टीवी की सबसे फेवरेट बहूरानी दिव्यांका त्रिपाठी की फैन फोलोइंग इतनी जबरदस्त है कि उनकी शादी के आउटफिट आज तक हर उस लड़की की पहली पसंद बने हुए हैं। जिस भी लड़की की शादी होने वाली है उसे एक बार दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी शादी की संगीत सेरेमनी से लेकर मेहंदी, हल्दी, शादी, फेरों और रिसेप्शन पर क्या पहना था जरुर देखऩा चाहिए।
अगर आप भी अपनी शादी को यादगार बनाना चाहती हैं तो आप दिव्यांका त्रिपाठी के लुक को एक बार गौर से देखिये और उन्होंने अपनी शादी के हर फंक्शन पर क्या पहना और किस रंग का पहना ये भी जान लीजिए अगर आपने दिव्यांका त्रिपाठी का फैशन फोलो कर लिया तो आपकी शादी भी यादगार बन जाएगी और आपकी सहेलियां जिनकी शादी होने वाली है फिर आपके फैशन को ही कॉपी करेंगीं।
दिव्यांका त्रिपाठी की शादी की मेहंदी का आउटफिट
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी शादी की मेहंदी पर पिंक कलर का फ्लोर लेंथ सूट पहना था। सूट प्लेन था लेकिन इसके बॉर्डर पर गोल्डन बॉर्डर बना था और चोली पर भी गोल्डन वर्क हो रखा था। सूट का दुपट्टा हल्का ही था जिससे मेहंदी के बाद दुपट्टा संभालने में उनके हाथ बिज़ी ना रहें। दिव्यांका ने अपनी मेहंदी पर फ्लोरल ज्वेलरी पहनी थी और बालों को खुला रखा था।
सबसे खास था दिव्यांका की मेहंदा का डिज़ाइन उनके एक हाथ पर मेहंदी से उनके दुल्हे विवेक दहिया की तस्वीर बनीं थी और दूसरे हाथ पर उनकी तस्वीर बनीं थी। आप भी अपनी मेहंदी को इस तरह के आउटफिट और मेहंगी के डिज़ाइन से खास बना सकती हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी की शादी के संगीत का आउटफिट
दिव्यांका ने अपनी शादी के संगीत पर रॉयल ब्लू कलर का खुबसूरत आउटफिट पहना था। फ्लोर लेंथ गोल्डन जैकेट के साथ उन्होंने मैचिंग लहंगा पहना था। अपनी शादी के संगीत पर विवेक और दिव्यांका ने खूब डांस भी किया था। शादी के सारे फंक्शन्स भोपाल में ही हुए थे।
दिव्यांका त्रिपाठी की शादी की हल्दी का लहंगा
शादी की हल्दी यानि पीला रंग... दिव्यांका त्रिपाठी ने भी अपनी हल्दी के फंक्शन पर पीले रंग का लहंगा ही पहना था। उनकी शादी की सारी रस्में ट्रेडिशनल ढंग से ही हुई थी और उन्होंने उसे खूब इन्जॉय भी किया था। हल्दी के फंक्शन के वक्त दिव्यांका ने हल्की ज्वेलरी पहनी थी और बालों को भी पीछे बांध रखा था। इस लुक में दिव्यांका परफेक्ट लग रही थीं।
दिव्यांका त्रिपाठी की शादी का लहंगा
दिव्याका त्रिपाठी ने अपनी शादी के दिन लाल रंग का लहंगा पहना था। इस लहंगे के साथ दिव्यांका ने लंबी चोली पहनी थी और इसे डबल दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। हाथों में लाल चुड़ियां और कलीरे पहनें थे। शादी के लहंगे के साथ दिव्यांका ने लाइट ज्वेलरी ही पहनी थी गले में एक सुंदर का हार कानों में मैचिंग के ईयररिंग और मांग टीका पहनकर दिव्यांका ने अपने लुक को कम्पलीट किया था।
दिव्यांका त्रिपाठी की शादी के फेरों वाला आउटफिट
रस्म के मुताबिक दिव्यांका ने शादी के फेरों से पहले अपना लाल रंग का लहंगा बदलकर पीले रंग का लहंगा पहना। इस पीले और पिंक रंग के लहंगे में दिव्यांका बेहद खुबसूरत दिख रही थी और इसके लहंगे के साथ जो उन्होनें ज्वेलरी पहनी थी वो भी काफी सुंदर थी। दिव्यांका ने फेरों के समय जो पीला लहंगा पहना था उसे भी डबल दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। पीले रंग के दुपट्टे को उन्होंने सिर पर ओढ़ रखा था।
दिव्यांका त्रिपाठी की चंडीगढ़ वाली रिसेप्शन का आउटफिट
दिव्यांका त्रिपाठी की शादी के बाद दो रिसेप्शन पार्टी हुई थी। उनकी शादी का पहला रिसेप्शन चंडीगढ़ में हुआ था जहां पर उनके पति विवेक दहिया का घर है। अपने ससुराल में पहली बार सभी मेहमानों से मिलने के लिए दिव्यांका खास तैयार हुई थी। मिसेस दहिया बनने बाद दिव्यांका ने पहली बार मैरुन और सिल्वर कलर का डिज़ाइनर लहंगा पहना था। दिव्यांका का हेयरस्टाइल उनकी ज्वेलरी और लहंगे के साथ दुपट्टा कैरी करने का उनका स्टाइल सब लाजवाब थे। दिव्यांका की शादी का ये लहंगा आज भी लड़कियों की पहली पसंद बना हुआ है।
दिव्यांका त्रिपाठी की शादी की मुम्बई वाली रिसेप्शन का गाउन
शादी के बाद पहली बार दिव्यांका इस तरह से मॉर्डन लुक में दिखी थी। मुम्बई में दिव्यांका और विवेक ने अपने दोस्तों के लिए खास पार्टी रखी थी जिसमें दिव्यांका ने दार्क पर्पल कलर का लॉन्ग गाउन पहना था।
दिव्यांका ने अपनी शादी की मेहंदी पर पिंक कलर का फ्लोर लेंथ सूट पहना था तो संगीत पर रॉयल ब्लू कलर का जैकेट वाला लहंगा पहना था। शादी की हल्दी सेरेमनी पर दिव्यांका ने पीले रंग का लहंगा पहना और लाल रंग के लहंगे में दिव्यांका दुल्हन के लिबास में सजी थी। शादी के फेरों के समय दिव्यांका ने लाल रंगा का लहंगा बदलकर पीले रंग का लहंगा पहना था और फिर चंडीगढ़ में उनकी शादी का रिसेप्शन हुआ था जिसमें उन्होंने मैरुन कलर का खुबसूरत डिज़ाइनर लहंगा पहना था। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपनी शादी के हर फंक्शन को खूब इन्जॉय किया था और सबसे लास्ट में उन्होंने मुम्बई में अपने दोस्तों के लिए भी पार्टी रखी थी जिसमें दिव्यांका ने ग्लैमरस गाउन पहना था।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों