Most Deleted App 2023: साल 2023 खत्म होने के कगार पर है, साल के आखिरी समय में कई तरह के रिसर्ज आंकड़े जारी किए जा रहे हैं, इसी श्रंखला में सोशल मीडिया ऐप के सबसे ज्यादा डिलीट होने वाले ऐप्स की लिस्ट सामने आई है। साल 2023 में, सबसे ज्यादा डिलीट किए जाने वाले ऐप्स में से ज्यादातर सोशल मीडिया ऐप्स हैं। इनमें इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक शामिल थे।
असल में अमेरिका की टेक फर्म TRG डाटा सेंटर की रिपोर्ट ने हाल ही में खुलासा किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म थ्रेड ऐप लॉन्च होने के बाद एक हफ्ते में सबसे ज्यादा यूजर्स खोने वाला ऐप बन गया था। जबकि थ्रेड ऐप को लॉन्च के 24 घंटे के अंदर 100 मिलियन से ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड किया था, लेकिन इसके अगले 5 दिनों में 80 प्रतिशत यूजर्स ने थ्रेड का साथ छोड़ दिया। इससे थ्रेड ऐप यानी मेटा कंपनी को काफी नुकसान हुआ था।
इसे भी पढ़ें: ये 4 एप आपकी हेल्थ का रखेंगी बेहतर ख्याल
आपको बता दें, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साल 2023 में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम को डिलीट किया गया है। यह सुनकर आप हैरान हो रहे होंगे, लेकिन यह सच है कि टॉप पोजिशन पर डिलीट किए जाने वाले ऐप की सूची में इंस्टाग्राम शामिल है। दूसरे नंबर पर स्नैपचैट फिर टेलीग्राम का नंबर आता है।
कितने लोगों ने इन ऐप्स को किया है डिलीट
साल 2023 में गूगल पर तकरीबन 10 लाख लोगों ने इंटरनेट पर इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने की ट्रिक सर्च किए हैं। साथ ही इंस्टाग्राम ऐप 10,20,000 से ज्यादा यूजर्स ने डिलीट कर दिया है। साथ ही दूसरे नंबर पर स्नैपचैट को 1,28,500 लोगों ने डिलीट किया है। इसके बाद एक्स यानी ट्वीटर 1,23,000 और टेलिग्राम को 71,700 आता है। फेसबुक को 49,000, टिकटॉक को 24,900, यूट्यूब को 12,500, वॉट्सऐप को 4,950 और वीचैट को 2,090 यूजर ने डिलीट किया है।
इन ऐप्स को डिलीट करने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:
- प्राइवेसी का ख्याल रखते हुए, कई लोग सोशल मीडिया ऐप्स से डाटा लीक और इस पर अपलोड किए गए फोटो या विडियो के दोबारा इस्तेमाल करने के डर से डिलीट कर सकते हैं।
- कुछ लोग सोशल मीडिया ऐप्स की लत से परेशान हो कर भी डिलीट करने का फैसला लेते हैं।
- कुछ लोग सोशल मीडिया ऐप्स का यूज नहीं करते हैं या उन्हें उपयोगी नहीं समझते हैं।
साल 2023 में सबसे ज्यादा डिलीट किए जाने वाले ऐप्स की सूची इस प्रकार है:
- इंस्टाग्राम
- स्नैपचैट
- ट्विटर (एक्स)
- टेलीग्राम
- फेसबुक
- टिकटॉक
- यूट्यूब
- व्हाट्सएप
- वी चैट

इसे भी पढ़ें: महिलाएं इन एप्प को करेंगी डाउनलोड तो जिंदगी होगी आसान
इनमें से इंस्टाग्राम सबसे ज्यादा डिलीट किया जाने वाला ऐप था। इंस्टाग्राम को 10 लाख से अधिक लोगों ने डिलीट किया था। इसमें व्हाट्सएप और फेसबुक भी शामिल है। साल 2023 में डिलीट किए जाने वाले ऐप्स की सूची से यह पता चलता है कि लोग सोशल मीडिया ऐप्स के बारे में अधिक जागरूक हो रहे हैं और उनके इस्तेमाल के हिसाब से ही मोबाइल फोन में ऐप रखते हैं या डिलीट कर देते हैं।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों