Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:41 AM IST

संगीत नाइट के लिए बेस्ट हैं शिल्पा शेट्टी के गॉर्जियस साड़ी लुक्स, टिक जाएंगी सबकी निगाहें

Shilpa shetty saree looks for sangeet night: आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के स्टाइलिश साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप संगीत नाइट में पहनकर जलवा बिखेर सकती हैं।
Updated:- 2025-11-04, 18:14 IST
Shilpa Shetty off-white net saree

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का फैशन सेंस बेहद कमाल का होता है। यह बात तो हम सभी जानते हैं, लेकिन कुछ अभिनेत्रियां अपने लुक्स से हर बार फैंस को दीवाना बना लेती हैं। उन्हीं में से एक एक्ट्रेस का नाम शिल्पा शेट्टी है। अभिनेत्री अपने हर आउटफिट में बेहद गॉर्जियस अंदाज में नजर आती हैं। उनके हर लुक को फैंस भी बेहद पसंद करते हैं। इंडियन लुक में तो शिल्पा शेट्टी गजब की खूबसूरत लगती हैं। उनका हर लुक काफी ग्रेसफुल और यूनिक होता है। यदि आपको भी डीवा का ड्रेसिंग सेंस पसंद आता है तो आज हम आपको इस आर्टिकल में शिल्पा के अट्रैक्टिव साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप भी इंस्पिरेशन लेकर खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। शिल्पा शेट्टी की ये साड़ियां संगीत नाइट के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। इनको पहनकर हर उम्र में आप बेहद मॉडर्न अंदाज में नजर आएंगी। इस तरह की साड़ियां कैरी करने के बाद फंक्शन में हर किसी की नजरें आपके ऊपर टिक जाएंगी। आइए देख लेते हैं शिल्पा शेट्टी के गॉर्जियस साड़ी लुक्स।

ऑफ व्हाइट नेट साड़ी

किसी भी पार्टी में व्हाइट कलर के ऑउटफिट काफी डिफरेंट वाइब देते हैं। इनको कैरी करने के बाद आपका लुक भी काफी क्लासी नजर आता है। ऐसे में संगीत नाइट में कैरी करने के लिए शिल्पा शेट्टी की ऑफ व्हाइट नेट फैब्रिक वाली साड़ी बेस्ट रहेगी। इस साड़ी पर थ्रेड के साथ व्हाइट शाइनी सितारों का भी वर्क किया गया है। नेट की साड़ियां आपके लुक को मॉडर्न टच देती हैं। इसके संग आप भी पर्ल चोकर, स्टड इयररिंग्स और ओपन हेयर से अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। आप चाहे तो हाथों में व्हाइट बैंगल्स भी कैरी कर सकती हैं।

shilpa white saree looks

रेडी तो वियर साड़ी

आजकल रेडी टू वियर साड़ियां काफी ट्रेंड में हैं। यंग गर्ल्स इन साड़ियों को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। इनको पहनने में ज्यादा झंझट नहीं होता है। शिल्पा शेट्टी रस्ट कलर की रेडी टू वियर शिफॉन साड़ी में काफी मॉडर्न अंदाज में नजर आ रही हैं। इस साड़ी पर मोतियों का पूरा वर्क किया गया है। ऐसे में लुक काफी हैवी नजर आ रहा है। शिल्पा ने प्लेन साड़ी के साथ डार्क कलर के पर्ल वर्क वाला स्मार्ट कोल्ड शोल्डर स्लीव्स वाला ब्लाउज कैरी किया है। ऐसे में संगीत नाइट के लिए डीवा का ऑलओवर लुक बेस्ट है। इस साड़ी के संग अमेरिकन डायमंड ज्वेलरी पहनें। वहीं बालों को आप हाइ पौनी स्टाइल में रखें। मेकअप में आप ग्लॉसी टच दे सकती हैं।

ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी की तरह दिखेंगी, जब पहनेगी इस तरह की खूबसूरत साड़ी

siquin work saree

जॉर्जेट बॉर्डर साड़ी

यदि आपको संगीत नाइट में एलिगेंट लुक चाहिए तो उसके लिए शिल्पा शेट्टी की जैसी रेड बॉर्डर वाली साड़ी परफेक्ट रहेगी। शिल्पा की इस साड़ी पर डबल बॉर्डर है। पहले गोल्डन सितारों के वर्क वाला बॉर्डर लगा हुआ है। जबकि उसके पीछे हाफ सर्कल पैच लगे हैं। एक्ट्रेस ने साड़ी के संग हाल्टर नेक ब्लाउज कैरी किया है। आप भी इस तरह की साड़ी पहनकर खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। इसके संग आप गोल्डन ज्वेलरी पहनें। साथ में गोल्डन कंगन और रेड बैंगिल्स पेयर करके वियर करें। हेयर स्टाइल में आप बन बनाएं और मेकअप को थोड़ा बोल्ड रखें।

ये भी पढ़ें: Golden Border Work Saree: अपनी कलेक्शन में शामिल करें गोल्डन बॉर्डर वर्क साड़ी, पहनकर लगेंगी खूबसूरत

shilpa shetty red saree

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/sukritigrover

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।