बॉलीवुड की हिरोइन के लाखों फैंस उनके इतने दीवाने हैं कि उनकी शादी की खबर से ही वो क्रेज़ी हो जाते हैं। किसी का दिल टुटता है तो कोई खुशी से नाचता है। ऐसे में आपकी फेवरेट हिरोइन शादी के बाद पहली बार सिंदूर लगाकर कैसी दिख रही थी आइए आपको दिखाते हैं।
शादी के बाद की किसी भी हिरोइन की पहली तस्वीर उनके फैंस के लिए बेहद खास होती है। ये वो फैंस होते हैं जो अपनी स्टार के हर पहले खास पल को संभालकर रखते हैं। अगर आपने अनुष्का शर्मा से लेकर बिपाशा बासू, ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर, नेहा धूपिया जैसी बीटाउन की बड़ी हिरोइन की शादी के बाद के उस पहले पल की खास तस्वीर को मिस किया है तो आपको अब ये दिखा रहे हैं। देखिये शादी के बाद जब पहली बार आपकी सुपरस्टार नज़र आईं तो वो कैसी दिख रही थी।
रब ने बना दी जोड़ी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अनुष्का शर्मा ने इंडियन क्रिकेट सुपरस्टार विराट कोहली से 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की। उनकी शादी की खबर ने सबको चौंका दिया और जब वो शादी के बाद पहली बार इंडिया में अनुष्का शर्मा अपनी रिसेप्शन पार्टी में आयीं तो उन्होंने मांग में सिंदूर लग रखा था। अनुष्का शर्मा को पहली बार सिंदूर में देखकर उनके लाखों फैंस क्रेज़ी हो गए थे। सोशल मीडिया पर अनुष्का को इस लुक के लिए उनके फैंस ने खुब सराहा
अनुष्का शर्मा के बाद नेहा धूपिया की शादी की खबर ने सबको चौंका दिया था। नेहा धूपिया ने इस साल 2018 में 10 मई को शादी की थी। अंगद और नेहा धूपिया की शादी दिल्ली के एक गुरुद्वारे में हुई थी। शादी के बाद नेहा ने जब अपनी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की तो वो ऐसी दिख रही थी। हाथों में चूड़ा पहनें मेहंदी लगाए स्टाइलिश नेहा धूपिया का ये अवतार भी उनके फैंस को ग्लैमरस लग रहा था।
Read more: क्यों भारतीय महिलाएं लगाती हैं सिंदूर? जान लेंगी कारण तो आप भी शुरू कर देंगी इसे लगाना
यह विडियो भी देखें
बिपाशा बासू की शादी किसी फेरी टेल से कम नहीं थी। उनकी शादी का हर फंक्शन बेहद यादगार रहा। प्री वेडिंग फोटोशूट से लेकर बिपाशा की शादी का संगीत, मेहंदी, शादी और रिसेप्शन खुब चर्चा में रहे। बिपाशा बासू ने करण सिंह ग्रोवर से साल 2016 में 30 अप्रैल को शादी की थी। लेकिन शादी के बाद जब रिसेप्शन पर बिपाशा पहली बार मांग में सिंदूर लगाकर पहुंची तो सब उनको देखते ही रह गए। बंगाली दुल्हन बिपाशा बासू सिंदूर लगाकर काफी सुंदर दिख रही थी।
शिल्पा शेट्टी साउथ इंडियन हैं और उनकी शादी पंजाबी परिवार में हुई। राज कुन्द्रा के साथ शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में 22 नवंबर को फेरे लिए थे। उनकी शादी भी मीडिया में खुब छायी रही लेकिन जब वो अपने पति के साथ शादी के बाद पहली बार पूजा के लिए नज़र आई तब उनकी मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र था। शिल्पा शेट्टी का ये लुक उनके फैंस को पसंद आया और सिंदूर वाली शिल्पा शेट्टी की ये तस्वीर भी खूब वायरल हुई।
20 अप्रैल 2007 को ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से मुम्बई में शादी की थी। उनकी शादी ट्रेडिशनल रिति-रिवाज़ से हुई थी। शादी के बाद पहली बार ऐश्वर्या को उनके फैंस ने मंदिर में पूजा करते हुए देखा। ऐश्वर्या ने भारी कांजीवरम साड़ी पहन रखी थी गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर लगाए एश्वर्या का ये लुक बेहद खुबसूरत था।
Read more: 'भाभी जी घर पर हैं की अंगूरी भाभी' क्यों केवल लगाती हैं कोलकाता का सिंदूर?
शादी के बाद बॉलीवुड की हर हिरोइन मांग में सिंदूर लगाए जब पहली बार अपने फैंस को नज़र आयी तो वो पल सदा के लिए यादगार बन गया। मांग में सिंदूर लगाना भारतीय परंपरा है। हर लड़की की मांग में शादी के समय उसका पति पहली बार सिंदूर भरता है और शादी के बाद पहली बार जब लड़की खुद अपनी मांग भरती है तो ये पल इस तरह से यादगार बन जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।