खुबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। इसके अलावा अगर आप शादी के अगले दिन भी ब्राइडल लुक ही चाहती हैं तो आप इस तरह का रेड कलर का फ्लोर लेंथ कुर्ता भी पहन सकती हैं।
अगर आप शादी के फंक्शन और भारी कपड़ों और गहनों से थक गई हैं तो आप इश तरह का अनारकली सूट पहन सकती हैं। ये वन पीस स्टाइल का कुर्ता न्यूली वेडिड लड़कियों पर बहुत जचता है। इसके अलावा आप मर्जेंटा कलर या ब्राइट कलर की साडी, सोने के गहने और गजरा लगाकर भी अपने लुक को स्टाइलिश इंडियन लुक दे सकती हैं। अगर आप वर्किंग हैं तो आप सोनम कपूर की तरह अगर वर्किंग वुमेन हैं तो आप इश तरह के कॉटन के पजामा सूट भी पहन सकती हैं।
शिल्पा शेट्टी से स्टाइलिश हिरोइन और कौन है। खासकर अगर आपकी अभी शादी हुई है तो आप बॉलीवुड की हिरोइन्स का फैशन जरुर फोलो करें। शिल्पा शेट्टी ने शॉर्ट कुर्ते को पजामी के साथ पहना है और साथ में डिज़ाइनर दुपट्टे को बेल्ट लगाकर सेट किया है। अब ससुराल में पहले दिन स्टाइलिश दिखना है तो इससे बढ़िया फैशन टिप्स आपको और कहां मिलेगंे। अगर आप पजामाम और क्रॉप टॉप पहन रही हैं तो आप उनके साथ फ्लोर लेंथ जैकेट पहन सकती हैं। या फिर अपने प्लेन सूट के साथ हैवी एम्ब्रॉयडरी जैकेट पहनकर भी अपने लुक को और भी स्टाइलिश बना सकती हैं।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों