फ्रंट ब्लाउज के ये ट्रेंडी डिजाइन जो आपके लुक को बना देंगे स्टाइलिश

साड़ी के साथ सुंदर ब्लाउज डिजाइन मायने रखता है। अगर आपका ब्लाउज डिजाइन अच्छा नहीं होगा तो पूरा लुक बिगड़ सकता है। इसलिए अपने वॉर्डरोब में स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन शामिल करें। 
Updated:- 2023-03-23, 11:01 IST
trendy front blouse designs

साड़ी कितनी भी सुंदर क्यों न हो, लेकिन अगर ब्लाउज डिजाइन अच्छा नहीं होगा तो लुक पूरा खराब हो जाता है। इसलिए कहा जाता है कि ब्लाउज के डिजाइन पर भी ध्यान देना चाहिए। फ्रंट और बैक दोनों डिजाइन ही मायने रखते हैं। अगर आप साड़ी के साथ स्टाइलिश ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं तो आज हम आपके लिए कुछ बेहद ही खूबसूरत ब्लाउज के डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें देखने के बाद यकीनन आप ऐसे ब्लाउज जरूर सिलावएंगी।

ऑफ शोल्डर ब्लाउज

off shoulder blouse design
फ्रंट ब्लाउज डिजाइन में ऑफ शोल्डर डिजाइन को कैसे भूला जा सकता है। ऑफ शोल्डर में भी आपको कई तरह की वैरायटी मिल जाएंगी। इसमें वी नेक डिजाइन बना है, जिससे यह ब्लाउज ज्यादा स्टाइलिश लग रहा है। इस ब्लाउज पर सीक्वेन से काम किया गया है।

आपको बाजार में रफल डिटेलिंग ऑफ शोल्डर ब्लाउज डिजाइन भी मिल जाएंगे। आप अपनी पसंद अनुसार इन्हें खरीद सकती हैं। अगर आप डीप वी-नेक ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी कर रही हैं तो गले मे चोकर डालें। लॉन्ग चेन न पहनें। इससे आपका लुक अच्छा नहीं लगेगा।

हॉल्टर नेक ब्लाउज

halter neck blouse design
हॉल्टर नेक ब्लाउज डिजाइन भी काफी अच्छा लगता है। हॉल्टर नेक में आजकल एक से बढ़कर एक डिजाइन मिलने लगे हैं। फोटो में दिखाए गए डिजाइन की खास बात यह है कि इसे सिंपल नहीं रखा गया है। यह फ्लोरल ब्लाउज डिजाइन है।

अगर आप सिंपल साड़ी के साथ यह ब्लाउज पहनेंगी तो आपका लुक एकदम स्टाइलिश लगेगा। हॉल्टर नेक डिजाइन में आपका गला कवर रहता है, जिससे आपको गले में किसी प्रकार की कोई ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं पड़ती है।

इसे भी पढ़ें:ब्लाउज के ये डिजाइन शादी के हर फंक्शन के लिए हैं परफेक्ट, आप भी करें ट्राई

आर्म वॉर्मर ब्लाउज

View this post on Instagram

A post shared by Masaba (@masabagupta)

नीना गुप्ता का फैशन सेंस बेहद अच्छा है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी मसाबा द्वारा डिजाइन की गई कॉटन चंदेरी स्पोर्टी साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने जिस डिजाइन का ब्लाउज पहना था, वह बेहद स्टाइलिश था।

इस ब्लाउज डिजाइन को आर्म वॉर्मर ब्लाउज कहा जाता है। यह ब्रालेट के साथ, फुल स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन है। यकीन मानिए आपकी सिंपल सी साड़ी को ग्लैमर्स और अट्रैक्टिव लुक देने के लिए यह ब्लाउज डिजाइन एकदम परफेक्ट है।

इसे भी पढ़ें:Blouse Designs: दिखना चाहती हैं साड़ी में स्टाइलिश तो फ्रंट नेक के लिए चुनें ऐसे ब्लाउज डिजाइंस

ब्रालेट ब्लाउज डिजाइन

View this post on Instagram

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

ब्रालेट ब्लाउज डिजाइन काफी ट्रेंड में है। निक्की तंबोली ने भी लहंगे के साथ ब्रालेट पहना है, लेकिन यह डिजाइन थोड़ा सा अलग है। ब्रालेट पर दुपट्टा लगाया है, जिससे यह एकदम स्टाइलिश लग रहा है। आप इस तरह के ब्लाउज को नाइट पार्टी में कैरी कर सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • ब्लाउज की फीटिंग पर खास ध्यान दें। आपको हमेशा एक्सट्रा कपड़ा रखना चाहिए, ताकि अगर आपका वजन कम या बढ़ जाए तो आप ब्लाउज को ढीला कर पाएं।
  • ब्लाउज सिलवाते वक्त स्लीव्स पर भी ध्यान दें। अगर आपकी बाजु ज्यादा मोटी है तो कोशिश करें की आप फुल स्लीव्स ब्लाउज सिलवाएं।
  • कुछ ब्लाउज डिजाइंस पर लटकन बेहद अच्छी लगती हैं। आजकल लटकन में एक से बढ़कर एक डिजाइन मिलने लगे हैं। आप चाहें तो लटकन के डिजाइन को कस्टमाइज भी कर सकती हैं। अपनी ब्लाउज से मैचिंग लटकन खरीदें।
  • ब्लाउज के साथ सही ज्वेलरी पहनें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।