जब भी फैशन ट्रेंड बदलता है, तो लोगों का आउटफिट स्टाइल करने का तरीका भी बदल जाता है। उसी के हिसाब से वो अपनी वॉर्डरोब को अपडेट करते हैं। इससे उन्हें नए ट्रेंड के बारे में जानकारी रहती है। ऐसे ही ब्लाउज के डिजाइन में भी हर बार कुछ न कुछ नया आता है। इसके हिसाब से ही महिलाएं अपने लिए ब्लाउज डिजाइन कराती हैं, ताकि जब वो इसे साड़ी या अन्य आउटफिट के साथ वियर करेंगी, तो इससे लुक अच्छा लगे। अगर आपका ब्रेस्ट साइड छोटा है, तो इसके लिए आप आर्टिकल में बताए गए ब्लाउज डिजाइन को वियर कर सकती हैं।
पैडेड ब्लाउज करें वियर (Padded Blouse Designs)
अगर आपका ब्रेस्ट साइज छोटा है, तो इसके लिए आप पैडेड ब्लाउज को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको डीप नेकलाइन, बैकलेस और स्ट्राइप वाले ब्लाउज के अलग-अलग डिजाइन मिल जाएंगे। जिसमें आप अच्छे पैड का इस्तेमाल करके अपने छोटे ब्रेस्ट को हैवी लुक दे पाएंगी। इसके साथ ही, आप इसे रेडीमेड भी खरीद सकती हैं। इसलिए आपको इसे टेलर से तैयार कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए बस आपको बाजार से जाकर सही साइज के हिसाब से पैडेड ब्लाउज खरीदना है।
हॉल्टर नेकलाइन ब्लाउज
हॉल्टर नेक ब्लाउज पीछे से कवर भी होते हैं और इन्हें बैकलेस स्टाइल में भी तैयार किया जाता है। इसमें कंधे और ब्रेस्ट अच्छे से हाइलाइट होते हैं। यह डिजाइन छोटे ब्रेस्ट वाली महिलाओं के लिए बेस्ट होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस पहनने के बाद आपके ब्रेस्ट हैवी लगते हैं। इसमें आप एम्ब्रॉयडरी वर्क वाले ब्लाउज को खरीद सकती हैं। साथ ही, आप चाहें तो कपड़ा लेकर भी तैयार कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Blouse Designs: छोटे ब्रेस्ट दिखेंगे बड़े वियर करें ये ब्लाउज डिजाइन
रफल स्टाइल वाले ब्लाउज
अगर आपके ब्रेस्ट साइज छोटे हैं, तो इसके लिए आप रफल स्टाइल वाले ब्लाउज को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको स्लीव्स और ब्लाउज के ब्रेस्ट पर रफल डिजाइन मिलेगा। इससे आपके ब्रेस्ट हाइलाइट होंगे। साथ ही, पहनने के बाद यह अच्छे लगेंगे। इसमें आप चाहें तो कट स्लीव्स वाले ब्लाउज को भी ट्राई कर सकती हैं। मार्केट से इस तरह के ब्लाउज आप रेडीमेड खरीद सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।
इस तरह के ब्लाउज पहनेंगी, तो आपके ब्रेस्ट हैवी लगेंगे। साथ ही, आपको नए डिजाइन वियर करने को मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें: Padded Blouse Designs: पैडेड ब्लाउज के नए डिजाइंस देखें
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों