शादी के बाद इस आलीशान घर में रहेंगे दीपिका और रणवीर

इस साल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 18 से 20 नवंबर के बीच शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों ने शादी की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। रणवीर ने तो अपनी लेडी लव के लिए नया घर भी खोज लिया है। 

Deepika padukone and ranveer singh will live together in this lavish house

बॉलीवुड में शादियों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा । बीते दिनों सोनम कपूर की शादी के बाद नेहा धूपिया की शादी और फिर फेमस सिंगर हिमेश रेशमिया की शादी के बाद अब बॉलीवुड गलियारों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की चर्चाएं चल रही हैं। बताया जा रहा है कि इस साल दोनों 18 से 20 नवंबर के बीच शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों ने शादी की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। रणवीर ने तो अपनी लेडी लव के लिए नया घर भी खोज लिया है।

Deepika padukone and ranveer singh will live together in this lavish house

दीपिका के लिए रणवीर ने खरीदा नया घर

आम कपल्‍स की तरह दीपिका और रणवीर भी अपनी शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं। जहां दीपि‍का अपनी ट्रूजो शॉपिंग में बिजी हैं वहीं रणवीर बहुत दिनों से दीपिका और अपने लिए एक नया घर तलाश रहे थे। खबरें तो यह भी थीं कि रणवीर वर्ली के उस अपार्टमेंट में भी घर देखने पहुंच गए थे जहां पर शादी के बाद अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्‍टन विराट कोहली पहले से ही रह रहे हैं। मगर रणवीर को वहां के फ्लैट्स ज्‍यादा पसंद नहीं आए । अब रणवीर ने फाइनली बांद्रा के श्री अपार्टमेंट में नया घर खरीदा है। इस बिल्डिंग में रणवीर का पूरा परिवार रहता है। रणवीर का पूरा परिवार इस बिल्डिंग के 6,7 और 8 वीं फ्लोर में रहता है। मगर रणवीर ने चौथी मंजिल पर अपने और दीपिका के लिए फ्लैट खरीदा है। रणवीर इस फ्लैट का इंटीरियर करवा रहे हैं।

Read More:दीपिका बनेंगी रणवीर की दुल्हन, इस खास दिन पर दोनों लेंगे सात फेरे

Deepika padukone and ranveer singh will live together in this lavish house

दीपिका कर रही हैं ज्‍वैलरी शॉपिंग

शादी के लिए जितना उत्‍साह रणवीर के अंदर देखा जा रहा है उतना ही उत्‍साह दीपिका के अंदरी भी है। दीपिका अपनी बिजी शिड्यूल से समय निकाल कर शादी की शॉपिंग कर रही हैं। बीते दिनों दिपिका को अपनी मां के साथ बांद्रा की एक ज्‍वैलरी शॉप में ज्‍वैलरी खरीदती दिखीं। होन हो दीपिका अपनी शादी के लिए ही यह ज्‍वैलरी खरीद रही होंगी। तो चलिए इस साल एक बिग फैट बॉलीवुड मैरिज के लिए तैयार हो जाइए।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP